Breaking

IPL 2023 Jofra Archer on fire at Mumbai Indians practice session Rohit Sharma Ishan Kishan struggle against fast bowler

Hindustan Hindi News


ऐप पर पढ़ें

मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर आईपीएल 2023 के लिए पूरी तरह से तैयार नजर आ रहे हैं। मुंबई इंडियंस की टीम इस सीजन अपना पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 2 अप्रैल को खेलेगी। मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें जोफ्रा आर्चर गेंदबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं, जबकि उनके सामने रोहित शर्मा और ईशान किशन बल्लेबाजी कर रहे हैं। वीडियो में साफ दिख रहा है कि दोनों बल्लेबाज इंग्लैंड के तेज गेंदबाज के खिलाफ मुश्किलों का सामना कर रहे हैं।

जोफ्रा आर्चर को मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2022 नीलामी में 8 करोड़ रुपये में खरीदा था, ये जानते हुए कि वह उस सीजन में टीम के लिए नहीं खेल पाएंगे। क्योंकि वह चोटिल थे। लेकिन आईपीएल 2023 में उनकी वापसी की उम्मीद थी और वह ऐसा करने में कामयाब भी हुए हैं। लेकिन मुंबई इंडियंस का जोफ्रा आर्चर और जसप्रीत बुमराह को एक साथ खिलाने का सपना अधूरा रह गया। क्योंकि भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पीठ की चोट के कारण लंबे समय के लिए क्रिकेट से दूर रहेंगे। 

आईपीएल में 5 हजारी बनने के करीब एमएस धोनी, 22 रन बनाते ही विराट कोहली, रोहित शर्मा के खास क्लब में करेंगे

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मुकाबले से पहले फ्रेंचाइजी ने आर्चर का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह पहली बार मुंबई इंडियंस की जर्सी में गेंदबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। प्रैक्टिस सेशन का वीडियो शेयर करते हुए मुंबई ने लिखा, ”पेश कर रहे हैं जोफ्रा का पहला ओवर मुंबई के कलर में।”

IPL 2023 : मैच शुरू होने से पहले ही रविंद्र जडेजा ने चली चाल, क्या गुजरात टाइटन्स को होगा भारी नुकसान?

 

जोफ्रा आर्चर ने 35 आईपीएल मैच के दौरान 46 विकेट लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ सीजन आईपीएल 2020 रहा। जिसमें उन्होंने 14 मैचों में 20 विकेट लिए। वह बल्लेबाजी भी कर सकते हैं। उनके नाम 195 आईपीएल रन है। 

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow



Source link

Leave a Reply

error: Content is protected !!