पहली पत्नी को पटना में छोड़कर नालंदा में ‘दारोगा जी’ ने कर ली दूसरी शादी

पहली पत्नी को पटना में छोड़कर नालंदा में ‘दारोगा जी’ ने कर ली दूसरी शादी

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow

खुलासा होने के बाद दिखाने लगे वर्दी का धौंस

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

बिहार में अक्सर अजीबो गरीब मामला सामने आते रहता है। ऐसा ही एक मामला एक बार फिर सामने आया है। जहां एक दारोगा ने पहली पत्नी और बच्चों के रहते हुए दूसरी शादी रचा ली है। वहीं पहली पत्नी कहा कहना है कि जब उसके सामने पति की दूसरी शादी का सच आया और उसने विरोध किया तो पत्नी उसे धमका कर भगाया दिया। वहीं अब पहली पत्नी ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई है।दरअसल, आरोपी दारोगा बिहार पुलिस के 2009 बैच के ऑफिसर है। जिसका नाम विनय भूषण बताया जा रहा है। जो कुछ साल पहले नालंदा जिले में पदस्थापित था।

 

पीड़ित महिला ने दारोगा के खिलाफ महिला थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। दर्ज एफआईआर की माने तो दारोगा की पहली शादी 1 जुलाई 2002 में नीलू देवी के साथ हुई थी। दोनों के बच्चें भी है।वहीं पहली पत्नी का आरोप है कि शादी के कुछ दिनों के बाद से ही पति उसके साथ मारपीट करता था। कई बार उसने बच्चों के साथ भी मारपीट की घटना को अंजाम दिया था। वहीं 2018 में दारोगा का तबादला नालंदा जिले में हुआ था।

 

जिसके बाद दारोगा पति पर पत्नी को शक होने लगा। जिसके बाद पत्नी नालंदा के दीपनगर स्थित किराए के मकान में पहुंची जहां उसका पति रहता था। वहां पहुंचते ही महिला की होश उड़ गई।महिला को दारोगा के दूसरी शादी का पता चला साथ ही ये भी पता चला कि उसके पति की ना सिर्फ दूसरी पत्नी है बल्कि एक बच्ची भी है। वहीं जब पत्नी ने इसका विरोध किया तो पति ने उसको डरा धमका कर भगा दिया।

 

जिसके बाद पहली पत्नी ने महिला थाना में एफआईआर दर्ज कराई। जानकारी अनुसार महिला पटना स्थित घर में रहती है पीड़ित महिला का कहना है कि उसके पति बच्चों की पढ़ाई का खर्च नहीं देते हैं। 2009 में जब पति का दारोगा पद पर चयन होने के बाद विनय पटना से बाहर चला गया। इसी दौरान उसने दूसरी शादी भी कर ली। वहीं महिला अब न्याय के लिए दर-दर भटक रही है। फिलहाल केस दर्ज होने के बाद महिला थाने की पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

यह भी पढ़े

 

पटना सिटी में अपराधियों ने मचाया तांडव, युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में NMCH में भर्ती

मेरी विश्वसनीयता दांव पर, आप गुमराह नहीं कर पाओगे-CJI

देसी कट्टा लेकर स्कूल पहुंचा 9वीं का छात्र, पिस्तौल दिखाकर सहपाठियों को डराया, स्कूल प्रबंधन को जानकारी हुई तो पिस्तौल स्कूल में हीं छोड़कर भाग निकला छात्र।

गया में 53 लाख कैश के साथ झारखंड का युवक गिरफ्तार, कहां से लाया इतने रुपए? खंगाल रही पुलिस

क्या कोई भारतीय लेबनान देश में फंसा है ?

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!