Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी, राहत एवं बचाव कार्य जारी - श्रीनारद मीडिया

नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी, राहत एवं बचाव कार्य जारी

नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी, राहत एवं बचाव कार्य जारी

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

रामनगर में विशेष सतर्कता के निर्देश

श्रीनारद मीडिया, लक्ष्‍मण सिंह,बाराबंकी (यूपी):

बाराबंकी  ज़िलाधिकारी   अविनाश कुमार ने कहा कि जनपद में भारी बारिश, अति वृष्टि के कारण कई स्थानों पर जल भराव आदि की स्थिति से निपटने की कार्रवाई युद्ध स्तर पर की जा रही है। स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि रामनगर तथा सिरौली गौसपुर में नदियों के जल स्तर में बढ़ोतरी के दृष्टिगत सभी सम्बंधित अधिकारी बचाव एवं राहत कार्यों का लगातार निरीक्षण तथा अनुश्रवण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि रामनगर क्षेत्र में विशेष रूप से सतर्कता के निर्देश दिए गए हैं।


उप ज़िलाधिकारी, रामनगर ने बताया कि आज तहसील रामनगर क्षेत्रान्तर्गत अतिवृष्टि से आवासीय 10 मकानों की क्षति हुई है। 04 कच्चा आशिंक‚ 04 पक्का आशिंक तथा 02 आवासीय झोपड़ी नष्ट हुई है। आकाशीय विद्दुत गिरने से 03 पशुहानि हुई है। 1- सत्य कुमारी सिंह पत्नी पृथ्वीराज सिंह नि० गोपालपुर की भैंस की मृत्यु‚ 2- प्रदुम पुत्र मोहन नि० भुन्ड मजरे अमराईगांव की भैंस की मृत्यु‚ 3- उदल पुत्र श्रीराम नि० रतनपुर की गाय की मृत्यु हुई है। अतिवृष्टि / आकाशीय विद्दुत से प्रभावित व्यक्तियों को दैवी आपदा की अहैतुक सहायता प्रदान करने हेतु अग्रेतर कार्यवाही की जा रही है।

अतिवृष्टि के कारण चैनपुरवा मजरे कजियापुर‚ गोसईपुरवा मजरे अमोलीकीरतपुर में जल भराव की स्थिति हो गई है‚ करसाकला बन्धा क्षतिग्रस्त हो गया है‚ रूहेरा में बनमऊ-बुढनापुर सम्पर्क मार्ग कट गया है‚ कजियापुर भगहर झील के निकट सम्पर्क मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है सम्बन्धित को आवागमन के सुगम किये जाने के आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है‚ रामनगर कस्बा में यूनियन इण्टर कालेज के पास जल भराव से आवागमन प्रभावित हुआ अवरूद्ध पुलिया के पास पानी निकासी की व्यवस्था हेतु अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत रामनगर को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। आवागमन चालू हो गया है।


उप ज़िलाधिकारी, रामनगर ने बताया कि मलुवापुर मजरे धौरछिया‚ महादेवा मजरे लोधौरा, अल्लापुर रानीमऊ अमराईगांव की आबादी में जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो गयी थी पानी निकासी की व्यवस्था करायी जा रही है। किसी जनहानि की घटना नही हुई। आज तहसील रामनगर अंतर्गत बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जलस्तर 105.226 हैं जो खतरे के निशान से ऊपर हैं। तहसील प्रशासन द्वारा अब तक कुल 1000 परिवारों को राहत किट का वितरण किया जा चुका है।आज 07 पशुओं का उपचार किया गया।

आज वर्षा 160 मिमी0 रही| बाढ़ एवम अतिवृष्टि से प्रभावित परिवारों के नुकसान का सर्वे कराया जा रहा है| उपजिलाधिकारी रामनगर द्वारा सम्पूर्ण तहसील क्षेत्र का भ्रमण कर अतिवृष्टि व जलभराव से क्षति का जायजा लिया।बुढ़वल रेल ओवरब्रिज की मिट्टी धंसने की सूचना पर मौके पर पहुंच कर मरम्मत कराई।इसके अलावा रामनगर से मरका मऊ ,मडना ,गणेशपुर, रामनगर, सुधियामऊ, सूरतगंज,हेतमापुर,महादेवा होते हुए सघन भ्रमण कर हालात का जायजा लिया।

उप ज़िलाधिकारी, सिरौली गौसपुर ने बताया कि उनके क्षेत्र में सरयू का जल स्तर खतरे के निशान से ऊपर बढ़ रहा है। लेकिन स्थिति नियंत्रण मे है तथा क्षेत्र में आवागमन सामान्य है। उप ज़िलाधिकारी, रामसनेही घाट ने बताया कि उनके क्षेत्र में नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी हुई है लेकिन फ़िलहाल स्थिति सामान्य है।

यह भी पढ़े

World First Aid Day: फर्स्ड एड की जागरुकता कैसे बचा सकती है किसी की जान?

क्या भाजपा को बिहार में नीतीश कुमार की मौजूदगी से मजबूती मिल सकती है?

भारत में ई-अपशिष्ट प्रबंधन की स्थिति क्या है?

जल संचयन और प्रबंधन प्रणाली के लिए हमें क्या करना चाहिए?

Leave a Reply

error: Content is protected !!