Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
मधुबनी का वांटेड अपराधी सिकंदर यादव गिरफ्तार - श्रीनारद मीडिया

मधुबनी का वांटेड अपराधी सिकंदर यादव गिरफ्तार

मधुबनी का वांटेड अपराधी सिकंदर यादव गिरफ्तार

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

बात-बात पर गोली चलाना और दहशत फैलाना है इस कुख्यात का पेशा, STF ने पकड़ा

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

फरार और वांटेड अपराधियों के खिलाफ बिहार STF ने एक मुहिम चला रखा है। इस मुहिम के तहत लगातार कार्रवाई चल रही है। अब STF ने मधुबनी जिले के फुलपरास के वांटेड और कुख्यात अपराधी सिकंदर यादव को गिरफ्तार किया है। पिछले कई महीने से जिला पुलिस को इस अपराधी की तलाश थी। मगर, उनके हाथ ये लग नहीं पा रहा था। तब STF को इसे पकड़ने की जिम्मेवारी मिली।
दरअसल, फुलपरास इलाके में इस कुख्यात ने आतंक मचा रखा था।

लूट की वारदात को अंजाम तो देता ही था। साथ ही बात-बात में गोली चला देना इसके लिए आम बात होती जा रही थी। इसकी हरकतों की वजह से इलाके के लोग परेशान थे। बड़ी बात ये है कि फुलपरास इलाके में छीपकर यह अपराधी रह रहा था। पुलिस की गिरफ्त से बच जा रहा था।

पर STF की टीम पिछले कुछ दिनों से लगातार लगी हुई थी। इसके मूवमेंट पर नजर रख रही थी। जैसे ही सिकंदर यादव के अपने ठिकाने पर होने की जानकारी मिली, उसके बाद छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पकड़ा गया ये अपराधी कुख्यात सुनील यादव गैंग का एक्टिव मेंबर है। इसे फुलपरास थाना के केस नंबर 224/22 में गिरफ्तार किया गया है। पिछले साल 14 मई को यह केस दर्ज हुआ था। मामला जानलेवा हमला का था। इससे पहले भी 6 आपराधिक मामले अकेले फुलपरास थाना में दर्ज है। साल 2008 से ही मधुबनी के आपराधिक गलियारे में एक्टिव है। 2014 से लेकर 2017 तक में इसने कई आपराधिक वारदातों को अंजाम दिया।

यह भी पढ़े

सिगरा स्टेडियम में गर्ल्स एवं बॉय क्रिकेट प्रतियोगिता में पूर्वांचल क्रिकेट क्लब रेड ने जीता दोनों मैच

फर्जी दस्तावेज पर जारी हुए 920 सिमकार्ड, प्रदेशभर में 170 प्राथमिकी दर्ज

साथ में डांस करने से मना करने पर पेट्रोल छिड़कर लड़की को जलाया

सारण डीएम ने समन्वय समिति की बैठक में  दिए कई महत्त्वपूर्ण निदेश

Leave a Reply

error: Content is protected !!