महिला उद्यमी विषय पर जदयू का वर्चुअल सम्मेलन 

महिला उद्यमी विषय पर जदयू का वर्चुअल सम्मेलन

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, पंकज मिश्रा, अमनौर, सारण (बिहार):

 

बिहार में महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने तथा महिलाओं के समग्र उत्थान के लिए मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हुए ऐतिहासिक कार्यो को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जनता दल (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय आर.सी.पी सिंह एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा , माननीय मंत्री श्रीमती लेसी सिंह, माननीय मंत्री शीला कुमारी, जदयू मीडिया सेल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अमरदीप, जदयू महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष डॉo श्वेता विश्वास जदयू महिला प्रकोष्ठ प्रभारी प्रोo सुहेली मेहता की गरिमामयी उपस्थिति मे जदयू का वर्चुअल सम्मेलन हुआ। महिला उद्यमिता से संबंधित जानकारी एवं जागरूकता के लिए बिहार की अनुभवी महिला उद्यमी का एक विशेष पैनल ने भी अपना अनुभव साझा किया। सरकार महिला उद्यमी के लिए दस लाख लोन दे रही है। इसमें 5 लाख लोन माफ है । शेष ₹5 लाख पर ब्याज भी नहीं है।इस उद्यमी योजना से महिलाएं सशक्त होंगी और अपने पैरों पर खड़ा होंगी।
सारण जिला महिला जदयू जिलाध्यक्ष कुसुम देवी के नेतृत्व में सारण के सभी प्रखंडों और जिला मुख्यालय से हजारो महिलाओं ने वर्चुअल सम्मेलन में भाग लेकर इसे सफल बनाया। वर्चुअल सम्मेलन में भाग लेने वाली जदयू की महिला नेत्री नीतू सिन्हा ,आरती देवी, सविता तिवारी ,शिखा सिन्हा ,संगीता गुप्ता, ज्ञानती देवी , नीतू सिंह,सविता शर्मा, मालती देवी ,चांद तारा देवी, इंदु देवी, चांदनी कुशवाहा ,दुर्गा देवी ,लाखो देवी, सुष्मिता कुमारी, समीना खातून, शांति देवी, शकुंतला देवी, आशा कुमारी ,गुड़िया कुमारी, पूनम देवी, रूबी देवी, रेखा देवी ,पूजा सिंह, कल्याणी कुमारी। जिला जदयू अध्यक्ष डॉ विशाल सिंह राठौर ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपने सभी साथियों के साथ बैठक कर इस कार्यक्रम में जुड़ने की अपील की थी इसका व्यापक असर देखने को मिला सभी प्रमुख साथियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की इस वर्चुअल सम्मेलन को सफल बनाने में किसान प्रकोष्ट के जिलाध्यक्ष अरुण सिंह,समाज सुधार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अजय पटेल,संस्कृति प्रकोष्ट के जिलाध्यक्ष पीयूष कुमार , शिक्षा प्रकोष्ट के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह,छात्र प्रकोष्ट के विश्वविद्यालय अध्यक्ष राज सिंह,दलित्त प्रकोष्ट के जिलाध्यक्ष पन्नालाल,आदि अन्य प्रकोष्ट सहित के जदयू के वरीय साथी अरशद परवेज मुन्नी, सुरेश कुमार सिंह, ब्रजेश कुमार, रमेश किशन कुशवाहा, मदन मोहन प्रसाद ,प्रभास कुमार शर्मा ,पवन कुमार वर्मा ,दिलीप ठाकुर मनोज कुमार सिंह, डॉ दिलीप चौधरी सहित काफी कार्यकर्ताओं ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की इस कार्यक्रम की सफलता के लिए जिला अध्यक्ष डॉ विशाल सिंह राठौर ने सभी साथियों का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़े

तितिरा में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय को किया गया सम्मानित  

दुष्कर्म के बाद नाबालिग को रेलवे ट्रैक पर दिया बांध, निकाह करने का झांसा देकर कई बार दिया दुराचार

RBI का बड़ा फैसला! सांसद-विधायक नहीं बन सकेंगे सहकारी बैंकों के निदेशक

शिक्षक बहाली पर लग सकता है ग्रहण ! STET मेरिट लिस्ट तैयार करने में फर्जीवाड़े का आरोप, हाईकोर्ट की शरण में जायेंगे अभ्यर्थी

 बहू को देखकर बेहोश हो गई सास, होश आते ही निकाला बाहर

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!