Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
मांझी की खबरें :  नीट में मांझी के सचिन व पूनम ने सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रौशन - श्रीनारद मीडिया

मांझी की खबरें :  नीट में मांझी के सचिन व पूनम ने सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रौशन

मांझी की खबरें :  नीट में मांझी के सचिन व पूनम ने सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रौशन

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सचिन पांडेय, मांझी, सारण (बिहार):

सारण जिले के मांझी प्रखंड क्षेत्र के दाउदपुर थाना अंतर्गत हर्षपूरा गांव निवासी अनिल कुमार सिंह व सुनीता देवी के पुत्र सचिन कुमार सिंह ने नीट 2023 में 99.0238 परसेंटाइल के साथ 617 अंक लाकर सारण जिले का नाम रौशन किया है। बचपन से हीं पढ़ाई में अव्वल रहने वाले सचिन के इस सफलता से परिवार व क्षेत्र में काफी खुशी है। पिता अनिल कुमार सिंह असम में जेनेरल स्टोर की दुकान चलाते हैं।

माँ गृहणी हैं। सचिन ने बताया कि उनके माता- पिता प्रत्येक परिस्थितियों में सदैव उनके साथ खड़े रहे हैं। पिता ने कोटा में तैयारी के दौरान किसी तरह से कभी कमी नही होने दी। आज क्षेत्र में अच्छे और विश्वसनीय चिकित्सकों की काफी कमी है और शायद यही कारण है कि इलाज महंगा होता जा रहा है।

सचिन ने बताया कि वह एक अच्छे चिकित्सक बन गरीब एवं असहाय मरीजों की बेहतर सेवा करना चाहता है। सचिन की सफलता पर चाचा सुशील कुमार सिंह शिक्षक व संतोष कुमार सिंह समेत गांव व क्षेत्र के अनेक लोगों ने बधाई दी है। उधर मांझी प्रखंड के ताजपुर गांव निवासी शिवशंकर कुशवाहा की पुत्री पूनम कुमारी ने नीट परीक्षा में 596 अंक लाकर क्षेत्र का नाम रौशन किया है।

पूनम भी शुरू से हीं काफी मेधावी छात्रा रही है। ।पूनम की सफलता पर परिवार के लोगों में काफी खुशी है। वहीं शिक्षक बीके भारतीय, बिजेंद्र कुमार तिवारी, मुन्ना कुशवाहा, मुखिया मनीष सिंह समेत अनेक लोगों ने बधाई दी है।

 

अनुसूचित जनजाति राज्य आयोग के चेयरमैन दाउदपुर थाना का किया दौरा

श्रीनारद मीडिया, सचिन पांडेय, मांझी, सारण (बिहार):

अनुसूचित जनजाति राज्य आयोग के चेयरमैन शम्भू सुमन एवं विशेषज्ञ प्रमोद कुमार सिंह ने टीम के साथ गुरुवार को दाउदपुर थाना क्षेत्र का दौरा किया और दो मामले में शिकायतों की जांच पड़ताल की। इस क्रम में टीम चमरहियां गाँव पहुंची जहां एक नाबालिग किशोरी के साथ हुई छेड़खानी की घटना में स्थानीय पुलिस की कार्यशैली की शिकायत की गई थी। दाउदपुर थाना पुलिस के द्वारा एक माह तक प्राथमिकी दर्ज नही की गई थी। बाद में मनमाने तरीके से प्राथमिकी दर्ज की गई तो उसमें एसी/एसटी एक्ट नही लगाया गया।

अरुण कुमार यादव पर छेड़खानी की नामजद प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद भी पुलिस के द्वारा 164 का बयान भी नही कराया गया। जिसपर चेयरमैन ने स्थानीय थानाध्यक्ष के प्रति नाराजगी जतायी। वहीं दस माह बाद भी मुआवजा प्ररस्ताव राशि नही मिलने से नाराज चेयरमैन संजय सुमन ने जिला कल्याण पदाधिकारी कौशल किशोर पासवान को तुरंत मुआवजा देने का निर्देश दिया।

वहीं सिसवां गाँव में भी पूर्व में एक बच्ची से हुए दुष्कर्म के मामले में मुआवजा देने का निर्देश दिया। मौके पर एसडीपीओ संतोष कुमार, दाउदपुर थानाध्यक्ष बीरेंद्र राम, जिला कल्याण पदाधिकारी कौशल किशोर पासवान, जदयू आदिवासी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बीरेंद्र कुमार प्रसाद व जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार, बिनोद कुमार गोंड, वीर प्रकाश गोंड, अनंत कुमार आदि लोग मौजूद थे।

 

मांझी प्रखंड मुख्यालय पर महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

श्रीनारद मीडिया, सचिन पांडेय, मांझी, सारण (बिहार):
मांझी। केन्द्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ महागठबंधन के आहवान पर मांझी प्रखंड मुख्यालय पर गुरुवार को कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय धरना दिया। धरना में रैलियों के साथ पहुंचे गठबंधन में शामिल सभी दलों के कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में शामिल होकर केन्द्र की मोदी मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया।

वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार का नौ साल देश के विकास नही बल्कि तबाही व बर्बादी का साल रहा है। देश मे बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी से जनता पूरी तरह से त्रस्त है। देश पर कर्ज बढ़ता जा रहा है। फिर भी केंद्र सरकार विकास का दावा कर रही है।

इस दौरान धरनार्थियों ने केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों ने एक स्वर से पिछले नौ वर्षो में महंगाई तथा बेरोजगारी के लिए मोदी सरकार को सीधे जिम्मेवार ठहराया और बिहार की सभी सीटों पर भाजपा को पराजित करने का संकल्प लिया।

धरना को पूर्व मुखिया अख्तर अली, उमाशंकर ओझा, साधु दुबे, पिन्टु ओझा, राजद अध्यक्ष गुड्डू कुशवाहा, विनय यादव, राकेश राय, मो. असलम सहित कई अन्य लोग शामिल थे।

यह भी पढ़े

Raghunathpur:  केंद्र सरकार के विरोध में महागठबंधन ने प्रखंड मुख्यालय पर किया धरना प्रदर्शन

3 जिलों के 13 अपराधी मिले…फिर पिता-पुत्र को किया किडनैप

BSF को मिला नया प्रमुख: एमटेक-एमफिल तक की पढ़ाई, राष्ट्रपति पुलिस पदक से हैं सम्मानित

मुजफ्फरपुर की खबरें –   पुलिस-अपराधियों की मुठभेड़, 20 से अधिक राउंड चली गोलियां; बोलेरो, 9 लाख कैश सहित हथियार जब्त

Leave a Reply

error: Content is protected !!