Breaking

बकरी पालन कृषक हित समूह द्वारा किए गए समेकित कृषि प्रणाली का  निरीक्षण

बकरी पालन कृषक हित समूह द्वारा किए गए समेकित कृषि प्रणाली का  निरीक्षण

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के बड़हरिया में बकरी पालन कृषक हित समूह द्वारा किए गए समेकित कृषि प्रणाली का हुआ निरीक्षण।बड़हरिया प्रखंड क्षेत्र के माधोपुर गांव में रवि शंकर सिन्हा प्रखण्ड तकनीकी प्रबंधक, सतीश सिंह , पूनम सिंह और दीपशिखा के द्वारा बिहार बकरी पालन कृषक हित समूह का गठन किया गया था।

बकरी पालन सहित समेकित कृषि प्रणाली पर आधारित है। प्रखंड कृषि पदाधिकारी मनोज कुमार द्वारा सतीश सिंह सहायक तकनीकी प्रबंधक और गुलाब कुमार किसान सलाहकार की उपस्थिति में बिहार बकरी पालन कृषक हित समूह के अध्यक्ष शेख जावेद अहमद और सचिव मोहम्मद अज़ीमुल्लाह के समेकित कृषि प्रणाली का फार्म नशीर छपरा गाव में है उसका निरीक्षण किया गया।

प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी द्वारा सर्वप्रथम उनके मछली फार्म तालाब का निरीक्षण किया गया। कृषि पदाधिकारी ने फर्म के मालिक जावेद से पूछा कि तालाब का क्षेत्र फल और तालाब में कौन कौन सी मछली है। क्या दाम में बेचते हैं।उसके बाद इनके द्वारा मछलियों को दाना खिलाकर देखा गया। उसके बाद बकरी पालन का फार्म देखा था बकरियों के नस्ल,रखरखाव,चारा दाना, खिलाने और बेचने के दाम आदि सब के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी ली ।

उसके बाद देशी मुर्गी पालन का निरीक्षण किया गया। जिसमे कड़कनाथ,सोनाली सहित अन्य नस्ल की मुर्गियों है। देशी मुर्गी पालन का दो फार्म है। एक अंडा उत्पादन और दूसरा मांस उत्पादन के लिए रखे हैं। साथ में धान की खेती का भी निरीक्षण किया गया। साथ में प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने किसान को बताया की तालाब के बाध पर आप को केला,पपीता, निबू, आम लीची का पौधा लगा देना चाहिए। जिससे फल भी मिलता रहता। साथ में बकरी के लिए नेपियर घास भी बाध या चरगाह में लगा कर बकरियों को साल भर खिला सकते हैं।

वहीं मनोज कुमार प्रखंड कृषि पदाधिकारी द्वारा समूह के किसान को हर सम्भव सहयोग करने की बात कहीं गई साथ में अधिक से अधिक कृषि विभाग का लाभ देने की भी बात कहीं गई। बिहार बकरी पालन कृषक हित समूह के समेकित कृषि प्रणाली फार्म को देखकर प्रखंड कृषि पदाधिकारी बहुत खुश हुए। साथ में बड़हरिया के बीटीएम एटीएम के द्वारा बनाए गए समूह के द्वारा किये जा रहे कार्य की सराहना सभी लोगों ने किया।

यह भी पढ़े

सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर किया है कब्जा, तो सर्वे के बाद क्या होगा?

खरीफ फसलों के खाद उपलब्धता को लेकर बैठक सम्पन्न

हक दो वादा निभाओ अभियान के तहत भाकपा माले ने किया प्रदर्शन  

जहीर के घर बनवाने के लिए 25 करोड़ में बेच दिया सोनाक्षी ने अपना घर ?

ट्रक पर गोलीबारी करने वाले 5 अपराधी गिरफ्तार:सुपौल में एक देसी पिस्टल

मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, मोतिहारी में एक अपराधी गिरफ्तार:पांच देसी कट्टा, गन बनाने वाला सामान भी जब्त

बिहार के मोतिहारी में 10 करोड़ की चरस बरामद, नेपाल से खेप भेजी जा रही थी मुंबई

Leave a Reply

error: Content is protected !!