Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
क्या मौसम जल्द ही करवट लेने वाला है? - श्रीनारद मीडिया

क्या मौसम जल्द ही करवट लेने वाला है?

क्या मौसम जल्द ही करवट लेने वाला है?

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

कभी ठंड तो कभी गर्मी, लेकिन अब मौसम पूरी पलटी मारने वाला है। जिन राज्यों में अभी लोग ठंड से सिहर रहे थे, वहां अब गर्मी दस्तक देगी। मौसम विभाग के अनुसार, 9 मार्च से होली तक मौसम बदल जाएगा। दरअसल, इन दिनों लगातार पश्चिमी विक्षोभ आएंगे, जिससे गर्मी का अहसास होगा।

सुबह-रात की सर्दी खत्म होगी, गर्मी बढ़ेगी

  • स्काईमेट की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ अभी अफगानिस्तान के ऊपर है। ये 9 मार्च की रात को जम्मू-कश्मीर पहुंचेगा।
  • इसके बाद भी लगातार दो-तीन पश्चिमी विक्षोभ आएंगे। इनके बीच अंतर न होने से उत्तरी हवाएं नहीं चल पाएंगी और ठंडक खत्म हो जाएगी।
  • यही कारण है कि 15-16 मार्च तक तापमान अधिक बना रहेगा। इस बीच रात का तापमान भी बढ़ेगा और सुबह-रात की सर्दी खत्म हो जाएगी। पश्चिमी विक्षोभ के चलते अधिकांश पहाड़ी राज्य प्रभावित होंगे।

दिल्ली-NCR में होली पर बारिश

दिल्ली-एनसीआर में मौसम साफ-शुष्क रहने की संभावना जताई गई है और तेज हवाओं में कमी आएगी। तापमान 30 डिग्री तक पहुंचने की उम्मीद है। 11-14 मार्च के बीच पारा 33 डिग्री पार कर सकता है। हालांकि, होली पर हल्की बारिश की उम्मीद है।

यूपी-बिहार में कैसा रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश में मौसम अब पलटी मारेगा और तापमान बढ़ेगा। हालांकि, उत्तर पश्चिम जिलों में 13 और 14 मार्च को बारिश हो सकती है। वहीं, बिहार-झारखंड में दिन का भी तापमान बढ़ेगा।

गुजरात में चलेगी लू, राजस्थान में भी पारा बढ़ेगा

गुजरात में प्री-मानसून गर्मी तेज होगी और कल से तापमान 40 डिग्री के पार जाने की आशंका है। यहां तक की कुछ इलाकों में लू दस्तक दे सकती है। 12 मार्च तक बारिश की संभावना नहीं है। वहीं, राजस्थान में मौसम धीरे-धीरे गर्म होने लगेगा। रात का तापमान 10 डिग्री के नीचे आ गया था, वो अब बढ़ेगा। अगले दिनों में तापमान 2-3 डिग्री बढ़ने की आशंका है। वहीं, महाराष्ट्र में अब हवाएं उत्तर की बजाए पूर्व से चलेंगी। इससे अगले तीन-चार दिनों में काफी गर्मी पड़ेगी। मध्य महाराष्ट्र में 10-11 मार्च को हीटवेव चल सकती है। पहाड़ों पर भी मौसम बदलेगा और बर्फबारी होगी। जम्मू-कश्मीर के साथ उत्तराखंड में लैंडस्लाइड की संभावना है।

भोपाल में 36 डिग्री जा सकता है पारा

मौसम विभाग के अनुसार, भोपाल समेत पूरे मध्य प्रदेश में दिन का तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं, रात का तापमान 17-18 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

उत्तराखंड में मैदानी क्षेत्रों में आसमान साफ है और तेज धूप खिल रही है। हालांकि, दून के साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल मंडराने के साथ ही हल्की हवाएं चलती रहीं। ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास और न्यूनतम तापमान सामान्य से कम बना रहा।मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में आज ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। आगामी सोमवार से ज्यादातर पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक से लेकर मुख्यत: बादल छाये रहने की आशंका है। ऊंचाई वाले इलाकों में हल्के हिमपात और बूंदाबांदी हो सकती है।

शुक्रवार को दून में सुबह से आसमान साफ रहा और दिन में तेज धूप खिली। लेकिन, कहीं-कहीं हल्की से मध्यम हवाएं भी चलती रहीं। शाम को दून में आंशिक बादल भी मंडराने लगे। इस बीच दून का अधिकतम तापमान सामान्य दर्ज किया गया। जबकि, न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे होने के कारण सुबह और शाम को ठंडक बरकरार है। पर्वतीय क्षेत्रों में भी सुबह कंपकंपी महसूस की जा रही है।

मैदानी क्षेत्रों में शुष्क रहेगा मौसम, तेज धूप से चढ़ सकता है पारा

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, आज और कल प्रदेश में ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क रह सकता है। तेज धूप खिलने से पारे में वृद्धि के आसार हैं। सोमवार से पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम करवट बदल सकता है, चोटियों पर हिमपात और निचले इलाकों में हल्की वर्षा हो सकती है। निचले इलाकों में मौसम सामान्य रहने के आसार हैं।

शहर, अधिकतम, न्यूनतम

  • देहरादून, 26.4, 9.8
  • ऊधमसिंह नगर, 26.7, 8.8
  • मुक्तेश्वर, 19.5, 2.8
  • नई टिहरी, 17.6, 5.8

होटलों में बुकिंग 70 प्रतिशत तक

नगर के दर्जनभर से अधिक अत्याधुनिक सुविधाओं वाले होटलों में 70 प्रतिशत से अधिक कमरे अभी से बुक हो चुके हैं जबकि मध्यम स्तर के होटलों में भी कई होटल एडवांस में बुक हो गए हैं। अगले सप्ताह तक नगर के अधिकांश होटल पैक होने की संभावना है। एडवांस बुकिंग के चलते वॉकिंग पर्यटकों को कमरा तलाश करने में मशक्कत करनी पड़ेगी। एडवांस बुकिंग के चलते पर्यटन कारोबारी बेहद खुश हैं और सैलानियों के होली सेलिब्रेशन की तैयारियों में जुट गए हैं।

Leave a Reply

error: Content is protected !!