Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
संस्कृति एवं लोक कलाओं को संजोने में कलाकारों का अमूल्य योगदान : प्रो. सोमनाथ सचदेवा  - श्रीनारद मीडिया

संस्कृति एवं लोक कलाओं को संजोने में कलाकारों का अमूल्य योगदान : प्रो. सोमनाथ सचदेवा 

संस्कृति एवं लोक कलाओं को संजोने में कलाकारों का अमूल्य योगदान : प्रो. सोमनाथ सचदेवा

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, कुरुक्षेत्र :

पद्मश्री महावीर गुड्डू ने विश्व में हरियाणवी संस्कृति एवं कला का परचम लहराया।
कुवि कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने केयू एलुमनी व पद्मश्री महावीर गुड्डू को किया सम्मानित।

कुरुक्षेत्र, 17 मई : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति कार्यालय में शुक्रवार को कुवि कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने केयू एलुमनी व पद्मश्री पुरस्कार प्राप्त हरियाणा के प्रतिष्ठित लोक गायक कलाकार महावीर गुड्डू को सम्मानित करते हुए कहा कि संस्कृति एवं लोक कलाओं को संजोने में कलाकारों का अमूल्य योगदान है। उन्होंने कहा कि पद्मश्री महावीर गुड्डू ने भारत ही नहीं अपितु विश्व भर में हरियाणवी संस्कृति एवं लोक कला का परचम लहराकर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के साथ-साथ हरियाणा राज्य को भी गौरवान्वित किया है। गौरतलब है कि हरियाणवी संस्कृति के वाहक महावीर गुड्डू को पद्मश्री अवार्ड 22 अप्रैल 2024 को राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में आयोजित अलंकरण समारोह में भारत की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा प्रदान किया गया।
कुवि कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में कला के क्षेत्र में पहला पद्मश्री पुरस्कार आना कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय व समस्त संस्कृति एवं लोक कलाकारों के लिए बडे़ गौरव की बात है। लोक कलाकार महावीर गुड्डू का सम्मान हरियाणा के सभी कलाकारों का सम्मान है। महावीर गुड्डू की कला के प्रति तपस्या और समर्पण के कारण उन्हें पद्मश्री सम्मान से नवाजा जाना युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी रहेगा।

केयू एलुमनी व पद्मश्री महावीर गुड्डू ने कहा कि यह अवॉर्ड भगवान शंकर व मां सरस्वती की कृपा, परिवार व बुजुर्गों के आशीर्वाद, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय व हरियाणवीं संस्कृति से प्रेम करने वाले लोगों के प्यार की बदौलत मिला है। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार पाकर वे बेहद खुश हैं और उनकी 50 साल की कला के क्षेत्र में यात्रा का परिणाम है। यह पुरस्कार समस्त हरियाणा और हरियाणवियों को समर्पित करते हैं। गौरतलब है कि महावीर गुड्डू पंडित लख्मीचंद राज्य पुरस्कार, हरियाणा कला रत्न अवार्ड, पंडित लख्मीचंद शिक्षा एवं संस्कृति पुरस्कार और संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किए जा चुके हैं। इसके अलावा वे लंदन इंडियन हाई कमीशन, हाउस ऑफ लॉर्ड, अमेरिका व नार्वे व ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में गीता महोत्सव के उपलक्ष्य में एसोसिएशन ऑफ हरयाणविज इन ऑस्ट्रेलिया द्वारा भी पुरस्कृत हो चुके हैं।

इस अवसर पर केयू छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. एआर चौधरी, लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. ब्रजेश साहनी, युवा एवं सांस्कृति कार्यक्रम विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया, उपनिदेशक डॉ. गुरचरण सिंह, लोक सम्पर्क विभाग के उपनिदेशक डॉ. दीपक राय बब्बर, चांद गुड्डू, कुलपति के ओएसडी पवन रोहिल्ला व सांस्कृतिक पर्यवेक्षक डीवाईसीए डॉ. हरविन्द्र राणा मौजूद थे।

यह भी पढ़े

एचआर कॉन्क्लेव -2024 में जुटे महारथी 

शिक्षा के साथ संस्कार देने को प्रतिवद्ध लिटेरा पब्लिक स्कूल ने मनाया मातृ दिवस

अमनौर में यूपी के सीएम योगी ने किया जनसभा को किया संबोधित 

सिसवन की खबरें –  कड़ी सुरक्षा के बीच 85 वर्ष से अधिक उम्र वाले मतदाताओं ने मतदान किया

सरकारी अस्पताल में सभी कार्य होंगे पेपरलेस , राज्यस्तरीय टीम ने‌ किया निरीक्षण

Leave a Reply

error: Content is protected !!