Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
शादीशुदा कपल के लिए सेक्स करना जरूरी है,क्यों? - श्रीनारद मीडिया

शादीशुदा कपल के लिए सेक्स करना जरूरी है,क्यों?

शादीशुदा कपल के लिए सेक्स करना जरूरी है,क्यों?

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

किसी भी शादीशुदा कपल के लिए सेक्स करना बहुत जरूरी माना जाता है। हमारे बेहतर शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के सेक्स करना उतना ही जरूरी है जितना खाना खाना या सोना। सेक्स करने से दो पार्टनर्स के बीच दूरी कम होती है और उनका रिश्ता मजबूत बनता है। नियमित रूप से सेक्स करने से कई तरह की शारीरिक और मानसिक समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है।

लेकिन आजकल की व्यस्त जीवनशैली के कारण अक्सर लोग सेक्स को उतनी अहमियत नहीं देते हैं। करियर में आगे बढ़ने की चाह में लोग दिन-रात काम करते रहते हैं जिसका असर उनकी सेक्स लाइफ पर पड़ता है। लेकिन डॉक्टर्स का मानना है कि सेक्स करना हमारी सेहत के लिए बहुत जरूरी है। लंबे समय तक सेक्स ना करने से स्वास्थ्य को बहुत से नुकसान होते हैं इसलिए डॉक्टर्स भी नियमित रूप से सेक्स करने की सलाह देते हैं। आज के इस लेख में हम आपको सेक्स ना करने के नुकसान बताएंगे

इम्यूनिटी पर होता है असर

आप यह जानकार हैरान रह जाएंगे कि सेक्स करने से हमारी इम्युनिटी मजबूत होती है। सेक्स ना करने से शरीर की इम्युनिटी पर बुरा असर होता है। डॉक्टर्स के मुताबिक सेक्स ना करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता घट सकती है जिसकी वजह से इंफेक्शन आदि का खतरा बढ़ जाता है। शरीर की इम्युनिटी कमजोर होने से हम बदलते मौसम में बीमारी की चपेट में जल्दी आ सकते हैं। एक रिसर्च में पाया गया कि हफ्ते में कम से कम तीन बार सेक्स करने से शरीर का आईजीए लेवल ठीक रहता है जिससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता का स्तर बना रहता है।

सेक्स ड्राइव में कमी

लंबे समय तक सेक्स ना करने से आपकी सेक्स के प्रति रूचि कम या खत्म हो सकती है। डॉक्टर्स का मानना है कि सेक्स करे से सेक्स ड्राइव मजबूत होती है और जोश बना रहता है। वहीं, सेक्स ना करने से सेक्स ड्राइव में कमी आ सकती है।

रिश्ते में आती है दूरी

किसी भी रिलेशनशिप में सेक्स या इंटिमेसी बहुत जरूरी है। सेक्स करने से कपल्स के बीच के बीच नजदीकियाँ बढ़ती हैं और उनका रिश्ता और ज्यादा मजबूत बनता है। वहीं, सेक्स ना करने से दोनों पार्टनर में दूरी आ सकती है। लंबे समय तक सेक्स ना करने से फ़्रस्ट्रेशन लेवल बढ़ जाता है जिसका एक बड़ा नुकसान यह भी हो सकता है कि पार्टनर आपसे इतना दूर हो जाए कि वो किसी नए साथी की तलाश शुरू कर दे। लोग अपनी प्रोफाइल डेटिंग ऐप्स पर डाल सकते हैं। ऐसे अधिकतर कपल वन नाइट स्टैंड के बारे में सोचने से भी नहीं कतराते।

इरेक्टाइल डिसफंक्शन की समस्या

सेक्स ना करने से कुछ मेडिकल कंडीशंस भी हो सकती हैं। लंबे समय तक सेक्स ना करने से पुरुषों के यौन अंग पर बुरा असर पड़ता है। अमेरिकन जर्नल ऑफ मेडिसिन में प्रकशित रिपोर्ट के मुताबिक, जो पुरुष लंबे समय तक सेक्स नहीं करते हैं उन्हें इरेक्टाइल डिसफंक्शन की समस्या होने का खतरा ज्यादा रहता है। इरेक्टाइल डिसफंक्शन के कारण पुरुषों के लिंग में कसाव नहीं हो पाता है, जिसका बुरा असर आपकी सेक्स लाइफ पर पड़ सकता है।

स्ट्रेस और अनिद्रा की शिकायत  

स्ट्रेस दूर करने के लिए भी सेक्स बहुत अच्छा माना जाता है। सेक्स ना करने से स्ट्रेस लेवल बढ़ सकता है जिसके कारण आपको अनिद्रा की समस्या हो सकती है। डॉक्टर्स के मुताबिक सेक्स करने से शरीर में मेलाटोनीन या सेरोटोनीन जैसे हॉर्मोन का उत्पादन बढ़ता है, जिससे मन शांत होता है और अच्छी नींद आती  है। जो लोग नियमित रूप से सेक्स करते हैं वे उन लोगों की तुलना ज्यादा खुश रहते हैं जो सेक्स नहीं करते हैं।

महिलाओं में लुब्रिकेशन की कमी

सेक्स ना करने से महिलाओं में लुब्रिकेशन की कमी हो सकती है। डॉक्टर्स के मुताबिक सेक्स करने से महिलाओं की वजाइना की मांसपेशियों में कसाव बना रहता है, जिससे सेक्स के दौरान ज्यादा तकलीफ नहीं होती है। वहीं, लंबे समय तक सेक्स ना करने से लुब्रिकेशन की कमी के कारण वजाइना में ड्राइनेस आ जाती है। लूब्रिकेशन की कमी की वजह से महिलाओं को सेक्स के दौरान अधिक दर्द और अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!