Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
 इंटक के संयुक्त महासचिव और कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने मिलकर छठव्रतियों के बीच बांटे  पूजन सामग्री - श्रीनारद मीडिया

 इंटक के संयुक्त महासचिव और कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने मिलकर छठव्रतियों के बीच बांटे  पूजन सामग्री

इंटक के संयुक्त महासचिव और कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने मिलकर छठव्रतियों के बीच बांटे  पूजन सामग्री

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया,प्रसेनजीत चौरसिया, सीवान (बिहार)

लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर सीवान जिले के रघुनाथपुर बाजार में मंगलवार के दिन को इंटक के संयुक्त महासचिव अखिलेश पाण्डेय उर्फ झंपू पांडेय और कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉक्टर विधूशेखर पाण्डेय सहित अन्य ने मिलकर छठव्रतियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण किया।

उक्त आयोजन रघुनाथपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी के द्वारा किया गया था जिलाध्यक्ष ने छठ पूजा का एक कथा सुनाकर उसके महत्व को समझाकर मौजूद लोगों का उत्साह वर्धन किया।

इंटक के संयुक्त महासचिव अखिलेश पांडेय ने रघुनाथपुर विधानसभा क्षेत्रवासियों को लोक आस्था के महापर्व छठ की ढेर सारी शुभकामनाएं देते हुए छठी मईया से विधानसभा क्षेत्र में शांति की प्रार्थना की।

मौके पर प्रखंड के सभी गांवों से आए छठव्रती सहित
पूर्व मुखिया विश्वनाथ यादव उर्फ घूरा यादव,पूर्व विधानसभा प्रत्याशी ललनजी पांडेय , बिहार प्रदेश आंगनबाड़ी संघ के अध्यक्ष पति अध्यादेश पांडेय, रघुनाथपुर कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष अमितेश पांडेय, भगवानपुर प्रखंड अध्यक्ष कमल किशोर ठाकुर, इंटक प्रखंड अध्यक्ष विजय भगत, महिला प्रखंड अध्यक्ष संजना कुमारी, लक्ष्मीकांत पांडेय सहित अन्य मौजूद थे।

यह भी पढ़े

भारत 11 शास्त्रीय भाषाओं वाला एकमात्र देश- अमित शाह

पीएम मोदी का मेरे घर आना कोई गलत नहीं- चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़

झारखंड में CBI ने 16 ठिकानों पर की छापेमारी, 50 लाख रुपए हुये जब्त

Leave a Reply

error: Content is protected !!