Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
15 अगस्त 📜 15 August को दुनिया के कई देश मनाते हैं स्वतंत्रता दिवस..!!  - श्रीनारद मीडिया

15 अगस्त 📜 15 August को दुनिया के कई देश मनाते हैं स्वतंत्रता दिवस..!! 

15 अगस्त 📜 15 August को दुनिया के कई देश मनाते हैं स्वतंत्रता दिवस..!!

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्‍क:

भारत में हर साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। हर भारतीय के लिए यह गर्व का दिन और बहुत खास होता है। 15 अगस्त 1947 में भारत को अंग्रजों की परतंत्रता के बाद स्वतंत्रता प्राप्त हुई थी। लेकिन आपको बता दें कि 15 अगस्त का दिन सिर्फ भारत के लिये ही एकमात्र खास नहीं है, जो इस दिन को आजादी दिवस के रूप में मनाता है, बल्कि कई दूसरे देश हैं, जहां 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है। आइए अब एक नजर डालते हैं, उन देशों पर जिन्हें 15 अगस्त को ही आजादी मिली थी।

>> भारत <<

भारत ने 15 अगस्त, 1947 को करीब 200-वर्षीय लंबे ब्रिटिश शासन से अपनी स्वतंत्रता प्राप्त की। भारत छोड़ने से पहले, ब्रिटिश हुकूमत ने भारत को दो स्वतंत्र राज्यों में विभाजित किया, हिंदू-बहुसंख्यक भारत और मुस्लिम-बहुल पाकिस्तान। हालांकि पाकिस्तान अपना स्वतंत्रता दिवस 14 अगस्त को ही मनाता है। इस बार भारत 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है।

>> दक्षिण कोरिया और उत्तर कोरिया <<

उत्तर और दक्षिण कोरिया द्वारा मनाया जाने वाला एकमात्र समान सार्वजनिक कार्यक्रम, जिसे ‘नेशनल लिबरेशन डे ऑफ कोरिया’ कहा जाता है। 15 अगस्त 1945 को अमेरिका और सोवियत सेनाओं ने कोरियाई प्रायद्वीप पर जापानी कब्जे को समाप्त कर दिया था। इस दिन को ग्वांगबोकजेओल भी कहते हैं… जिसका अर्थ है टाइम ऑफ द रिस्टोरेशन ऑफ लाइट… यानि प्रकाश की वापसी का समय भी… कहा जाता है। इसके तीन साल बाद स्वतंत्र कोरियाई सरकारें बनाई गईं।

>> बहरीन <<

बहरीन ने 15 अगस्त, 1971 को ब्रिटिशों से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की। संयुक्त राष्ट्र के बहरीन आबादी के एक सर्वेक्षण के बाद दोनों पक्षों ने एक मित्रता संधि पर हस्ताक्षर किए।

>> लिकटेंस्टीन <<

लिकटेंस्टीन, दुनिया का छठा सबसे छोटा राष्ट्र 15 अगस्त को अपना स्वतंत्रता दिवस मनाता है। इसी दिन 1866 में लिकटेंस्टीन को जर्मनी के शासन से स्वतंत्रता मिली थी। खास बात ये है कि इस दिन लिकटेंस्टीन के आम लोग शाही परिवार के साथ बातचीत भी करते हैं।

>> डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो <<

कांगो 1960 से 15 अगस्त को राष्ट्रीय दिवस मनाया है। 15 अगस्त को ही 80 वर्षों के अधीनता के बाद देश को फ्रांस से पूर्ण स्वतंत्रता प्राप्त हुई।

यह भी पढ़े

15 अगस्त  स्वतंत्रता दिवस (Independence Day)

पटना में नोएडा के युवक सहित 2 की हत्या से हड़कंप, दीघा थाने से महज 300 मीटर दूर हुई वारदात

वाहन चेकिंग के दौरान 3 तस्कर 8.5 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार

भारत के लिये ओलंपिक पदक जीतने में इतना संघर्ष क्यों है?

ओलंपिक-2024 में भारत का क्या प्रदर्शन रहा?

भारत में महिलाएं और पुरुष 2023 की क्या स्थिति है?

लहसुन को उच्च न्यायालय ने सब्जी की श्रेणी में रखा

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!