मुंबई में आंधी से हुआ जनजीवन अस्त व्यस्त

मुंबई में आंधी से हुआ जनजीवन अस्त व्यस्त

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

3 की मौत; 59 घायल,कई उड़ानों पर असर

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई को सोमवार को जोरदार आंधी ने हिला डाला। धूल भरी इस आंधी के चलते लोग जहां के तहां फंस गए और कई जगहों पर ट्रैफिक बाधित रहा। कहीं पेड़ गिर गए तो कहीं बैनर और बिलबोर्ड्स आदि आंधी में नीचे आ गिरे। एक तरह ऐसा ही बड़ा बिलबोर्ड गिरने के चलते 3 लोगों की मौत हो गई और करीब 50 लोग घायल हैं।

साथ ही 100 से ज्यादा अंदर फंसे बताए जा रहे हैं। इस आंधी के चलते पूरे शहर में ही धूल की चादर सी दिखाई दी और अंधेरा छा गया। इस आंधी के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। बिलबोर्ड गिरने की घटना मुंबई के घाटकोपर इलाके की है। इसमें कई लोग दबे हुए हैं। बिलबोर्ड एक पेट्रोल पंप के सामने लगा था, जो आंधी आने पर पंप के बीचोंबीच जा गिरा, जहां कुछ लोग मौजूद थे।

रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बचावकर्मी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। मलबे में फंसे जीवित बचे लोगों की तलाश की जा रही है। मालूम हो कि मुंबई में इस सीजन की यह पहली बारिश है। बारिश होने से मुंबई और उसके आसपास के इलाके के लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। हालांकि, धूल भरी हवाओं के चलते लोगों को परेशानियों का सामना जरूर करना पड़ा।

तेज धूल भरी आंधी चली जिससे आज दोपहर में 3 बजे ही आसमान में अंधेरा छा गया। पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए। वित्तीय राजधानी के कई जिलों में बिजली गुल हो गई। ऐसे में लोगों की परेशानियां और भी ज्यादा बढ़ गईं।

मुंबई की बारिश और आंधी को लेकर IMD ने क्या कहा 
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का कहना है कि मुंबई के आसपास कई इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। ठाणे, पालघर और मुंबई में बिजली गिरने, मध्यम से तेज बारिश और तूफान आने की आशंका है। आईएमडी ने इसे लेकर नाउकास्ट वार्निंग जारी की है। वहीं, बिजली के तार पर बिलबोर्ड गिर जाने से आरे और अंधेरी ईस्ट के बीच मेट्रो नहीं चल सकी।

तेज हवाओं के कारण ठाणे और मुलुंड के बीच रूट पर एक खंभा झुक जाने से ट्रेनें प्रभावित हुईं। मध्य रेलवे के मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि मेन लाइन पर सबअर्बन सर्विस रोक दी गई है। बेमौसम बारिश से चिलचिलाती गर्मी से कुछ तक राहत जरूर मिली, मगर ठाणे के कलवा और कुछ अन्य इलाकों में बिजली गुल होने से परेशानी बढ़ गई।

महाराष्ट्र में भी बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग की मानें तो आज यानी रविवार से गुरुवार तक मुंबई के उपनगरों, ठाणे, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग जिले और कोंकण में अलग-अलग स्थानों पर बारिश की संभावना है। राज्य में बेमौसम बारिश की वजह से अधिकांश जिलों को येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आज से लेकर अगले 17-18 मई तक बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है।

चलेंगी तेज हवाएं
मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, मध्य महाराष्ट्र के नासिक, अहमदनगर, पुणे, सतारा, कोल्हापुर जिले, मराठवाड़ा के नांदेड़ और लातूर और विदर्भ के अकोला, अमरावती, नागपुर, बुलढाणा वाशिम जिलों में तूफानी हवाएं चलने और ओले गिरने की आशंका है। मौसम विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि जरूरत पड़ने पर ही अपने घरों से बाहर निकलें।

इन जिलों में भी बारिश का अलर्ट
महाराष्ट्र के सभी चार संभागों में अगले चार से पांच दिनों तक अधिकांश स्थानों पर आंधी, बिजली और तूफानी बारिश का अनुमान है। आज मध्य महाराष्ट्र के नासिक, अहमदनगर, पुणे सतारा, कोल्हापुर जिले और मराठवाड़ा के नांदेड़ और लातूर और विदर्भ के वाशिम जिले के अकोला, अमरावती, नागपुर, बुलढाणा और 13 मई को मध्य महाराष्ट्र के सांगली और कोल्हापुर और अमरावती, नागपुर में छिटपुट विदर्भ के वर्धा, वाशिम यवतमाल जिले में कहीं-कहीं तूफानी हवाओं के साथ गरज-चमक और ओले गिरने की संभावना है।

अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगी बारिश
कल महाराष्ट्र के बाकी ज्यादातर हिस्सों में बिजली और तूफान के साथ बारिश की संभावना है। 14 और 15 मई को विदर्भ के अधिकांश स्थानों बारिश की वजह से येलो अलर्ट दिया गया है। जबकि मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बिजली गिरने और तूफानी हवाओं के साथ बारिश की संभावना है।

पुणे शहर और क्षेत्र में आसमान ज्यादातर साफ रहेगा, दोपहर या शाम को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। साथ ही गरज-चमक के साथ बारिश और ओले गिरने की भी संभावना है। 13 मई को पुणे के सभी इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 13 से 17 मई के बीच आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और ओले पड़ने की भी संभावना है।

एक अधिकारी ने बताया कि तेज हवाओं के कारण ठाणे और मुलुंड स्टेशन के बीच एक एक खंभा झुक जाने से मध्य रेलवे की उपनगरीय सेवाएं प्रभावित हुईं. मध्य रेलवे के मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि मेन लाइन पर उपनगरीय सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं. बेमौसम बारिश से लोगों को चिलचिलाती गर्मी से कुछ राहत मिली, वहीं ठाणे जिले के कलवा और कुछ अन्य इलाकों में बिजली कटौती की सूचना मिली.

इसके अलावा कुछ जगहों पर पेड़ गिरने की घटनाएं भी सामने आईं. दादर, कुर्ला, माहिम, घाटकोपर, मुलुंड और विक्रोली में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, जबकि दक्षिण मुंबई के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी हुई. ठाणे, अंबरनाथ, बदलापुर, कल्याण और उल्हासनगर जैसे शहरों में भी तेज हवाओं के साथ मध्यम स्तर की बारिश हुई.

Leave a Reply

error: Content is protected !!