नौ सूत्री मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ता की छठे दिन भी अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी
श्रीनारद मीडिया, विक्की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):
नौ सूत्री मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं की अनिश्चितकालीन हड़ताल छ्ठे दिन भी लगातार जारी हैं। आशाकर्मियों के हड़ताल पर जाने के कारण स्वास्थ्य सेवाओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। कई स्वास्थ्य सेवाएं और टीकाकरण का कार्य हड़ताल के कारण प्रभावित हुई है।
अपने मांगों को लेकर हड़ताल पर गए आशा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को टीकाकरण का डब्बा उठने नहीं दिया। प्रदर्शन कर रहे आशा कर्मियों का कहना है कि टीकाकरण उनका काम है और ये काम दूसरे को नहीं करने देंगे। डीयू लिस्ट सर्वे रजिस्टर पर आशा का हक है और नहीं करने दिया जाएगा।
आशा कर्मियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में मुख्य गेट पर बैठ घेराव किया।प्रदर्शनकारी आशा कार्यकर्ताओं ने इमरजेंसी सेवा को छोड़ कर पूरे अस्पताल में अन्य स्वास्थ्य सेवाओं को ठप कर दिया। मौके पर प्रदर्शनकारी आशा कार्यकर्ताओं ने बताया कि ये हड़ताल 9 सूत्री मांगों को लेकर को गई है।
जब तक सरकार हमारी मांगों को नहीं मांग लेते तब तक हड़ताल जारी रहेगा।प्रदर्शन कर रहे आशाकर्मी दस हजार रुपया मासिक मानदेय देने,अश्विन पोर्टल से भुगतान शुरू होने से पहले पूर्व के सभी बकाए राशि का भुगतान करने, कोरोना कला में किए काम के लिए दस हजार रुपया कोरोना भत्ता का भुगतान करने, सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत पेंशन योजना का लाभ देने आशा कार्यकर्ताओ को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने सहित अन्य मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं।
यह भी पढ़े
Seema Haider: कहानी इतनी सीधी और सरल नहीं है जितनी लगती है,क्यों?
खुंझवा मुखिया के मुहल्ले में मुख्य सड़क पर बहता है नाले का गंदा पानी
सिसवन की खबरें : 9 सूत्री मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ता एव फैसिलिलेटर्स का अनिश्चितकालिन हड़ताल जारी
World Biggest Dam: ब्रह्मपुत्र नदी पर चीन बना रहा विश्व का सबसे बड़ा बांध,क्यों?
1857@मंगल पांडे ने ‘सिपाही विद्रोह’ से स्वतंत्रता की अलख जगाई थी,कैसे?