पीएम मोदी के नेतृत्व से बहुत कुछ सीखा- इंडोनेशियाई राष्ट्रपति सुबियांतो
श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क
.jpg)
इंडोनेशिया के राष्ट्रपति अपनी पहली राजकीय यात्रा पर
इंडोनेशिया के राष्ट्रपति इन दिनों भारत की अपनी पहली राजकीय यात्रा पर हैं। उन्होंने ने कहा कि उन्हें भारत में होने पर गर्व है और उन्होंने आने वाले वर्षों में भारत के लोगों के लिए “समृद्धि, शांति और महानता” की कामना की।
भारत आने पर गर्व- सुबियांतो
भारत के लोगों की समृद्धि, शांति और महानता की कामना करता हूं- सुबियांतो
उन्होंने कहा कि मैं आने वाले वर्षों में भारत के लोगों की समृद्धि, शांति और महानता की कामना करना चाहता हूं। मैं इंडोनेशिया और भारत को करीबी साझेदार और दोस्त बने हुए देखना चाहता हूं। सुबियांतो रविवार को राष्ट्रीय राजधानी के कार्तव्य पथ पर 76वें गणतंत्र दिवस समारोह की शोभा बढ़ाएंगे। राष्ट्रपति भवन ने एक बयान में कहा कि मुर्मू ने याद किया कि 75 साल पहले, इंडोनेशिया के तत्कालीन राष्ट्रपति सुकर्णो भारत के गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे।
गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि हैं सुबियांटो
भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर आए सुबियांटो रविवार को कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। मोदी ने इंडोनेशिया को 10 देशों के आसियान ब्लॉक के साथ-साथ इंडो-पैसिफिक में भारत का “महत्वपूर्ण साझेदार” बताया और कहा कि दोनों देश इस क्षेत्र में नियम-आधारित व्यवस्था के लिए प्रतिबद्ध हैं।
अपराध पर लगेगी रोक
भारत और इंडोनेशियां में इस पर हुए सौदे
प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि दोनों देशों के बीच कई और मुद्दों पर समझौते हुए, जिनमें शामिल है…
- फिनटेक
- AI
- इंटरनेट ऑफ थिंग्स
- समुद्री सुरक्षा
- साइबर सुरक्षा
- आतंकवाद-रोधी सहयोग
- कट्टरपंथ-विरोधी सहयोग
चीन को घेरने की तैयारी
बता दें कि भारत कई देशों को हथियार बेच रहा है। अब इस सूची में इंडोनेशिया भी शामिल है। इंडोनेशिया को हथियार आपूर्ति करते हुए भारत चीन को घेरने की कोशिश में है। भारत के ब्रह्मास्त्र कहे जाने वाले ब्रह्मोस मिसाइल (Brahmos Missile India) को इंडोनेशिया खरीदने जा रहा है, दोनों देशों के बीच इस पर सौदा भी हो चुका है। दरअसल, हिंद प्रशांत क्षेत्र में चीन (India china relation) का दबदबा कम करने के लिए भारत अपने पड़ोसी मुल्कों के साथ संबंध बेहतर बनाने में लगा है।
- यह भी पढ़े…………..
- मेरा DNA भी भारतीय- प्रबोवो सुबियांटो, इंडोनेशियाई राष्ट्रपति
- मुस्लिम धर्मगुरुओं ने वक्फ विधेयक का किया समर्थन
- वक्फ संशोधन पारित होने के बाद बेहतर विधेयक तैयार होगा: जगदंबिका पाल