Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
बेलागंज से जदयू के बेलागंज से जदयू के मनोरमा का लहराया विजयी पताखा, ढह गया RJD के 35 वर्षों का अभेद किला का लहराया विजयी पताखा, दरक गया राजद के 35 वर्षों का अभेद किला - श्रीनारद मीडिया

बेलागंज से जदयू के बेलागंज से जदयू के मनोरमा का लहराया विजयी पताखा, ढह गया RJD के 35 वर्षों का अभेद किला का लहराया विजयी पताखा, दरक गया राजद के 35 वर्षों का अभेद किला

श्रीनारद मीडिया, प्रभात कुमार मिश्रा, गया (बिहार)

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

बिहार उपचुनाव में बेलागंज विधानसभा की सबसे हॉट सीट बन गई थी। बेलागंज विधानसभा उपचुनाव के रिजल्ट पर सबकी नजर टिकी हुई थी। इस सीट से जदयू प्रत्याशी मनोरमा देवी विजयी हो हो गयी। यहां सीधी टक्कर राजद के शुरूआती दौर से अबतक विधायक रहे डॉ सुरेंद्र प्रसाद यादव के पुत्र विश्वनाथ कुमार सिंह उर्फ विश्वनाथ यादव से था। हालांकि जन सुराज ने चुनाव को त्रिकोणात्मक बनाने की कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हो सकी।

बेलागंज सीट के लिए इस बार वोटिंग अच्छी हुई। लगभग 2.80 लाख मतदाताओं में से 56.21% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतों की गिनती गया कॉलेज के मानविकी भवन में 28 टेबल पर 11 राउंड में हुई। इस दौरान सुरक्षा की पुख्ता इंतजाम की गई थी। बेलागंज विधानसभा सीट पर सबसे ज्यादा यादव वोटरों की तादाद है। यहां 35 सालों से डॉ सुरेंद्र प्रसाद यादव का कब्जा रहा है। इस बार उनके पुत्र विश्वनाथ कुमार सिंह उर्फ विश्वनाथ यादव भाग्य आजमा रहे थे। दूसरी ओर जदयू से भी यादव जाति की ही रही थी। यादव मतदाताओं का वोट इन्हें पड़ा है। राजद के परंपरागत वोटों में से मुस्लिम वोट जन सुराज के उम्मीदवार मोहम्मद अमजद अली ने सेंधमारी कर दी, लेकिन अंत में मनोरमा देवी की जीत हुई।

जन सुराज को नहीं मिली सफलता: राजद के लिए जदयू की यादव उम्मीदवार और जनसुराज का मुस्लिम उम्मीदवार परेशानी का सबब साबित हो सकता था। कुल मिलाकर विश्वनाथ कुमार सिंह और मनोरमा देवी के बीच सीधी टक्कर थी। जन सुराज के मो अमजद अली को मिलने वाले वोट कोई अलग से गुल नहीं खिला पाए। इस विधानसभा उपचुनाव के रिजल्ट पर पूरे बिहार के सियासी नजर टिकी हुई थी। इसका मुख्य कारण यह है कि यह राजद का गढ माना जाता है। यहां से राजद के कद्दावर नेता डॉ सरेंद्र प्रसाद यादव का जो गढ़ था वो अब दरक गया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!