Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
दलितों का जीना हरियाणा में कांग्रेस राज में हुआ मुश्किल, गोहाना से मिर्चपुर घटनाओं से कांप उठती है रूह : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  - श्रीनारद मीडिया

दलितों का जीना हरियाणा में कांग्रेस राज में हुआ मुश्किल, गोहाना से मिर्चपुर घटनाओं से कांप उठती है रूह : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 

दलितों का जीना हरियाणा में कांग्रेस राज में हुआ मुश्किल, गोहाना से मिर्चपुर घटनाओं से कांप उठती है रूह : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, कुरूक्षेत्र :

कांग्रेस का असली चेहरा बेनकाब : दलितों और ओबीसी के आरक्षण पर फिर से हमला करने की साजिश, जब तक मोदी,आरक्षण से छेड़छाड़ नहीं।
कांग्रेस द्वारा धारा 370 को फिर से लागू करने की बात करना उनकी संकीर्ण सोच और मानसिकता को दर्शाता : मोदी।
कांग्रेस की वादाखिलाफी बेनकाब : हिमाचल, कर्नाटक और तेलंगाना में कांग्रेस की नाकामी से जनता त्रस्त, एमएसपी पर हरियाणा ने दिखाया रास्ता।
भाजपा सरकार का वादा 25 हजार नई नौकरियां, कांग्रेस का भर्ती रोको गैंग फिर बना रुकावट : मोदी।

कांग्रेस का दलित विरोधी चेहरा बेनकाब : एक ही परिवार की राजनीति दलितों की पीड़ा का कारण, परिवारवाद और अंदरूनी झगड़े से हाशिए पर दलित हित : मोदी।
पीएम मोदी ने कहा – कांग्रेस जवाब दे कि वह कर्नाटक और तेलंगाना में अपनी योजनाएँ क्यों लागू नहीं करती ?

कुरूक्षेत्र 14 सितंबर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया और आगामी विधानसभा चुनाव के लिए शंखनाद किया। इस दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, हरियाणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ोली,हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, हरियाणा प्रभारी सतीश पुनिया, हरियाणा विधानसभा चुनाव सहप्रभारी बिप्लब देब, हरियाणा भाजपा के सहप्रभारी सुरेंद्र नागर, सांसद नवीन जिंदल, रैली संयोजक पूर्व सांसद संजय भाटिया, प्रदेश भाजपा महासचिव अर्चना गुप्ता सहित अन्य नेतागण मंच पर उपस्थित रहे।

 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भारतीय संस्कृति के तीर्थ कुरुक्षेत्र में आना, गीता के ज्ञान का साक्षात्कार करना,मन को गहराई से आनंदित और गर्वित करता है। कुरुक्षेत्र की धरती पर सरस्वती सभ्यता के निशान हैं, यह गुरु गोविंद सिंह जी की छठी पातशाही की धरती है, जहां उनके पावन चरण पड़े हैं, ऐसी पवित्र भूमि से आज फिर एक बार भाजपा सरकार बनाने का संकल्प लेकर आया हूं। दिल्ली में लगातार तीसरी बार सेवा का अवसर मिला है, जो उत्साह यहाँ की जनता में देखने को मिल रहा है उससे स्पष्ट हो गया है कि यहाँ की जनता भाजपा की हैट्रिक लगाने का मन बना लिया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि कुरुक्षेत्र सांसद नवीन जिंदल बता रहे हैं कि आप पिछले 50 साल का इतिहास देख लीजिए हरियाणा की एक विशेषता रही है कि दिल्ली में जिसकी सरकार होती है, हरियाणा में भी उसी की सरकार होती है और हरियाणा वाले कभी भी इसे उल्टा नहीं होने देते है। कुरुक्षेत्र के लाड़वा से तो मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी खुद उम्मीदवार हैं और आज हरियाणा के इस बेटे की प्रशंसा पूरे देश में होती है। इतने कम समय में बहुत कम लोगों को इतनी लोकप्रियता मिलती है, क्योंकि इसका एक कारण यह भी है कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 24 घंटे हरियाणा की जनता के हित के लिए समर्पित रहते हैं।
जनता से धोखा करना कांग्रेस की आदत

बन गई है,हिमाचल कर्नाटक सरकार ने जनता से की वादाखिलाफी*
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश जहाँ दो साल पहले कांग्रेस की सरकार बनी थी आज वहां का कोई भी नागरिक खुश नहीं है। कांग्रेस ने वहां हर वर्ग को झूठे वादों की घुट्टी पिलाई थी, लेकिन जो भी वादे किए, उनमें से एक भी पूरा नहीं किया। आज वहां के सरकारी कर्मचारियों को अपने हक की सैलरी के लिए हड़ताल करनी पड़ रही है। कर्मचारियों को डीए (महंगाई भत्ता) तक नहीं मिल रहा है। मुख्यमंत्री और मंत्रियों को भी अपनी सैलरी छोड़ने का दिखावा करना पड़ रहा है। हिमाचल में नौजवानों की भर्तियाँ नहीं हो रही हैं, स्कूलों को बंद करने की नौबत आ गई है। कांग्रेस ने महिलाओं को 1500 रुपये देने का वादा किया था, लेकिन हजारों महिलाएं आज भी इस पैसे का इंतजार कर रही हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हिमाचल में बिजली, पानी, पेट्रोल, दूध और डीजल सब कुछ कांग्रेस ने महंगा कर दिया है। लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने कहा था कि उनके आने के बाद पैसा महिलाओं के खातों में आएगा, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। पूरे देश में झूठे वादे करना और जनता से धोखा करना कांग्रेस का काम बन गया है। भाजपा सरकार ने जो योजनाएं जनकल्याण के लिए चलाई थीं, उनका जनता को काफी लाभ हुआ था, लेकिन हिमाचल में कांग्रेस ने आते ही उन योजनाओं को बंद कर दिया। कांग्रेस की लापरवाही और कुप्रबंधन के कारण हालात इतने बिगड़ गए हैं कि उन्हें संभालना मुश्किल हो रहा है। जनता की परेशानियों से कांग्रेस को कभी फर्क नहीं पड़ता, यही कारण है कि आज हिमाचल की जनता परेशान है और कांग्रेस सरकार असफल साबित हो रही है।
कांग्रेस जवाब दे कि वह कर्नाटक और तेलंगाना में अपनी योजनाएँ क्यों लागू नहीं करती ?

कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है जो सिर्फ धोखे और झूठ पर आधारित है। जिन्होंने कांग्रेस पर भरोसा किया,आज पछता रहे हैं। कांग्रेस ने तेलंगाना और कर्नाटक जैसे राज्यों को भी नहीं छोड़ा, वहां भी जनता को धोखे का सामना करना पड़ा है। कर्नाटक और तेलंगाना में महंगाई चरम पर है, हर चीज के दाम आसमान छू रहे हैं। कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद निवेश और नौकरियां बंद हो गई हैं। अच्छे-खासे राज्यों को बर्बाद कैसे किया जाता है, यह कांग्रेस ने साबित कर दिखाया है। कांग्रेस की इस छल-कपट में कुछ छोटी पार्टियां भी उनका साथ दे रही हैं। यह कट्टर बेईमान पार्टी है, जिसकी एक ही नीति है, चुनाव जीतने के लिए जनता को धोखा दो और लूटो। पंजाब के हालात देखिए, क्या कर दिया है।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हरियाणा के लोगों को ऐसी पार्टियों की सरकार नहीं बनने देनी चाहिए। अगर हरियाणा और युवाओं को बचाना है, तो इनसे दूर रहना पड़ेगा। मैं कांग्रेस और उसके गाज़ा-बाजा बजाने वालों को इस कुरुक्षेत्र की धरती से एक और चुनौती देता हूँ। कांग्रेस किसानों के लिए बड़ी-बड़ी बातें करती है, उन्हें सपने दिखाती है, लेकिन सच्चाई यह है कि उनके पास झूठ के अलावा कुछ नहीं है। अगर कांग्रेस में दम है, तो वह कर्नाटक और तेलंगाना में अपनी योजनाएँ क्यों लागू नहीं करती ? किसान तो हर जगह एक जैसे होते है, चाहे वह हरियाणा के हों या फिर कर्नाटक के। फिर क्यों कांग्रेस सिर्फ झूठी बातें करती रहती है ?

 

कांग्रेस राज में हरियाणा में दलितों का जीना हुआ मुश्किल, गोहाना- मिर्चपुर जैसी हुई वीभत्स घटना।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि हरियाणा में जब भी कांग्रेस सत्ता में आई, दलितों का जीवन मुश्किल हो गया। 2010 में हुए मिर्चपुर कांड जैसी घटनाओं को दलित परिवार आज तक भुला नहीं पाई है। 2012 में भी गोहाना में दलितों के खिलाफ हिंसा हुई थी, 2014 में भी दलितों पर अत्याचार की घटनाएं हुईं, कांग्रेस से दलित समाज को सुरक्षित रहने की जरूरत है। कांग्रेस के अंदरूनी मतभेद और एक ही परिवार की राजनीति भी दलितों के हितों के खिलाफ है। आज भी कांग्रेस के दलित विरोधी चेहरे को सब देख रहे हैं। लेकिन भाजपा ने इस भ्रष्टाचार को समाप्त कर दिया है। पर्ची और भ्रष्टाचार के बिना ही युवाओं को नौकरी देने की प्रक्रिया को लागू किया है। हालांकि, अभी भी कुछ जगहों पर भर्ती रोकने की समस्याएं आ रही हैं। श्री नायब सिंह सैनी ने 25 हजार युवाओं को नौकरी देने की योजना बनाई थी, लेकिन इसके लिए कुछ समस्याएं सामने आईं। कांग्रेस के भर्ती रोको गैंग ने भर्तियों को रोक दिया लेकिन 8 अक्टूबर के बाद इन भर्तियों को बहाल किया जाएगा। अब भाजपा के विकास के एजेंडे के तहत, हरियाणा में युवाओं को नौकरी मिलने की संभावना है और तेज विकास की दिशा में कदम उठाए जाएंगे। 8 अक्टूबर के बाद सरकार बनने पर और बेहतर नीतियाँ जनहित में लागू कई जाएगी।

एमएसपी को लेकर कांग्रेस ने शोर मचाया जबकि भाजपा की हरियाणा सरकार ने 24 फसलों पर एमएसपी दी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि एमएसपी को लेकर कांग्रेस कितना शोर मचाती है,जबकि हरियाणा देश का वह राज्य है जो 24 फसलों को एमएसपी पर खरीद रहा है। कांग्रेस के पास किसानों के लिए केवल झूठी बातें और वादे हैं। हरियाणा की भाजपा सरकार सिर्फ एमएसपी पर फसलें खरीदने तक सीमित नहीं है, बल्कि किसानों को भावांतर भी देती है और इसके लिए “भावांतर योजना“ चलाई जा रही है। मैं कांग्रेस से पूछना चाहता हूँ, वो लोग कर्नाटक और तेलंगाना में कितनी फसलें एमएसपी पर खरीदते हैं? वहाँ किसानों को कितना एमएसपी मिल रहा है? लेकिन भाजपा की केंद्र सरकार ने किसानों का बोझ अपने ऊपर लिया है और उनके हित में बड़े प्रयास किए हैं। कांग्रेस सिर्फ बातें करती है, जबकि भाजपा ने किसानों के लिए ठोस काम किए हैं। विदेशों में जहां एक बोरी यूरिया 3000 रुपये में मिलती है, वहीं हमारे देश में वह बोरी 300 रुपये से भी कम में मिलती है। इसके लिए केंद्र सरकार ने पिछले साल 10 लाख करोड़ रुपये का बोझ खुद उठाया है, जो किसानों पर नहीं पड़ने दिया। ये 10 लाख करोड़ रुपये का भार भाजपा सरकार ने उठाया है ताकि किसानों को सस्ती दरों पर यूरिया मिल सके। कांग्रेस के राज में किसानों के हक का एक भी रूपया किसानों के खातों में नहीं भेजा जाता था। लेकिन भाजपा सरकार ने किसानों के खातों में सीधे पैसे भेजने का काम किया है। किसान सम्मान निधि योजना के तहत, अब तक तीन लाख करोड़ रुपये से अधिक किसानों के खातों में जमा किए जा चुके हैं।

पिछड़े समाज से निकलकर नायब सैनी का मुख्यमंत्री रहते हुए नम्रता के साथ निभाना एक बहुत बड़ी उपलब्धि।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जी कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एक सहज व्यक्तित्व के धनी है, पिछड़े समाज से निकलकर इस बड़े पद तक पहुंचना और इस पद को नम्रता के साथ निभाना एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। भाजपा का कार्यकर्ता होने के नाते मुझे हरियाणा में कई वर्षों तक काम करने का मौका मिला है। जब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की तारीफ सुनने को मिलती है तब बेहद ही गर्व महसूस होता है।नायब सिंह सैनी के विजन और इनकी मेहनत की कोई तुलना नहीं है, ये बड़े-बड़े नेताओं से भी आगे हैं।

हरियाणा के लोग अपनी जुबान और वादों के बहुत पक्के,अब फिर से भाजपा को जीतने का वादा कीजिए।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने कहा कहा कि आज हरियाणा के लोगों से हरियाणा के इस बेटे के लिए आशीर्वाद मांगने आया हूं। हरियाणा के लोग अपनी जुबान के बहुत पक्के होते हैं, एक बार जो वादा कर देते हैं उसे निभाते जरूर हैं। भाजपा ने भी यही बात हरियाणा से सीखी है, और मैंने तो हरियाणा की रोटी भी बहुत खाई है, इसलिए भाजपा जो कहती है, वह करके जरूर दिखाती है। अभी कुछ महीने पहले लोकसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी ने कहा था कि भाजपा सरकार के पहले 100 दिन बड़े फैसलों के होंगे, जो गरीब, महिलाओं, किसानों और युवाओं को सशक्त बनाने के लिए समर्पित होंगे और अभी 100 दिन पूरे भी नहीं हुए हैं, लेकिन भाजपा सरकार ने करीब 15 लाख करोड़ रुपये के नए कामों की शुरुआत कर दी है। भाजपा सरकार ने गरीबों के लिए 3 करोड़ पक्के घर भी मंजूर किए हैं, जो सिर्फ मकान नहीं हैं बल्कि गरीबों का पक्का ठिकाना और उनके सपनों का घर है। लोकसभा चुनावों के दौरान भी भाजपा ने देश में 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का निर्णय लिया था।

 

भारतीय जनता पार्टी ने कराया 70 वर्ष से अधिक आयु वाले लोगों को निःशुल्क इलाज मुहैया।
यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि 2 दिन पहले ही भाजपा सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है, जिसका सीधा लाभ हरियाणा के लाखों परिवारों को होगा। भाजपा सरकार ने तय किया है कि अब 70 वर्ष की आयु से अधिक सभी बुजुर्गों को 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा निःशुल्क मिलेगा, चाहे वह किसी भी परिवार से हों, चाहे उच्च परिवार हो या मध्यम वर्गीय परिवार। अब हमारे बुजुर्गों को इलाज की चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है। मोदी ने बुजुर्गों के स्वास्थ्य के लिए जो गारंटी दी है, उसे पूरा किया है और आगे भी यह आश्वस्त किया जाएगा कि आप अपने बच्चों की देखभाल करें, आपके माता-पिता की चिंता आपका यह बेटा और भाई कर रहा है। हरियाणा में भी भाजपा सरकार पूरी सेवाभाव से काम कर रही है।

 

हरियाणा के दूध-दही, यहाँ की रोटी और माताओं-बहनों के स्नेह का कर्ज उतारना मुश्किल।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि पिछले वर्षों में हरियाणा निवेश के मामले में देश के शीर्ष राज्यों में पहुंचा है और यह देख बेहद ही गर्व की अनुभूति होती है। कांग्रेस का दौर अब समाप्त हो चुका है, उस समय विकास का पैसा एक जिले तक सीमित रहता था, और यह पैसा किसकी जेब में जाता था, यह हरियाणा की जनता भली भांति जानती है। भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा को विकास की नई दिशा दी है। भाजपा आने से पहले हरियाणा के आधे घरों में जल कनेक्शन नहीं था, लेकिन आज हरियाणा लगभग 100 प्रतिशत जल कनेक्शन वाला राज्य बन चुका है। भाजपा सरकार देश में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए बिजली का बिल शून्य करने के लिए पूरी तरह से जुटी है, और इसके तहत हमने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना शुरू की है। इस योजना के तहत केंद्र सरकार हर परिवार को करीब 80,000 रुपये की मदद दे रही है। देश के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है कि एक परिवार को इतनी बड़ी आर्थिक सहायता मिल रही है। डबल इंजन की सरकार ने तय किया है कि राज्य सरकार भी प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत लाभार्थियों को 30 हजार रुपये की अतिरिक्त मदद करेगी। यानी कुल मिलाकर, एक परिवार को 1 लाख 10 हजार रुपये की सहायता मिलेगी। हरियाणा के दूध-दही, यहाँ की रोटी और माताओं-बहनों के स्नेह का कर्ज उतारना मुश्किल है। यह बोझ मुझ पर है, और इसलिए मैं अपना कर्तव्य समझते हुए आज आपसे मिलने आया हूँ।

 

कांग्रेस द्वारा धारा 370 को फिर से लागू करने की बात करना उनकी संकीर्ण सोच और मानसिकता को दर्शाता।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस किसानों को उनके हाल पर छोड़ देती थी। यह बात भी जनता भूली नहीं है कि कांग्रेस की सरकार के दौरान कर्नाटक में करीब 1200 किसानों ने आत्महत्या की थी। कांग्रेस के लोग किसानों के नाम पर झूठ फैलाते हैं, और सच्चाई यह है कि भाजपा ने किसानों के हित में ठोस कदम उठाए हैं। कांग्रेस की राजनीति में केवल बड़ी-बड़ी बातें होती हैं, उनकी सरकार देश में अराजकता फैलाने के झूठे हथकंडे अपनाती है। कांग्रेस ने ओल्ड पेंशन स्कीम को बंद किया और देश को गुमराह किया। जब देश ने कांग्रेस के झूठ को उजागर किया, तो उन्होंने ओपीएस का नाम लेने से भी परहेज किया। दूसरी तरफ, भाजपा कर्मचारियों के हित में नई पेंशन स्कीम लेकर आई है, जिसमें कर्मचारियों को सुरक्षित पेंशन का लाभ मिलता है। देश की रक्षा करने वाले वीर जवानों को भी कांग्रेस ने धोखा दिया लेकिन भाजपा सरकार ने पूर्व सैनिकों के लिए “वन रैंक, वन पेंशन“ योजना को लागू किया और हरियाणा के डेढ़ लाख पूर्व सैनिकों को 10 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की मदद दी। इसके विपरीत, कांग्रेस ने पूर्व सैनिकों की मांगों को दशकों तक लटकाए रखा। जब मुद्दा बड़ा हुआ, तो बजट में 500 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई, जो मात्र एक दिखावा था और सैनिकों की आंखों में धूल झोंकने की कोशिश थी। आज, कांग्रेस पार्टी जम्मू-कश्मीर में धारा 370 को फिर से लागू करने की बात कर रही है। कांग्रेस को यह सोचने की जरूरत है कि वह किस दौर को वापस लाना चाहती है। कुछ साल पहले, हरियाणा के वीर सैनिकों के शव हर हफ्ते तिरंगे में लिपटे हुए आते थे। कांग्रेस का 370 समाप्त करने का वह दौर वापस लाना चाहती है, जिसे भाजपा ने समाप्त कर दिया है। कांग्रेस की नीतियां हमेशा विवादास्पद रही हैं और देश की एकता और अखंडता पर हमले कर रही हैं। कांग्रेस के शासन में कर्नाटका में गणपति जी को भी सलाखों के पीछे डाल दिया गया, जबकि आज देश गणेश जी की पूजा कर रहा है और कांग्रेस उसमें विघ्न डाल रही है।

 

कांग्रेस झूठ बोलकर देश की एकता पर सवाल उठा रही है और भारत की छवि को खराब कर रही।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस के तुष्टिकरण के लिए जो कुछ भी किया जा रहा है, वह गांधी जी के आदर्शों से दूर है। कांग्रेस ने स्वतंत्रता संग्राम के कुछ वर्षों तक ही प्रभावशाली काम किया, लेकिन आज ये आदर्शों को नजरअंदाज कर रही है। कांग्रेस झूठ बोलने और देश की एकता पर हमला करने में लगी है, और भारत को बदनाम कर रही है। कांग्रेस का परिवार हमेशा से दलितों, ओबीसी और आदिवासियों के खिलाफ रहा है। यदि कांग्रेस सत्ता में आती है, तो दलितों का आरक्षण समाप्त कर दिया जाएगा। कांग्रेस का परिवार हमेशा डॉ. भीमराव अंबेडकर से नफरत करता रहा है और दलितों के अधिकारों का विरोध करता है। नेहरू जी जब प्रधानमंत्री थे, तो उन्होंने राजाओं के अधिकारों को चिट्ठी लिखी थी जिसमें उन्होंने कहा था कि यदि आरक्षण लागू किया गया, तो सरकारी नौकरियों की गुणवत्ता बिगड़ जाएगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि नेहरू जी के समय में ओबीसी आरक्षण कमीशन का गठन हुआ और उसकी रिपोर्ट आई थी, जो ओबीसी का भाग्य बदलने की उम्मीद रखती थी, लेकिन नेहरू जी ने उस रिपोर्ट को नजरअंदाज कर दिया। जब कांग्रेस सत्ता में थी, तो ओबीसी आरक्षण पर रोक लगाई गई। मंडल आयोग की रिपोर्ट तैयार हुई, लेकिन कांग्रेस ने उसे लागू नहीं करने दिया। जब श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की सरकार बनी, तब मंडल आयोग की रिपोर्ट को लागू किया गया और ओबीसी को आरक्षण का लाभ मिला। राजीव गांधी ने यहां तक कह दिया था कि आरक्षण वाले बेफकूफ हैं और इस तरह की टिप्पणियाँ कांग्रेस की मानसिकता को दर्शाती हैं। जब तक नरेंद्र मोदी हैं, तब तक बाबा साहेब के आरक्षण में रत्ती भर भी छेड़छाड़ नहीं होगी। मोदी सरकार ने आरक्षण को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया है और भविष्य में दलित विरोधी चेहरा कांग्रेस का सब जानते हैं।

भाजपा विधानसभा प्रत्याशी सहित वरिष्ठ नेता रहे मौजूद।
इस मौके पर रैली का संचालन प्रदेश महामंत्री डा. अर्चना गुप्ता ने किया वहीं रैली के संयोजक पूर्व सांसद संजय भाटिया के अलावा करनाल विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी जगमोहन आनंद, इंद्री से रामकुमार कश्यप, घरौंडा से हरविद्र कल्याण, असंध से योगेंद्र राणा, नीलोखड़ी से भगवान दास कबीरपंथी, कुरूक्षेत्र की लाड़वा विधानसभा से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, शाहाबाद से सुभाष चंद, थानेसर से सुभाष सुधा, पिहौवा से जयभगवान, यमुनानगर से घनश्याम दास, साढौरा से बलवंत सिंह, जगाधरी से कंवरपाल गुर्जर, रादौर से श्याम सिंह राणा, नारायण गढ़ विधानसभा से पवन कुमार, अंबाला कैंट से अनिल विज, अंबाला शहर से असीम गोयल, मुलाना से संतोष सारवान, गुहला से कुलवंत बाजीगर, कलायत से कमलेश ढांडा, कैथल से लीलाराम गुर्जर, पुंडरी से सतपाल जांबा, पंचकूला से ज्ञानचंद गुप्ता और कालका विधानसभा शक्ति रानी सहित कुरुक्षेत्र के जिला अध्यक्ष सुशील राणा, अंबाला जिला अध्यक्ष मनदीप राणा, पंचकूला जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, यमुनानगर जिला अध्यक्ष राजेश सपड़ा, कैथल जिला अध्यक्ष मुनीश कठवाड़,करनाल जिला अध्यक्ष योगेंद्र राणा उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े

सीवान की खबरें : हसनपुरा में मनाई गई मोहम्मद पैगम्बर साहब की जयंती

शांतिपूर्वक संपन्न हुआ हरदियां मेला,प्रशासन ने ली राहत की सांस

प्राथमिक शिक्षक संघ  के सुरेंद्र सचिव, बीरेंद्र अध्यक्ष बने,  बधाइयों का लगा तांता

सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने पीपल के पत्तों पर उकेरी डीएम की मनमोहक तस्वीर

भोजन वितरण व पौधा लगाकर ई.विजय राज ने मनाया अभियंता दिवस

TBT समूह द्वारा आयोजित राज्य स्तर सम्मान समारोह मे सीवान के 24 शिक्षक पटना लॉ कॉलेज मे हुए सम्मनित

शांंति और सौहार्दपूर्ण माहौल में बड़हरिया महावीरी मेला संपन्न

गबन की गयी सरकारी राशि वसूलने को बीडीओ को ज्ञापन

चौबीस घंटे का अखंड अष्‍टयाम आयोजित

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!