नेपाल में बड़ा सड़क हादसा: भारतीय बस पलटी, 23 यात्री गंभीर रूप से घायल

नेपाल में बड़ा सड़क हादसा: भारतीय बस पलटी, 23 यात्री गंभीर रूप से घायल

श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्क 

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow

रक्सौल, नेपाल: नेपाल के पूर्व–पश्चिम राजमार्ग के नवलपुर जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक भारतीय यात्री बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से 23 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। बस राजस्थान के लिए जा रही थी और हादसा विनयी त्रिवेणी गांवपालिका वार्ड एक के पास हुआ। बस तेज रफ्तार में थी और चालक ने अचानक नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण बस नदी किनारे पलट गई।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और राहत कर्मियों ने तुरंत घायलों को बस से निकालकर स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। पुलिस उपनिरीक्षक वेदबहादुर पौडेल ने बताया कि बस का नंबर आरजे 14 पीसी 3445 है और यह काठमांडू से यात्रियों को लेकर भारत के राजस्थान जा रही थी। बस में कुल 40 से 45 लोग सवार थे। घायलों की सूची जारी कर दी गई है, जिसमें राजस्थान के विभिन्न जिलों से आने वाले यात्रियों के नाम शामिल हैं।

घायलों की सूची:

इस दुर्घटना में घायल होने वाले यात्रियों में बृजमोहन शर्मा, डांखा शर्मा, रामफूल मीना, धनपाल प्रजापति, भुलीदेवी पंडित, रमेश शर्मा, निर्मलादेवी शर्मा, हनुमान सहाय, मधुरादेवी शर्मा, प्रह्लाद शर्मा, बनवारी लाल शर्मा, मंजू शर्मा, बाबूलाल शर्मा, विष्णुअवतार शर्मा, मनफुली शर्मा, मुरजा शर्मा, सावित्रा शर्मा, गीतादेवी शर्मा, शान्ति शर्मा, मुन्नादेवी शर्मा, रामस्वरुप शर्मा, रामस्वरुप मीना और कैलाश शर्मा शामिल हैं। सभी घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष में किया जा रहा है।

नहर में मिला बच्चे का शव:

इस बीच, रक्सौल के पूच थाना क्षेत्र में एक और दुखद घटना सामने आई, जहां खेखरिया गांव के पास नहर में एक 6 साल के बच्चे का शव तैरता हुआ देखा गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया, जो मौके पर पहुंचकर शव को नहर से निकालने के प्रयास में जुट गई। शव की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन बच्चा नेपाली मूल का प्रतीत होता है। उसके शरीर पर लाल रंग की टी-शर्ट और लंबे बाल थे। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा।

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!