भारतीय मनीषा के स्वर थें महेंद्र कुमार: रामाशीष सिंह

भारतीय मनीषा के स्वर थें महेंद्र कुमार: रामाशीष सिंह

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow

महावीरी सरस्वती बालिका विद्यामंदिर, माधवनगर में महेंद्र कुमार जन्म शताब्दी समारोह का समापन

श्रीनारद मीडिया, डा0 विजय कुमार पांडेय, सीवान (बिहार):

भारतीय संस्कृति बेहद प्राचीन रही है। इस संस्कृति ने विश्व को शांति और सद्भभावना का संदेश दिया है। भारतीय संस्कृति सहिष्णुता की पर्याय रही है। भारतीय मनीषा का स्वर ही सहिष्णुता का रहा है। स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद् और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के समर्पित स्वयंसेवक व महावीरी सरस्वती विद्या मंदिर, विजयहाता सिवान के प्रथम प्राचार्य महेंद्र कुमार ने भारतीय मनीषा के मौलिक तथ्यों के प्रति अपने समर्पित प्रयासों से समाज को संदेश दिया। उन संदेशों को समझने और उस पर अमल करना ही महेंद्र कुमार के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि हो सकती है। ये बातें गुरुवार को सीवान के माधवनगर स्थित महावीरी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में महेंद्र कुमार जन्म शताब्दी समापन समारोह में बोलते हुए प्रज्ञा प्रवाह के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य व राष्ट्रवादी विचारक रामाशीष सिंह ने कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीवान के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर विनय कुमार सिंह ने की।

कार्यक्रम के प्रारंभ में महेंद्र कुमार के तैल चित्र पर आगत अतिथियों द्वारा श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद आगत अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र से किया गया। महावीरी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर के बालिकाओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर अपने संबोधन में प्रोफेसर रविंद्रनाथ पाठक ने कहा कि महेन्द्रकुमार इस बात के प्रतीक थे कि एक आदमी अपने जीवन में कितनी सार्थक भूमिकाओं का निर्वहन कर सकता हैं? समाज में निर्माण की प्रक्रिया को आकार देनेवाले व्यक्तित्वों का सादर पुण्यस्मरण हमें एक सार्थक दिशा दिखाता है। वहीं महेंद्र कुमार व विद्या भारती के संबंध विषय पर विद्या भारती के विभाग निरीक्षक राजेश कुमार रंजन ने विस्तार से अपनी बातें रखीं। डॉक्टर अमित कुमार मुन्नू ने महेन्द्र कुमार जन्म शताब्दी समारोह के दौरान साल भर चले विविध कार्यक्रमों की जानकारी दी।

मुख्य अतिथि के तौर पर उद्बोधन में प्रज्ञा प्रवाह के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य रामाशीष सिंह ने अपने संबोधन में भारतीय संस्कृति की प्राचीनता और भारतीय मनीषा के व्यापक संदर्भों पर अपने विचार प्रकट किए। उन्होंने कहा कि भारत इंडिया से कहीं अधिक प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर को समेटे हुए है। जो पुण्य करते हैं वहीं भारत में जन्म लेते हैं। उन्होंने कहा कि समर्पित स्वयंसेवक रहे महेंद्र कुमार के व्यक्तित्व में एक विशेष आकर्षण था। जगह जगह घूम कर उन्होंने भारतीय मनीषा के स्वर को जन जन तक पहुंचाया। हर किसी के प्रति सम्मान की भावना, मानवता के संदेश का प्रसार, भारतीयता के मौलिक तथ्यों के प्रति अनुराग आदि महेंद्र कुमार के प्रति श्रद्धा सुमन के आयाम हो सकते हैं।

 

उन्होंने बताया कि महेंद्र कुमार अनवरत चलनेवाले व्यक्ति थे। वे सिर्फ चलते नहीं थे अपितु उनकी आत्मा भी उनके सद्कर्मों के साथ चलती थी। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉक्टर विनय कुमार सिंह ने कहा कि महेंद्र कुमार के व्यक्तित्व और कृतित्व से हमें प्रेरणा मिलती है। मंच संचालन डॉक्टर विजय कुमार पांडेय ने किया। इस अवसर पर विद्या भारती के क्षेत्रीय प्रचार-प्रसार संयोजक नवीन सिंह परमार,बालिका विद्या मंदिर के अध्यक्ष सुनील दत्त शुक्ल, सचिव डॉ ममता सिंह, प्रधानाचार्या सिम्मी कुमारी,समाजसेवी रमेश सिंह, ललन जी मिश्र, शिक्षाविद् डॉ गणेश दत्त पाठक,महावीरी शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य कमलेश नारायण सिंह , ओमप्रकाश दूबे, पारस नाथ सिंह, कौशलेंद्र प्रताप, ज्ञाणेश्वर श्रीवास्तव, देवेन्द्र गुप्ता, आदित्य कुमार विनोद, अरविंद कुमार सिंह , शैलेंद्र कुमार वर्मा ,संदीप गिरी,अभिषेक कुमार सिंह ,प्रमोद मिश्रा ,डॉ आशुतोष कुमार ,कमलेश्वर ओझा, विजय कुमार, प्रकाश वर्मा, प्रोफेसर डॉ अनिल कुमार प्रसाद, डॉ ज्योत्स्ना प्रसाद, कमलेश सिंह सैकड़ों की संख्या में शहर के प्रबुद्ध नागरिक व महावीरी विद्यालयों के आचार्य व समिति सदस्य उपस्थित थें।

 

यह भी पढ़े

बागेश्वर बालाजी पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी, धाम से श्री ओरछा धाम  करेंगे पैदल धाम

चित्रगुप्त सामाजिक संस्थान के सौजन्य से 02 नवम्बर को होगा सांस्कृतिक संध्या सह सम्मान समारोह

लक्ष्मीपुर यूपीएससी का दो सदस्यीय राज्य स्तरीय टीम के द्वारा एनक्यूएएस मानकों के प्रमाणीकरण को लेकर किया गया अंकेक्षण

बिहार एसटीएफ को मिली बड़ी सफलता, कर्नाटक से गिरफ्तार हुआ कुख्यात वांछित अपराधी अजीत यादव

बाइक चुराकर भाग रहे अपराधियों का स्वास्थ्य कर्मी ने किया पीछा, तो दाग दी सीने में गोली

पीके पर केंद्रीय मंत्री मांझी का बड़ा आरोप, एक एक लाख का प्रलोभन देकर वोट मांग रहे प्रशांत किशोर

Leave a Reply

error: Content is protected !!