क्या बिहार में एनडीए को 33 सीटें ही मिल रही है?

क्या बिहार में एनडीए को 33 सीटें ही मिल रही है?

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

बिहार में खुदागंज बाजार स्थित दुर्गा स्थान परिसर में बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, ग्रामीण मंत्री श्रवण कुमार व लवली आनंद ने नालंदा लोकसभा क्षेत्र के एनडीए प्रत्याशी कौशलेंद्र प्रसाद के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया। पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि नरेंद्र मोदी जैसा प्रधानमंत्री देश को आज तक नहीं मिला था। रूस और यूक्रेन युद्ध के समय यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्र-छात्राओं को सकुशल वापस लाने का काम मोदी सरकार ने किया।

उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश की साख विदेशों में बढ़ी है और आगे भी बढ़ेगी। मांझी ने कहा कि सर्वे में 33 सीट एनडीए को जो दिखाया जा रहा है, इसको मैं सही नहीं मानता। बिहार में सभी 40 सीटें हमलोग जीतेंगे। 2019 में भी हमलोगों को कम सीटें सर्वे में दिखाई जा रही थीं, लेकिन एनडीए को असली नतीजों में 39 सीटें आईं थीं।

जीतन राम मांझी ने कहा कि वोट प्रतिशत भी बहुत अधिक रहेगा। घंमडिया गठबंधन रेस में नहीं है। वह लोग आपस में लड़ रहे हैं। वायनाड में राहुल के खिलाफ वाम दल चुनाव लड़ रहे हैं। पीएम उम्मीदवार कौन हो उनको इसकी ही चिंता है। हमलोग विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ रहे हैं। जनता का आशीर्वाद पीएम मोदी को मिलेगा। 400 से ज्यादा सीटें आएंगी।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि गया में मैं नहीं जानता चुनाव लड़ रही थी और जनता की बड़ी जीत होगी। उन्होंने महागठबंधन को घमंडिया गठबंधन बताते हुए कहा कि इस गठबंधन को देश की कोई चिंता नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मेरे जैसे अनुसूचित जाति के व्यक्ति को भी मुख्यमंत्री बनने का मौका दिया।

मोदी सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान कार्ड, मुफ्त राशन, गैस सिलेंडर आदि का लाभ देने में कोई वर्गीय भेदभाव नहीं किया है। यदि इससे हिंदू लाभान्वित हुए हैं, तो मुसलमानों को भी समान रूप से इसका लाभ मिला और यही मोदी की गारंटी है। कांग्रेस पर तंज करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 1947 में देश के हुए बंटवारे के बाद तत्कालीन सरकार यदि मुसलमानों को पाकिस्तान भेज दी होती, तो आज यह दिन नहीं देखना पड़ता।

लालू यादव पर भड़के गिरिराज

राजद सुप्रीमो लालू यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वे अति पिछड़ों की नौकरी को छीन कर मुसलमानों को देना चाह रहे हैं, परंतु एनडीए सरकार के रहते उनकी मंशा सफल नहीं होगी।सभा में लोजपा नेता हुलास पांडेय भी मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के मंडल अध्यक्ष अनु तिवारी एवं मंच संचालन राजाराम पांडेय ने किया।

पटना में गिरिराज बोले- कांग्रेस किसको मूर्ख बना रही है?

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के ‘बीजेपी धर्म के नाम पर देश को बांटने का काम कर रही है’ वाले बयान पर गिरिराज सिंह ने कहा, “धर्म के आधार पर कर्नाटक में मुसलमानों को आरक्षण दे रहे हैं, हिंदुओं की नौकरी छीन रहे हैं और कहते हैं कि बीजेपी धर्म के नाम पर ये सब कर रही है ये किसको मूर्ख बना रहे हैं?”

Leave a Reply

error: Content is protected !!