Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
कुवि एक साल में 75 हजार वृक्षारोपण कर पर्यावरण को करेगा संरक्षित : प्रो. सोमनाथ सचदेवा  - श्रीनारद मीडिया

कुवि एक साल में 75 हजार वृक्षारोपण कर पर्यावरण को करेगा संरक्षित : प्रो. सोमनाथ सचदेवा 

कुवि एक साल में 75 हजार वृक्षारोपण कर पर्यावरण को करेगा संरक्षित : प्रो. सोमनाथ सचदेवा

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, कुरुक्षेत्र :

कुवि के सभी फैकल्टी सदस्य व कर्मचारी 5 जुलाई को करेंगे वृक्षारोपण अभियान में भागीदारी।

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में कुवि के संकाय सदस्य, शिक्षक, गैर शिक्षक कर्मचारी तथा विद्यार्थी एक साल में 75 हजार पेड़ रोपित कर पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान के लिए 5 जुलाई को विश्वविद्यालय परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसकी शुरुआत कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा करेंगे। यह जानकारी लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने दी।

उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहा है। इस आशय का प्रस्ताव विगत 26 जून को एकेडमिक काउंसिल की बैठक में कुलपति प्रो. सोमनाथ की पहल पर पारित किया गया। इसी कड़ी में गत दिवस हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री सुभाष सुधा ने एक विद्यार्थी, एक पौधारोपण अभियान की शुरूआत पेड़ लगाकर की थी। यह अभियान विश्वविद्यालय तथा सम्बन्धित महाविद्यालयों में साल भर चलेगा। इसके साथ ही एकेडमिक कांउसिल की बैठक में यह भी निर्णय लिया गया था कि विद्यार्थी डिग्री के साथ उसके द्वारा लगाए गए पेड़ को टैग करेगा तथा इसके साथ-साथ विद्यार्थी उस पेड़ की देखभाल की करेगा।

लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय पहला ऐसा विश्वविद्यालय है जिसने पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में यह ऐतिहासिक कदम उठाया है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने ब्रह्म सरोवर एवं महिला छात्रावास के बीच की लगभग 45 एकड़ भूमि को रिजर्व फोरेस्ट के रूप में संरक्षित किया हुआ है। इससे पूर्व विश्वविद्यालय को ग्रीन कैम्पस अवार्ड भी मिल चुका है। आने वाले दिनों में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के इस ऐतिहासिक कदम से जहां पर्यावरण संरक्षित होगा वहीं पर दूसरी ओर छात्रों का प्रकृति एवं पर्यावरण के प्रति लगाव बढेगा।

यह भी पढ़े

जलजमाव से नारकीय बना बड़हरिया बाजार

आरआर फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले मिस बिहार आइकॉन का ग्रांड फिनाले संपन्न

सिधवलिया की खबरें : डीएम एसपी ने डुमरिया घाट पर बांध का किया निरीक्षण

कस्तूरबा विद्यालय की आधे दर्जन छात्राएं हुई बीमार 

मानसून के पहली वर्षा में बिकाश की खुली पोल गांव की सड़कें व हाट बाजार हुआ जलमन्गन

कट्टा के साथ घर मे घुसे ब्यक्ति को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया

मशरक की खबरें : बीडीओ ने खजुरी , नवादा और गंगौली में कचरा प्रबंधन केंद्र का किया निरीक्षण

Leave a Reply

error: Content is protected !!