गया पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई। एक लाख का इनामी कुख्यात नक्सली गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, प्रभात कुमार मिश्रा, गया ( बिहार )

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow

जिला पुलिस और एसटीएफ के संयुक्त कार्रवाई में एक बार फिर गया पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक लाख का इनामी कुख्यात नक्सली को जिले के खिजरसराय थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार कुख्यात नक्सली कमलेश रवानी पर जिले के महाकार थाना में लेवी मांगने समेत कई अपराधिक मामले और नक्सली घटनाओं को अंजाम देने का मामला दर्ज है। जो कई वर्षों से पुलिस के आंखों में धूल झोंक कर फरार चल रहा था। जिसे पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जिले के खिजरसराय थाना क्षेत्र के जोलाबिगहा गांव से गिरफ्तार किया है। कुख्यात नक्सली सीमावर्ती जिला जहानाबाद के घोसी थाना क्षेत्र के चैती पिपरा गांव का रहने वाला है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि गया पुलिस के द्वारा कुख्यात नक्सलियों और संगीन मामलों के आरोपियों के गिरफ्तारी को लेकर एक अभियान के तहत लगातार छापेमारी की जा रही है। इसी अभियान के तहत पुलिस को गुप्त सूचना मिली की पुलिस को चकमा देकर कई वर्षों से फरार चल रहा एक लाख का इनामी कुख्यात नक्सली कमलेश रवानी खिजरसराय थाना क्षेत्र के जोलाबिगहा में आया हुआ।

सूचना के सत्यापन को लेकर निमचक बथानी डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। जिसमें एसटीएफ और जिला पुलिस के कई अधिकारियों और जवानों को शामिल किया गया। जिसके बाद गठित टीम के द्वारा छापेमारी की गई। जहां कमलेश रवानी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस कप्तान आशीष भारती ने बताया कि गिरफ्तार कुख्यात नक्सली पर महाकार थाना में लेवी मांगने सहित कई अपराधी घटनाओं में संलिप्त होने का मामला गया एवं सीमावर्ती जहानाबाद जिले के विभिन्न थाने में दर्ज है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!