Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
IPL@24:क्या धोनी को टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी के लिए आना चाहिए? - श्रीनारद मीडिया

IPL@24:क्या धोनी को टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी के लिए आना चाहिए?

IPL@24:क्या धोनी को टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी के लिए आना चाहिए?

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

DC के खिलाफ जिस वक्त धोनी बल्लेबाजी के लिए आए, CSK का स्कोर 16.1 ओवर में 120/6 था। जीत के लिए 23 गेंद पर 72 रन की दरकार थी। यहां से कोई अनहोनी ही चेन्नई सुपर किंग्स को जीत दिला सकती थी। ऐसी अनहोनी अगर किसी ने क्रिकेट फील्ड पर की है, तो उस खिलाड़ी का नाम महेंद्र सिंह धोनी है। लगभग 1 साल के बाद महेंद्र सिंह धोनी IPL खेल रहे थे।

धोनी के सामने इंडियन क्रिकेट टीम के मौजूदा तेज गेंदबाज मुकेश कुमार थे। मुकेश कुमार के 17वें ओवर की दूसरी गेंद महेंद्र सिंह धोनी के शरीर पर शॉर्ट ऑफ लेंथ डिलीवरी थी। धोनी ने आसानी से टॉप ऑफ द बाउंस पर आते हुए इस गेंद को लॉन्ग लेग बाउंड्री के बाहर 4 रन के लिए भेज दिया। 17वें ओवर की तीसरी फुलटॉस पर बैकवर्ड पॉइंट की दिशा में खलील अहमद ने धोनी का कैच टपका दिया। अब लग रहा था कि आज कुछ बड़ा होने वाला है।

मुकेश कुमार ने 17वें ओवर की अंतिम फुलर लेंथ गेंद वाइड आउटसाइड ऑफ स्टंप रखी। यॉर्कर डालने के प्रयास में मुकेश कुमार महेंद्र सिंह धोनी के स्लॉट में गेंद कर बैठे। धोनी ने एक्स्ट्रा कवर की दिशा में खूबसूरती के साथ चौका जड़ दिया। यह शॉट धोनी की ताकत दिखा रहा था। गेंद गोली की रफ्तार से सीमा रेखा पार चौके के लिए चली गई।

खलील अहमद ने 18वें ओवर की पांचवी गेंद फ्लोटेड आउटसाइड ऑफ रखी। खलील अहमद का पूरा प्रयास था कि गेंद को वाइड आउटसाइड ऑफ स्टंप डालते हुए धोनी की पहुंच से दूर रखा जाए। गेंदबाज की उम्मीद को तोड़ते हुए धोनी गेंद तक पहुंचे और एक्स्ट्रा कवर की दिशा में लॉफ्टेड शॉट पर छक्का जड़ा। द परफेक्ट टाइमिंग फ्रॉम ग्रेट माही। 20वां ओवर लेकर फिलहाल वर्ल्ड क्रिकेट के सबसे तेज गेंदबाजों में शुमार एनरिक नॉर्त्या तैयार थे। देखना था कि माही और नॉर्त्या में कौन एक-दूसरे पर भारी पड़ता है।

नॉर्त्या के 20वें ओवर की दूसरी लोअर फुलटॉस पर महेंद्र सिंह धोनी ने मिडविकेट की दिशा में एक हाथ से छक्का उड़ा दिया। दरअसल शॉट खेलते हुए माही का बॉटम हैंड बल्ले से छूट गया, लेकिन गेंद मिडल ऑफ द बैट से लगकर मिडविकेट स्टैंड में जाकर गिरी। चौधरी गेंद स्टंप्स पर फुल टॉस थी और मिड ऑन का फील्डर थर्टी यार्ड सर्किल के अंदर था।

धोनी ने आसानी से सर्किल क्लियर करते हुए मिड ऑन की दिशा में चौका लगा दिया। माही ने पारी की अंतिम लोअर फुलटॉस को भी एक्स्ट्रा कवर की दिशा में छक्के के लिए भेज दिया। माही ने 16 गेंद पर 231.25 की स्ट्राइक रेट के साथ 4 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 37* रन बनाए। हालांकि 192 के टारगेट के जवाब में CSK 171/6 तक ही पहुंच सकी। 20 रन से मैच हार गई। महेंद्र सिंह धोनी की धुआंधार बल्लेबाजी पर अपनी प्रतिक्रिया दें। क्या आपको भी लगता है कि आने वाले मुकाबले में धोनी को टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी के लिए आना चाहिए?

Leave a Reply

error: Content is protected !!