Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
धनतेरस पर दीपदान का विशेष महत्व है! - श्रीनारद मीडिया

धनतेरस पर दीपदान का विशेष महत्व है!

धनतेरस पर दीपदान का विशेष महत्व है!

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

हिंदू धर्म में दीवाली का त्योहार धनतेरस से प्रारंभ हो जाता है। धनतेरस के दिन शाम के समय मां लक्ष्मी व भगवान कुबेर की पूजा का विधान है। इस दिन मृत्यु के देवता यमराज की भी पूजा की जाती है और शाम को दक्षिण दिशा में यम का दीपक जलाया जाता है। जानें धनतेरस पर यम का दीपक जलाने का शुभ मुहूर्त व क्यों और किस दिशा में लगाते हैं यम का दीपक-

यम का दीपक क्यों लगाया जाता है-

मान्यता है कि धनतेरस के दिन यम के नाम का दीपक जलाने से मां लक्ष्मी के साथ भगवान कुबेर का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इसके साथ ही जीवन में खुशियों का आगमन होता है और व्यक्ति के जीवन में अकाल मृत्यु का भय नहीं रहता है।

किस दिशा में लगाना चाहिए यम का दीपक-धनतेरस के दिन घर की दक्षिण दिशा में एक चार मुख वाला दीपक जलाना चाहिए। इस चार मुख वाले दीपक को यम का दीपक कहा जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, घर की दक्षिण दिशा के स्वामी यम होते हैं।

यम का दीपक जलाने का शुभ मुहूर्त- धनतेरस के दिन दीप दान का शुभ मुहूर्त शाम 06 बजकर 30 मिनट से रात 08 बजकर 12 मिनट तक रहेगा। प्रदोष काल में दीप दान का शुभ मुहूर्त शाम 05 बजकर 37 मिनट से रात 08 बजकर 12 मिनट तक रहेगा। वृषभ काल में दीपदान शाम 06 बजकर 30 मिनट से रात 08 बजकर 26 मिनट तक कर सकते हैं।

धनतेरस के दिन कैसे करें दीपदान- धनतेरस के दिन सूर्योदय के बाद आटे का चौमुखा दीपक बनाएं और उसमें सरसों का तेल भरें। इसमें चार बाती लगाकर घर की दक्षिण दिशा की ओर मुख करके जलाएं। मान्यता है कि इस दिन घर के मुख्य द्वार पर गाय के घी का दीपक जलाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

धनतेरस से पंच दिवसीय दीपोत्सव की शुरुआत होने वाली है। इस साल धनतेरस 29 अक्टूबर 2024, मंगलवार को मनाया जाएगा। धनतेरस पर सोने-चांदी के आभूषण व बर्तन आदि की खरीदारी की परंपरा है। इस दिन प्रदोष काल में मां लक्ष्मी, भगवान कुबेर व भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है। इस दिन सुबह से ही पूजन व खरीदारी का शुभ मुहूर्त बन रहा है। जानें धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का शुभ मुहूर्त-

कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 29 अक्तूबर को सुबह 10 बजकर 31 मिनट से प्रारंभ होगी और अगले दिन 30 अक्तूबर को दोपहर 01 बजकर 15 मिनट पर समाप्त होगी। धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का शुभ मुहूर्त द्रिक पंचांग के अनुसार, 29 अक्टूबर को सुबह 10 बजकर 31 मिनट से 30 अक्टूबर को सुबह 06 बजकर 32 मिनट तक रहेगा।

अपराह्न मुहूर्त (शुभ) – 04:17 पी एम से 05:41 पी एम

सायाह्न मुहूर्त (अमृत, चर) – 05:41 पी एम से 08:53 पी एम

रात्रि मुहूर्त (लाभ) – 12:04 ए एम से 01:40 ए एम, अक्टूबर 25

धनतेरस शुभ मुहूर्त 2024 –धनतेरस के दिन सोना-चांदी व बर्तन आदि के अलावा गाड़ी, मकान, भूमि व दुकान आदि की भी खरीदारी की जाती है। इसके अलावा झाड़ू, इलेक्ट्रॉनिक सामान, गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति व धनिया को भी धनतरेस के दिन खरीदा जाता है। जानें पूजन व खरीदारी के शुभ मुहूर्त-

धनतेरस पूजा मुहूर्त – 06:30 पी एम से 08:12 पी एम

प्रदोष काल – 05:37 से 08:12 रात

Leave a Reply

error: Content is protected !!