गुठनी प्रखंड मुख्‍यालय में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित कर राज्‍य सरकार के योजनाओं की दी गयी जानकारी

 गुठनी प्रखंड मुख्‍यालय में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित कर राज्‍य सरकार के योजनाओं की दी गयी जानकारी
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):
जिला पदाधिकारी, सिवान मुकुल कुमार गुप्‍ता  के नेतृत्व में राज्य सरकार के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न लोक कल्याणकारी एवं विकास योजनाओं के बारे में आगजनों को जानकारी देने एवं सुझाव प्राप्त करने के उद्देश्य से गुठनी प्रखण्ड परिसर में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन जिला पदाधिकारी सिवान के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। तदोपरांत सरकारी विद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वागत गान एवं बिहार गान के साथ ही कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया।
कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों के द्वारा स्थापित स्टॉल का जिला पदाधिकारी सिवान के द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में समाज कल्याण विभाग (आई०सी०डी०एस०) द्वारा स्थापित स्टॉल पर एक गर्भवती महिला को गोदभराई का एवं छ. माह की आयु प्राप्त एक बच्ची को अन्नप्रासन का रस्म जिला पदाधिकारी सिवान के हाथों सम्पन्न कराया गया।
उक्त अवसर पर उप विकास आयुक्त सिवान जिला पंचायती राज पदाधिकारी सिवान, डी०पी०ओ० (आई०सी०डी०एस०) सिवान, प्रभारी पदाधिकारी राजस्व शाखा सिवान प्रभारी पदाधिकारी आपदा शाखा सिवान, सहायक निदेशक समाजिक सुरक्षा कोषांग सिवान, सहायक निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण सिवान, डी०पी०ओ० (एस०एस०ए०) शिक्षा निवान, प्रबंधक डी०आर०सी०सी० सिवान तथा अन्य जिला स्तरीय एवं प्रखण्ड स्तरीय पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
जिला स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा बारी-बारी से अपने-अपने विभागों से संबंधित (संचालित) महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में आमजनों को विस्तार से जानकारी दी गई। यथा- शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामिण विकास, पंचायती राज, आई०सी०डी०एस० समाजिक सुरक्षा, कृषि, राजस्व आपदा एवं जीविका इत्यादि। इस क्रम में जीविका दीदीयों एवं प्रखंड गुठनी के एक किसान के द्वारा योजनाओं का लाभ उठाकर अपने जीवन में आप अपेक्षित बदलाव के बारे में आमजनों को बाताया गया साथ ही योजनाओं से जुड़ने एवं प्रशासन को सहयोग करने हेतु अनुरोध किया गया।
जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त सिवान द्वारा मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना मनरेगा योजना के तहत निबंधन एवं मानव दिवस का सृजन (रोजगार सृजन) के साथ-साथ, जीविका दीदीयों के लिए योजना बनाने हेतु पंचायत / ग्राम स्तर पर स्थलों का निर्माण, स्वच्छता अभियान आदि के बारे में लोगों को विस्तृत जानकारी दी गयी तथा अन्य विभागों के द्वारा भी किए जा रहे महत्वपूर्ण कार्यों एवं उपलब्धियों के बारे में उनके द्वारा बताया गया। लोक शिकायत निवारण प्रणाली, जिला जनता दरबार से लेकर मुख्यमंत्री जनता दरवार तक के बारे में भी जिला पदाधिकारी सिवान द्वारा आमजनों को बताया गया तथा जनसंवाद कार्यक्रम में भारी संख्या में उपस्थित होने के लिये सभी लोगों को धन्यवाद दिया गया।

यह भी पढ़े

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow

सीवान डीएम ने स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के कार्यों का किया समीक्षा

सिसवन की खबरें :  बीडीओ ने कचरा प्रबंधन प्रोसेसिंग यूनिट का किया निरीक्षण

विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने किया तीन सड़कों का शिलान्यास

क्या अमेरिका यूक्रेन की तरह इजरायल को छोड़ने जा रहा है?

क्या किसी भी देश के लिए गरीबी एक बदनुमा दाग है?

अमीर बनने के 187 वास्तु सूत्र और उपाय | Vastu Tips For Money in Hindi

देश के कई शहरों में इनकम टैक्स की रेड, बिहार के नेता के करीबी कारोबारियों के ठिकाने भी शामिल

Leave a Reply

error: Content is protected !!