Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
सीवान में भूमि विवाद को लेकर की वारदात, लाठी-डंडों से भी किया हमला - श्रीनारद मीडिया

सीवान में भूमि विवाद को लेकर की वारदात, लाठी-डंडों से भी किया हमला

सीवान में भूमि विवाद को लेकर की वारदात, लाठी-डंडों से भी किया हमला

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

सीवान में मुर्गे के विवाद में 2 लोगों को घोंपा चाकू

एसपी से सुरक्षा की गुहार, विरोधियों पर दुकान तोड़ने का लगाया आरोप

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

सीवान जिले में पचरुखी थाना क्षेत्र के पड़ौली गांव में बीती रात करीब 9 बजे दबंगों ने भूमि विवाद को लेकर सीआरपीएफ के रिटायर्ड डीएसपी और उनके पुत्र को चाकू घोंप कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद पीड़ित दोनों के इलाज की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराने के बाद चिकित्सकों ने सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया है।

घायलों की पहचान थाना क्षेत्र के पड़ौली गांव निवासी 60 वर्षीय माधव पांडे तथा उनके पुत्र 27 वर्षीय आशुतोष पांडे के रूप में हुई है। दरअसल, घटना के संबंध में घायलों ने बताया कि खाना खाकर वह अपने परिवार के लोगों के साथ बैठे हुए थे। इतने में उनके दबंग पड़ोसियों ने अचानक से हमला बोल दिया। दरवाजे पर पहुंच कर गाली-गलौज करने लगे।

गाली-गलौज करने से मना करने पर जबरन मकान में प्रवेश कर गए। इसके बाद लाठी-डंडों से हमला किया। फिर चाकू से हमला करना शुरू कर दिया। घटना के बाद पिता-पुत्र दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद दबंग वहां से फरार हो गए। इसके बाद पीड़ित द्वारा डायल 112 पुलिसकर्मियों को घटना की जानकारी दी गई। तब जाकर घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।​​​​​​​

भूमि विवाद को लेकर पड़ोसियों से था विवाद
घायल सीआरपीएफ के रिटायर्ड डीएसपी ने बताया कि उनके पड़ोसियों के साथ कुछ वर्षों से भूमि विवाद चल रहा है। वह भूमि मेरी है, लेकिन जबरन उनके द्वारा भूमि अपनी बताकर उस पर कब्जा करने की कोशिश की जाती है। कागजात और बार-बार पंचायती होने के बावजूद भी वह बाज नहीं आ रहे है।

भूमि विवाद को लेकर उनके द्वारा हमारे ऊपर जानलेवा हमला किया गया था। घटना के बारे में पीड़ित परिवार द्वारा स्थानीय थाने में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। इधर, घटना के संबंध में थानाध्यक्ष ददन सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।

सीवान में मुर्गे के विवाद में 2 लोगों को घोंपा चाकू

सीवान में शुक्रवार की सुबह करीब 10:30 बजे मुर्गे के विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष की घटना हो गई। घटना में बीच-बचाव करने पहुंचे 2 लोगों को एक पक्ष ने चाकू भोंक कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल कायम हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय थाने के पुलिस दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया है। वहीं, घायलों को सीवान सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घटना लकड़ी नवीगंज ओपी थाना क्षेत्र के इमादपुर गांव की है। चाकूबाजी की घटना में गंभीर रूप से घायल दोनों पीड़ितों की पहचान इमादपुर गांव निवासी प्रभुनाथ सिंह का 45 वर्षीय पुत्र अरुण सिंह तथा 27 वर्षीय हिमांशु कुमार सिंह के रूप में हुई है।

घटना के बारे में पीड़ित ने बताया कि बगल के पड़ोसी घर में मुर्गी के घुस जाने के विवाद में अपने बगल के पड़ोसी से लड़ाई कर रहे थे। इसके बाद दोनों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे। इसके बाद वह अरुण के बड़े पापा के लड़के अरुण सिंह मौके पर झगड़ा को शांत कराने के लिए बीच-बचाव करने लगे। इतने में एक पक्ष ने हिमांशु सिंह के पेट में चाकू घोंप दिया।

इसके बाद वह गिर गए। घटना के बाद बीच-बचाव करने पहुंचे अरुण सिंह को भी कंधे में चाकू मार दिया गया। घटना के बाद दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद परिजन आनन-फानन में लेकर इलाज कराने के लिए निजी अस्पताल में पहुंचे। इसके बाद चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

मंजीत और राकेश पर चाकू से हमला करने का लगाया आरोप
अरुण सिंह ने बताया कि पड़ोसी अंकित सिंह और अनिल ठाकुर के बीच मुर्गी को लेकर झगड़ा कर रहे थे। वह बीच-बचाव करने पहुंचे तो मंजीत और राकेश मिलकर दोनों भाइयों पर चाकू से हमला कर दिया। पीड़ित अरुण सिंह ने मंजीत कुमार, राकेश कुमार तथा उमेश ठाकुर को आरोपित किया है। इधर, घटना की जानकारी के बाद लकड़ी नवीगंज ओपी थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं।

एसपी से सुरक्षा की गुहार, विरोधियों पर दुकान तोड़ने का लगाया आरोप

चैनपुर बाजार निवासी जहूर मियां का पुत्र ताहिर हुसैन ने एसपी को आवेदन देखर सुरक्षा की गुहार लगाई है। साथ में दुकान को तोड़ने तथा उससे मिट्टी निकालने का आरोप लगाया है। एसपी को दिए गए आवेदन में कहा है कि यासीन राइन, जियाउल राइन से कोर्ट में मुकदमा चल रहा है।

दोनों अपने पाटीदार असलम, अकरम, रहमान, शमशाद के साथ मिलकर दुकान को तोड़ रहे हैं। साथ ही मिट्टी भी निकाल रहे हैं। विरोध करने पर हथियार से जान मारने की धमकी देते हैं। उन्होंने कहा है कि निषेधाज्ञा धारा 144 की कार्रवाई शुरू करने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी सीवान, अंचलाधिकारी सिसवन व चैनपुर ओपी प्रभारी से अनुरोध किया गया है।

एसपी को दिए गए आवेदन में आवेदक ने कहा है कि चैनपुर ओपी पुलिस इस संदर्भ में आवश्यक कार्रवाई नहीं कर रही है। विवादित जगह पर यथास्थिति बहाल करने का प्रयास नहीं कर रही है। इसलिए पुलिस के सहयोग से आरोपियों द्वारा दुकान में तोड़फोड़ कर दिया जा रहा है। इससे कभी भी खून खराबा या कोई अनहोनी की घटना हो सकती है।

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!