अररिया में पत्रकार को सीने में मारी गोली

अररिया में पत्रकार को सीने में मारी गोली

श्रीनारद मीडिया,स्टेट डेस्क

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

अररिया के रानीगंज स्थित गीतवास बाजार में पत्रकार बलराम विश्वास को सीने में गोली मारकर भागने वाले बदमाश की लोगों ने जमकर धुनाई कर दी। उसकी हालत गंभीर है। पुलिस हिरासत में उसका इलाज चल रहा है। दरअसल, रविवार शाम को गोली मारने वाले बदमाश को आक्रोशित लोगों ने खदेड़ कर दबोच लिया।

गुस्साए लोगों ने बदमाश को रस्सी से बांधकर बाजार में घसीटा। उसे तब तक पीटते रहे जब वह बेहोश न हो गया। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और लोगों को समझा-बुझाकर शांत करवाया। इसके बाद घायल बदमाश को पुलिस अभिरक्षा में सदर अस्पताल में भर्ती करवाया। बदमाश की पहचान बतौन गांव निवासी सुमन कुमार वर्णवाल के रूप में हुई है।

लोगों ने बताया, ‘सुमन कुमार वर्णवाल अपने घर से गीतवास बाजार आया। इसके बाद किसी के माध्यम से बलराम को अपने पास बुलाया। वहां जाने के बाद दोनों के बीच तू-तू मैं-मैं होने लगी। इसी बीच सुमन ने पिस्टल निकालकर बलराम पर गोली चला दी। नजदीक होने के कारण गोली सीने के नीचे लगी है।’

दोनों के बीच चार महीने पूर्व से घरेलू बात को लेकर विवाद चल रहा था। कृष्ण अष्टमी के दिन भी सुमन कुमार अपने साथियों को लेकर बलराम को पीटने के लिए खोज रहा था। जब इस बात की जानकारी बलराम को हुई तो वह अपने परिजनों के साथ सुमन कुमार को पकड़कर रानीगंज पुलिस के हवाले कर दिया, लेकिन रानीगंज पुलिस पंचनामा बनाकर उसे मुक्त कर दिया था। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले सुमन कुमार बलराम के बारे में किसी सोशल साइट पर अनावश्यक बातें लिखी थी।

पीड़ित पिता अशोक विश्वास तथा स्थानीय लोगों ने बताया, ‘करीब 20 दिन पूर्व सुमन कुमार छतियोना के किसी आदमी से बलराम को मारने के लिए हथियार खरीदा था। इसकी जानकारी बलराम को भी मिली थी। जानकारी मिलने के बाद बलराम ने रानीगंज थाना पुलिस को भी सूचना दी थी, लेकिन पुलिस ने इस बार भी कुछ कार्रवाई नहीं की और न ही इस बात को गंभीरता से लिया।’

सदर अस्पताल पहुंचे SDPO पुष्कर कुमार ने बताया, ‘गोली मारने की घटना आपसी विवाद में हुई है। मौके से एक पिस्टल भी बरामद कर किया गया है। युवक की स्थानीय लोगों ने पिटाई की है। उसका भी इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। जल्द पूरे मामले की जानकारी लेकर दोषी पर कार्रवाई की जाएगी।’

Leave a Reply

error: Content is protected !!