Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
जयमाला में आई लड़कियों से मनचलों ने कर दिया छेड़खानी, विरोध करने पर जमकर मारपीट, दूल्‍हा-दुल्‍हन समेत कई घायल, जानिए फिर कैसे हुई शादी - श्रीनारद मीडिया

जयमाला में आई लड़कियों से मनचलों ने कर दिया छेड़खानी, विरोध करने पर जमकर मारपीट, दूल्‍हा-दुल्‍हन समेत कई घायल, जानिए फिर कैसे हुई शादी

 

जयमाला में आई लड़कियों से मनचलों ने कर दिया छेड़खानी, विरोध करने पर जमकर मारपीट, दूल्‍हा-दुल्‍हन समेत कई घायल, जानिए फिर कैसे हुई शादी

श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्‍क:

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

उत्‍तर प्रदेश के कुशीनगर के रजविटया गांव में शुक्रवार की रात आई बारात में गांव के कुछ मनबढ़ और दबंग लड़कों ने ऐसा उत्पात मचाया कि लड़की की शादी होनी ही मुश्किल हो गयी। मनबढ़ों ने छेड़खानी की और विरोध करने पर बारातियों को जमकर पीटा। बाराती बिना भोजन किए ही वापस हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने मानवता दिखाते हुये किसी तरह दूल्हे को रोक कर अपनी सुरक्षा में शादी की रस्म अदायगी करायी और सुबह दुल्हन की विदाई करायी। शनिवार को इस मामले में पीड़ित परिवार ने एक दर्जन मनबढ़ों के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष का कहना है कि पहले शादी कराना जरूरी था। अब मनबढ़ों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

रजवटिया गांव में तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र से बरात आयी थी। कोरोना काल मे कम बारातियों के साथ आयी बरात को नाश्ता कराने के बाद लड़की पक्ष द्वारा जयमाला का कार्यक्रम कराया जा रहा था। इसी दौरान गांव के कुछ दबंग युवकों ने जयमाला कार्यक्रम में आई लड़कियों से कथित रूप छेड़खानी शुरू कर दी। जिस पर घराती सहित बारातियों ने विरोध किया। इसके बाद दबंग युवकों के एक गिरोह ने बारातियों पर हमला बोल दिया। बचाव में घराती सहित दूल्हा दुल्हन भी गये लेकिन बेखौफ दबंगों ने दुल्हन, दूल्हा सहित उसके पिता व भाई को बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया।

बीच-बचाव करने गये आधा दर्जन बराती व दुल्हन की मां भी घायल हो गयी। मनबढ़ों ने बारातियों के लिए बना भोजन भी पलट दिया। इसके चलते बारातियों को बिना भोजन वापस लौटना पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो एम्बुलेंस से घायल बरातियों व घरातियों को सीएससी फाजिलनगर इलाज के लिए भेजवाया तथा खुद अपनी सुरक्षा में शादी की रस्म को पूरी करायी। पुलिस सुबह दुल्हन के विदा होने तक मौके पर जमी रही।

यह भी पढ़े

दूध में नशीली गोलियां मिलाकर पति को सुला देती थी पत्नी, फिर सिपाही संग रात भर मनाती थी रंगरेलिया

अब जैविक युद्ध होगा,निपटने के लिये क्या करना होगा?

पहरे के बीच फिर लाल हुईं जेल की दीवारें,कैसे?

अपराधियों ने  कुख्‍यात अपराधी बाबर आजम को मारी गोली, मौके पर हो गई  मौत

सीवान शहर के केपीएस मॉल में हुई लाखों की चोरी

सीवान के पचरुखी के एक ही घर में मिले 50 सांप व सैकड़ों अंडे

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!