ऐतिहासिक यमुनागढ़ देवी मंदिर में हुआ महाभोज
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):
सीवान के बड़हरिया प्रखंड के ऐतिहासिक यमुनागढ़ स्थित गढ़देवी मंदिर परिसर में गढ़देवी मंदिर पूजा समिति के तत्वावधान में मकर संक्रांति के अवसर पर महाभोज का आयोजन किया गया।
यमुनागढ़ देवी मन्दिर के मुख्य पुजारी रजनीश दास ने माता रानी को भोग लगाकर प्रसाद वितरण का कार्यक्रम शुरू हुआ। महाभोज का
आयोजन मुखिया प्रतिनिधि बाल्मीकि कुमार अश्विनी, रंजन सिंह, रीतेश कुशवाहा, कृष्णा जी, अभिषेक कुमार, रामाधीर कुशवाहा, गुलशन कुमार, परमेश्वर कुशवाहा, सुभाष शर्मा, उदय कुमार और सभी सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
यह भी पढ़े
गोपालगंज के मतदाताओं की पहली पुकार अबकी बार सुजीत कुमार
छपरा रिमांड होम में बाल कैदियों ने चाकू से गोदकर होमगार्ड जवान की कर दी हत्या