जिला अतिथि गृह में जनतांत्रिक गठबंधन की संयुक्त बैठक आयोजित, वरिष्ठ नेताओं ने समन्वय और एकता पर दिया जोर
कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के लिए नियमित बैठकें जरूरी : अल्ताफ आलम राजू
छपरा में बीस जनवरी को एनडीए का कार्यकर्ता सम्मेलन ऐतिहासिक होगा.
श्रीनारद मीडिया, मनोज तिवारी, छपरा (बिहार):
सोमवार को जिला अतिथिगृह छपरा में जनतांत्रिक गठबंधन की एक महत्वपूर्ण संयुक्त बैठक आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू ने की।वहीं मंच संचालन भाजपा जिलाध्यक्ष रणजीत सिंह की.इस बैठक का मुख्य उद्देश्य पंचायत से लेकर जिला स्तर तक समन्वय स्थापित करना और नियमित संयुक्त बैठकों के आयोजन पर चर्चा करना था।
वहीं मुख्य रूप से कार्यकता के द्वारा जिला सम्मेलन के लिए संभावित स्थल रामजयपाल कॉलेज मैदान ,राजेंद्र स्टेडियम एवं हवाई अड्डा का सुझाव दिया गया।बैठक में एनडीए के विभिन्न घटक दलों के वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया।इनमें पूर्व मंत्री चंद्रिका राय,पूर्व मंत्री मुनेश्वर चौधरी, पूर्व मंत्री महाचंद्र प्रसाद, पूर्व मंत्री गौतम सिंह, पूर्व विधायक धूमल सिंह,पूर्व विधायक ज्ञानचंद्र मांझी,पूर्व विधायक विनय सिंह,पूर्व विधायक रणधीर सिंह, जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष वैधनाथ प्रसाद विकल और सारण प्रमंडल प्रभारी जदयू रणविजय कुमार शामिल थे।
बैठक में कार्यक्रम को संबोधित करते पूर्व मंत्री चंद्रिका राय ने कहा कि हम सभी को एकजुट होकर जनता के हित में कार्य करना होगा।यह समय व्यक्तिगत मतभेदों से ऊपर उठकर सामूहिक निर्णय लेने का है।पूर्व मंत्री मुनेश्वर चौधरी ने कहा कि गठबंधन का हर कार्यकर्ता जनता की समस्याओं के समाधान में अपनी पूरी ताकत लगाए।हमारा उद्देश्य विकास और जनसेवा है।
पूर्व मंत्री महाचंद्र प्रसाद ने कहा कि पंचायत से लेकर जिला स्तर तक समन्वय को मजबूत करना आवश्यक है।इससे हम जनता के बीच अपनी उपस्थिति को और प्रभावी बना सकते हैं।पूर्व मंत्री गौतम सिंह ने कहा कि एन दिए का जिला कार्यक्रम सम्मलेन ऐतिहासिक होगा।पूर्व विधायक धूमल सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं को संगठित करना और उनकी समस्याओं का समाधान करना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।समन्वय से ही संगठन मजबूत होगा।पूर्व विधायक ज्ञानचंद्र मांझी ने कहा कि हम सभी को एक मंच पर आकर जनता की अपेक्षाओं को पूरा करना होगा।
गठबंधन की एकता को बनाए रखना सबसे जरूरी है।पूर्व विधायक विनय सिंह ने कहा कि क्षेत्रीय स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के लिए हमें नियमित बैठकों और संवाद की आवश्यकता है।पूर्व विधायक रणधीर सिंह ने कहा कि गठबंधन का उद्देश्य केवल चुनावी सफलता नहीं, बल्कि जनता की सेवा करना है।इसी दिशा में हम सभी को मिलकर काम करना होगा।प्रदेश उपाध्यक्ष वैधनाथ प्रसाद विकल ने कहा कि एनडीए कार्यकर्ता के बदौलत ही जिला के सभी विधान सभा सीटों पर जीत होगी।
सारण प्रमंडल प्रभारी जदयू रणविजय कुमार ने कहा कि गठबंधन के घटक दलों के बीच बेहतर तालमेल ही हमारी सफलता की कुंजी है।पंचायत स्तर पर ऐसी बैठकें आयोजित कर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया जाना चाहिए।बैठक में यह सहमति बनी कि नियमित बैठकों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जाएगा और जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने के लिए प्रयास किए जाएंगे।
इस अवसर पर आर एल एम जिलाध्यक्ष अशोक कुशवाहा,लोजपा आर जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ,हम जिलाध्यक्ष उज्ज्वल श्रीवास्तव,पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ,वेदप्रकाश उपाध्याय ,रमेश प्रसाद ,आनन्द किशोर ,भाजपा के प्रवक्ता उपेन्द्र सिंह ,पूर्व जदयू जिला कार्यकारी अध्यक्ष जयप्रकाश यादव ,भाजपा महामंत्री विवेक सिंह ,भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष बृजेश कुमार रमन ,पूर्व प्रत्याशी धर्मेंद्र सिंह ,ब्रजमोहन सिंह ,लालाबाबू कुशवाहा ,पूर्व जदयू जिलाध्यक्ष विशाल सिंह राठौर ,महेश सिंह ,
अरशद परवेज मुन्नी ,बालमुकुंद चौहान ,विवेक सिंह,धर्मेंद्र साह ,राखी कुशवाहा,अनु सिंह ,हेमनरायण सिंह ,जावेद अब्बास पप्पू ,रामबाबू शर्मा , डॉ अरुण कुमार ,कौशल सिंह ,राणा प्रताप डबलू ,काजिम रजा रिजवी , ई.प्रभाष शंकर ,ब्रजेश कुमार सिंह ,पशुपतिनाथ पटेल ,मन्नू गिरी ,भगवान दास ,मनोज सिंह ,कुसुम देवी ,कुसुम रानी ,शकीला बानो ,सत्यानंद सिंह , डिक सिंह ,अजित सिंह , शतेंद्र कुमार ,मनोज पांडे ,चयतेंद्रनाथ सिंह ,राकेश सिंह ,अशरफ इमाम ,सुबोध कुमार सिंह ,आलोक पांडे ,रौशन सिंह भावनानि ,कमलेश पांडेय ,सोनू मांझी ,गुड्डू पासवान सहित आदि मौजूद थे।
यह भी पढ़ें
गांव पहुंचने पर अभिषेक का हुआ भव्य स्वागत, हुआ अभिनंदन समारोह का आयोजन
सर्राफा दुकानदार को घेरकर 4 अपराधियों ने मारी गोली
आपराधिक घटना पर रोक के लिए रोको-टोको अभियान की शुरुआत
2024 रहा बड़े बदलावों का वर्ष,कैसे?
खगड़िया : आरपीएफ ने एक नाबालिग का किया रेस्क्यू
महाकुंभ मेला 2025 से कैसे 45 दिन में बदल जाएगी अर्थव्यवस्था?
भारतमाला प्रोजेक्ट कैंप पर फायरिंग करने वाले चार अपराधी गिरफ्तार, हथियार व कारतूस बरामद
जमीन विवाद में पुलिस पर भीड़ ने किया हमला, एसआई गंभीर रूप से घायल
अवनीश के जिला जज की परीक्षा पास कर गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
बिहार के राज्यपाल से मिले बिहार लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष परमार रवि मनुभाई
बिहार में भूमि सुधार उप-समाहर्ता मैत्री सिंह हुई निलंबित