Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
G20 शिखर सम्मेलन की सफलता के बाद भारत की हुई सराहना - श्रीनारद मीडिया

G20 शिखर सम्मेलन की सफलता के बाद भारत की हुई सराहना

G20 शिखर सम्मेलन की सफलता के बाद भारत की हुई सराहना

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

भारत की अध्यक्षता में जी20 शिखर सम्मेलन का सफल आयोजन हुआ। राजधानी नई दिल्ली में हुए इस वैश्विक कार्यक्रम की विश्व मीडिया ने जमकर तारीफ की है। ज्यादातर अंतरराष्ट्रीय मीडिया ने भारत की प्रशंसा करते हुए इसे दुनिया में भारत की आवाज के बढ़ते दबदबे की रूप में दर्शाया है।

अमेरिकी मीडिया वॉशिंगटन पोस्ट ने जी20 सम्मेलन में वैश्विक चिंताओं को दूर करने और सभी विकासात्मक और भू-राजनीतिक मुद्दों पर 100 फीसदी आम सहमति होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। वॉशिंगटन पोस्ट ने अपनी लीड स्टोरी के हेडिंग में लिखा, “भारत ने मोदी की कूटनीतिक जीत में जी20 शिखर सम्मेलन में बंटी हुई दुनिया की शक्तियों के बीच समझौता किया।”

विविधता और सद्भाव से दुनिया को आकार दिया- गल्फ न्यूज़

दुबई के मीडिया संगठन गल्फ न्यूज़ ने जी20 के इस पहलू पर जोर दिया है कि कैसे 18वें जी20 शिखर सम्मेलन ने सद्भाव और विविधता में दुनिया को आकार दिया गया है। गल्फ न्यूज़ ने अपनी में हेडिंग लिखा, “18वां जी20 शिखर सम्मेलन: विविधता और सद्भाव से दुनिया को आकार दिया।”

एबीसी न्यूज़ ने यूक्रेन के मुद्दे पर कम चर्चा होने को कमजोर बताया

ऑस्ट्रेलिया के समाचार आउटलेट एबीसी न्यूज़ ने जी20 बैठक में यूक्रेन के मुद्दे पर कम चर्चा होने को कमजोर बताया है। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया पीएम अल्बानीज ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन को “सफल” बताया और यह भी कहा कि नई दिल्ली शिखर सम्मेलन के बाद दोनों नेताओं के बीच अच्छी द्विपक्षीय चर्चा हुई।

ब्रिटेन की मीडिया ने तारीफ की

ब्रिटेन के मीडिया हाउस द टेलीग्राफ ने नई विश्व व्यवस्था में भारत के मुख्य आकर्षण बनने के बारे में बात की है। टेलीग्राफ ने अपनी हेडिंग में लिखा, “क्यों भारत नई विश्व व्यवस्था का केंद्र बनने की ओर अग्रसर है।” जी20 शिखर सम्मेलन में भारत की अध्यक्षता ने जलवायु संकट जैसी आम चुनौतियों से निपटने के साधन के रूप में बात हुई।

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट ने जी20 के सफल आयोजन के लिए भारत की सराहना की है। साथ ही लिखा, “भारत में जी20 बैठक खत्म होने पर अमेरिका, रूस ने जी20 शिखर सम्मेलन की घोषणा की प्रशंसा की।”

देश में जहां अभी भी भारत या इंडिया को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है, वहीं ‘भारत’ नाम को अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने की शुरुआत हो चुकी है। इसकी पहली झलक नई दिल्ली में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन में देखने को मिल चुकी है, जहां बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने रखे गए नेम प्लेट पर पहली बार ‘इंडिया’ की जगह ‘भारत’ लिखा देखने को मिला है।

दरअसल, देश के नाम को लेकर विवाद तब छिड़ा, जब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने जी20 डिनर के लिए निमंत्रण पत्र भेजा। दरअसल, उस निमंत्रण पत्र पर ‘प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया’ की जगह ‘प्रेसिडेंट ऑफ भारत’ लिखा हुआ था।

जहां जी20 शिखर सम्मेलन में हर जगह देश को ‘इंडिया’ की जगह ‘भारत’ से संबोधित किया गया, उससे अटकलें तेज हो गई हैं कि अब सभी अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी ‘भारत’ के प्रयोग पर बात आगे बढ़ने वाली है। हालांकि, इसकी कुछ औपचारिकताएं होती हैं, जिन्हें पूरा करने के बाद नाम में बदलाव हो जाएगा।

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव के प्रमुख प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा है कि किसी भी देश के नाम में बदलाव किया जा सकता है, उसके लिए कोई खास प्रावधान नहीं है। कुछ औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद आसानी से नाम में बदलाव किया जा सकता है, इसमें कोई दिक्कत नहीं आती है।

हाल ही में अंतरराष्ट्रीय मंच पर तुर्किये के नाम में बदलाव किया गया है। अब तक तुर्किये के लिए तुर्की शब्द का इस्तेमाल होता था, लेकिन जब देश का नाम बदला, तो इसके लिए आवेदन किया गया था। संयुक्त राष्ट्र में आवेदन कर तुर्की को तुर्किये करने के लिए कहा गया, जिसे स्वीकार कर लिया गया। इसके बाद कुछ औपचारिकताएं पूरी करने के बाद देश को संयुक्त राष्ट्र मंच से तुर्किये की पहचान मिली।

जी20 शिखर सम्मेलन में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

नई दिल्ली में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन में भारतीयता का गौरवपूर्ण प्रदर्शन भी देखने को मिला है। इस पूरे शिखर सम्मेलन के दौरान हर एक मौके पर भारत के इतिहास की झलक देखने को मिली है। जिससे कहा जा सकता है कि देश की समृद्धि को पुरानी पहचान दिलाने की कवायद कई हद तक तेज हो गई है।

कोणार्क सूर्य मंदिर बना केंद्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल हुए विश्व नेताओं का भारत मंडपम में स्वागत किया। जिस जगह पर खड़े होकर पीएम मोदी सभी विदेशी मेहमानों का स्वागत कर रहे थे, उसके पीछे कोणार्क सूर्य मंदिर का पोस्टर लगा था। इसके जरिए विदेशी मेहमानों को भारत की समृद्ध विरासत से मिलाने की कोशिश की गई।

इतना ही नहीं, इस मुलाकात के दौरान पीएम मोदी को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक को इस मंदिर के बारे में बताते हुए देखा गया था, यानी भारत की इस पहचान और समृद्धता से विदेशी मेहमानों भारत का संदेश भी भेजा गया था।

किसका प्रतीक है कोणार्क सूर्य मंदिर?

गौरतलब है कि इस शिखर सम्मेलन में 13वीं सदी के ओडिशा के कोणार्क सूर्य मंदिर को प्रदर्शित किया गया था। इस कोणार्क चक्र को गति, समय, विकास और परिवर्तन का प्रतीक माना जाता है। दरअसल, इस कोणार्क मंदिर के वास्तुकारों ने यूं ही इस मंदिर का ढांचा खड़ा नहीं किया था, बल्कि धूपघड़ी बनाने के लिए कई जटिल गणनाओं का प्रयोग किया था, ताकि पृथ्वी के साथ सूर्य, चंद्रमा और सितारों की गतिविधियों का पता लगाया जा सके।

जी20 में विश्व नेताओं के समक्ष इसकी प्रस्तुति से संदेश दिया गया है कि भारतीय विज्ञान पुरातन समय से ही समृद्ध रहा है और आज भी कोणार्क चक्र पूरे साल के सूर्य की गति का पता लगाने में सक्षम है।

नालंदा विश्वविद्यालय की झलक दिखी

कोणार्क सूर्य मंदिर के अलावा, इस मंच पर नालंदा विश्वविद्यालय की झलक भी प्रदर्शित की गई। दरअसल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा जी20 में शामिल हुए मेहमानों के लिए भारत मंडपम में रात्रिभोज का आयोजन किया गया था। इस दौरान पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मु जिस जगह खड़े होकर विदेशी मेहमानों का स्वागत कर रहे थे, वहां पृष्ठभूमि में बिहार का प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय दिख रहा था।

यूनेस्को की धरोहर सूची में शामिल

इस दौरान भी पीएम मोदी ने जो बाइडन और ऋषि सुनक समेत कई वैश्विक नेताओं को इस विश्वविद्यालय का महत्व बताया। गौरतलब है कि इस विश्वविद्यालय की विरासत बौद्ध और महावीर के युग से चली आ रही है। आज भी एक खूबसूरत और संपूर्ण विश्वविद्यालय के भग्नावशेष देखने को मिल जाती है। नालंदा विश्वविद्यालय के भग्नावशेष यूनेस्को (UNESCO) की विश्व धरोहर सूची में शामिल है।

विदेशी मेहमानों के परिधान में दिखी झलक

इन विरासतों के अलावा, वैश्विक स्तर पर भारत को पहचान मिलने का एक और संकेत जी20 शिखर सम्मेलन में देखने को मिली। दरअसल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने जी20 डिनर का आयोजन किया था, जिसमें विदेशी मेहमानों की पत्नियों को भारतीय परिधान में देखा गया। इसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। इस रात्रिभोज में शामिल होने के लिए जापान के राष्ट्रपति फुमियो किशिदा की पत्नी यूको किशिदा को हरे और गुलाबी रंग की साड़ी में देखा गया था।

यह भी पढ़ें: G20 Summit: भारतीय पोशाक में नजर आईं विदेशों की ‘फर्स्ट लेडी’, शाही रात्रिभोज में दिखा खास अंदाज

साथ ही, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की प्रबंध निदेशक क्रिस्टालिना जॉर्जिया को बैंगनी सूट और सुनहरे रंग के दुपट्टे में देखा गया था। इसके अलावा, मॉरिशियस के पीएम की पत्नी भी ऑफ व्हाइट रंग की साड़ी में पहुंची थी। इस कार्यक्रम के लिए ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक की पत्नी भी इंडो-वेस्टर्न लुक में देखी गई थी।

यह भी पढ़ें: G20 Dinner: देसी जायके के फैन हुए विदेशी मेहमान, ITC होटल ने वैश्विक नेताओं को परोसा बाजरे से बना व्यंजन

देसी जायके के दीवाने हुए विदेशी मेहमान

इस डिनर नाइट में ज्यादातर व्यंजन भारतीय थे। सभी विदेशी मेहमानों को यह देसी जायका काफी लजीज लगा था। सभी विदेशी मेहमानों ने इन देसी व्यंजनों को काफी सराहा था। इस रात्रिभोज में बिहार के लिट्टी-चोखा, राजस्थान के दाल-बाटी चूरमा, गुजरात के थेपले से लेकर केरल के इडली-डोसा का शानदार स्वाद चखने का मौका विदेशी मेहमानों को दिया गया था।

Leave a Reply

error: Content is protected !!