Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
महाअभियान: मिशन एक लाख की सफलता को लेकर सारी जरूरी तैयारियां पूरी - श्रीनारद मीडिया

महाअभियान: मिशन एक लाख की सफलता को लेकर सारी जरूरी तैयारियां पूरी

 

महाअभियान: मिशन एक लाख की सफलता को लेकर सारी जरूरी तैयारियां पूरी

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

उपविकास आयुक्त ने संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ की तैयारियों की समीक्षा:
मिशन एक लाख की सफलता को जिले के विभिन्न प्रखंडों में 365 स्थानों टीकाकण सत्र होगा संचालित:
संबंधित विभाग के अधिकारियों ने अभियान की सफलता के प्रति जतायी अपनी प्रतिबद्धता:

श्रीनारद मीडिया, अररिया,(बिहार):


जिले में मंगलवार को एक लाख लोगों को कोरोना का टीका लगाने के लिये संचालित अभियान से जुड़ी सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। जिलाधिकारी प्रशांत कुमार सीएच के निर्देश पर संबंधित सभी विभाग अभियान को सफल बनाने की मुहिम में जुट गये हैं। इसे लेकर क्षेत्र में व्यापक जन संपर्क अभियान सहित सघन प्रचार अभियान का संचालन किया जा रहा है। वहीं सोमवार को उप विकास आयुक्त मनोज कुमार ने स्वास्थ्य, शिक्षा, आईसीडीएस, जीविका सहित संबंधित अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ इसकी गहन समीक्षा की। वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिये हुई बैठक में डीडीसी ने इसे लेकर कई महत्पूर्ण दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। साथ ही लोगों को प्रेरित कर उनका टीकाकरण सुनिश्चित कराने के लिये विभागवार लक्ष्य निर्धारित किया गया।

संक्रमण के खतरों को कम करने के लिये अभियान की सफलता महत्वपूर्ण:
मिशन एक लाख के सफल आयोजन से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा करते हुए डीडीसी मनोज कुमार ने कहा कि कोरोना के खिलाफ जारी लड़ाई में मंगलवार का दिन जिलावासियों के लिये बेहद खास है। देश भर में कोरोना के मामले फिर बढ़ रहे हैं। लिहाजा जिलाधिकारी के कुशल नेतृत्व में संचालित अभियान की सफलता संक्रमण के संभावित खतरों को कम करने के लिहाज से खासा महत्वपूर्ण है। लाभुकों को टीकाकरण के लिये सत्र स्थल पर लाने में आशा, जीविका, आंगनबाड़ी सेविकाओं की भूमिका को उन्होंने महत्वपूर्ण बताया। डीडीसी ने कहा कि सभी सत्र पर एक सत्र प्रभारी प्रतिनियुक्त होंगे। 05-06 सत्र स्थलों पर एक जोनल प्रभारी प्रतिनियुक्त होंगे। इसके अलावा विभिन्न जोन पर नजर बनाये रखने लिये जोनल अधिकारी प्रतिनियुक्त किये जायेंगे। जो लगातार अभियान के संचालन पर अपनी नजर बनाये रखेंगे। डीडीसी ने कहा कि लोगों को प्रेरित करते हुए उनका टीकाकरण सुनिश्चित कराने के लिये विभागवार लक्ष्य निर्धारित किये गये हैं। आईसीडीएस को 30 से 35 हजार व व जीविका को 40 हजार लोगों को प्रेरित करते हुए उनका टीकाकरण सुनिश्चित कराने का लक्ष्य दिया गया है। वहीं सभी पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को 30 से 40 हजार लोगों के टीकाकरण सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया है। जिले के तमाम वरीय अधिकारी, स्वास्थ्य अधिकारी, बीडीओ, सीओ सहित अन्य विभागीय अधिकारियों द्वारा निरंतर संचालित अभियान का अनुश्रवण किया जायेगा।

रियल टाइम डेटा मैनेजमेंट के लिये लगाये गये हैं 400 ऑपरेटर: सिविल सर्जन
अभियान से जुड़ी तैयारियों के बारे में सिविल सर्जन डॉ एमपी गुप्ता ने कहा कि इसके लिये जिले के विभिन्न प्रखंडों में कुल 365 स्थलों पर टीकाकरण सत्र का संचालन किया जायेगा। इसके लिये स्थल चयन की प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है। साथ ही वैक्सीन, सिरिंज व अन्य जरूरी लॉजिस्टिक भी तमाम स्थलों पर उपलब्ध करा दिया गया है। अभियान की सफलता को लेकर स्वास्थ्य अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिये गये हैं। क्षेत्र में प्रचार प्रसार का कार्य जारी है। सत्र का संचालन सुबह 07 बजे से किया जाना है। डीपीएम रेहान अशरफ ने बताया कि अभियान के सफल आयोजन को लेकर जिले को 1.6 लाख वैक्सीन की डोज उपलब्ध हो चुकी है। अभियान के तहत कोविन पोर्टल पर ऑन लाइन इंट्री किया जाना है। रियल टाइम डेटा मैनेजमेंट को अभियान से जुड़ी बड़ी चुनौती बताते हुए उन्होंने कहा कि इसके लिये कुल 400 डेटा इंट्री ऑपरेटरों को कार्य में लगाया जायेगा। इसके अलावा प्रखंडवार 600 एएनएम के पास टैब उपलब्ध हैं। इसके माध्यम से भी डेटा इंट्री का कार्य संपादित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि मौसम ने अगर साथ दिया तो अभियान की सफलत सुनिश्चित है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!