गंडक नदी पर पुल बनने से सिवान से पूर्वी चंपारण जाना होगा आसान
राम जानकी पथ के तहत गंडक नदी के सत्तर घाट पर गोपालगंज और पूर्वी चंपारण के बीच बनेगा पुल
श्रीनारद मीडिया‚ गणेश पाठक‚ सेंट्रल डेस्कः
बिहार में गंडक नदी पर एक बड़ा पुल केंद्र सरकार द्वारा बनाने का निर्णय लिया गया है। यह पुल गंडक नदी के सत्तर घाट पर गोपालगंज और पूर्वी चंपारण के बीच बनाया जायेगा। इस पुल का निर्माण राम जानकी पथ के तहत किया जा रहा है। इससे सिवान से पूर्वी चंपारण जाना आसान हो जायेगा। साथ ही, सिवान के लोगों को जनकपुर जाने में भी आसानी होगी।
बिहार के आर्थिक विकास के लिए बन रहे कई पुल
बिहार में गंगा नदी पर विभिन्न पुलों का निर्माण किया जा रहा है, ताकि लोगों का सफर और भी बेहतर हो सके और आर्थिक विकास में तेजी आ सके। दरअसल मिल रहे समाचार के मुताबिक केंद्र सरकार गोपालगंज और पूर्वी चंपारण जिले के बीच गंडक नदी पर एक पुल का निर्माण करेगी। गंडक नदी के 70 घाट में इस पुल का निर्माण किया जाएगा। गौरतलब है कि अयोध्या से लेकर सीतामढ़ी तक राम जानकी मार्ग का निर्माण किया जाना है।
बनेगा फोरलेन पुल
गंडक नदी के सत्तर घाट के ऊपर केंद्र सरकार के द्वारा कुल दो लेन पुल का निर्माण किया जाएगा, जो कि सिवान के मसरख से सीतामढ़ी के भीठा मोरे तक 240 किलोमीटर राम जानकी मार्ग का हिस्सा होगा। अब बताया जा रहा है कि गंडक नदी पार करने के लिए 70 घाट पुल को भी चार लेन पुल होगा अभी फ़िलहाल 70 घाट पुल को राज्य सरकार अपने पैसे से दो लेन पुल का निर्माण करा रही है, ऐसे में केंद्र सरकार भी यहां पर दो लेन पुल और बनाएगी जिसके बाद इस 70 घाट पर कुल 4 लेन ब्रिज हो जाएगा।
सिवान को यह होगा लाभ
गंडक नदी पर इस पुल के बन जाने से पूर्वी चंपारण जाना सिवान के लोगों के लिए सुविधाजनक हो जायेगा। इससे बालमिकीनगर व्याघ्र अभ्यारण्य जाने में भी आसानी होगी। साथ ही जनकपुर जाने के शौकीन पर्यटकों के लिए भी सुविधा होगी। पूर्वी चंपारण से सिवान का सुगम्य संपर्क व्यापार और वाणिज्य के संदर्भ में भी सिवान के संदर्भ में लाभदायक रहेगा। इससे सिवान के मेडिकल क्षेत्र को भी लाभ मिल सकता है।
यह भी पढ़े
WHO परमाणु दुर्घटनाओं पर क्यों मौन रहता है?
पीआरकेएस के कार्यकारी अध्यक्ष सह जोनल सचिव को भ्रातृ- शोक
स्वयंसेवको ने सेहत केंद्र के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया
कर्मचारियों का पेंशन संवैधानिक अधिकार : उदय शंकर”गुड्डू”
मुस्लिमों के लिए 1857 व 1947 से भी ज्यादा मुश्किल हालात,कैसे?