Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
दहेज के लिए विवाहिता की हत्या - श्रीनारद मीडिया

दहेज के लिए विवाहिता की हत्या

दहेज के लिए विवाहिता की हत्या

नहीं मानी तो फावड़ा मारकर दी हत्या

लड़की की बेरहमी से हत्या, घर में मिला अर्धनग्न शव

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

औरंगाबाद जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामाबांध टोले मलूकी बीघा गांव में विवाहिता की फांसी के फंदे से लटका कर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान नगर थाना क्षेत्र के नावाडीह मुहल्ला निवासी बहादुर राम की 20 वर्षीय बेटी रानी कुमारी के रूप में की गई है। उसकी शादी मलूकी बीघा गांव निवासी बिरज राम से हुई थी। एक साल पहले उसकी शादी हुई थी। दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया है।

परिजनों को शुक्रवार की रात घटना की जानकारी मिली जिसके बाद वे लोग वहां पहुंच गए। इस बीच ससुराल के सारे लोग फरार हो गए। परिजनों ने बताया कि रानी कुमारी की फांसी के फंदे पर लटका कर हत्या की गई है। उसके गले पर निशान के साथ ही शरीर पर मार पीट का निशान मिला है। जब वे लोग पहुंचे तो लाश आंगन में थी। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। लोगों की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती की गई।

शनिवार की सुबह शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता ने हत्या का आरोप दामाद बिरज राम, ससुर कृष्णा राम सहित सास और अन्य लोगों पर लगाया है। पुलिस ने सास के अलावा दो अन्य लोगों को हिरासत में लिया है। मुफस्सिल थाना के दारोगा चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

नहीं मानी तो फावड़ा मारकर दी हत्या

फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को देर रात देवर ने विधवा भाभी के सिर पर फावड़ा से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने रविवार को सुबह आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। असोथर थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) नीरज कुमार यादव ने बताया कि शनिवार की देर रात क्षेत्र के सातों जोगा गांव के मजरा केवटरा गांव में विधवा रानी देवी (56) पत्नी स्व. रामसरन अपने घर पर थी, तभी रात करीब साढ़े आठ बजे उसका देवर बलराम निषाद (55) आया और दूसरे लोगों के साथ खेत में काम न करने की बात पर झगड़ा करने लगा।

उन्होंने बताया कि इसी दौरान बलराम ने पास में रखे फावड़े से महिला के सिर पर प्रहार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी। एसएचओ ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया और आज सुबह आरोपी बलराम को गांव से ही गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की कर रही है।

लड़की की बेरहमी से हत्या, घर में मिला अर्धनग्न शव

बिहार के गया में एक 10वीं क्लास की नाबालिग लड़की की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतका का अर्धनग्न अवस्था में शव मिला है। शव मिलने से पहले वाली रात ही लड़की का अपने पिता से विवाद हुआ था। दरअसल, उसका पिता शराब पीकर घर आया था जिस वजह से लड़की दरवाजा नहीं खोल रही थी। बाद में चचेरे भाई के कहने पर उसने दरवाजा खोल दिया। ऐसे में कहा जा रहा है कि उसकी हत्या पिता कर सकता है। हालांकि, अभी पुलिस ने इस बारे में कुछ नहीं कहा है और पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ चल रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, सोनपुरा गांव में शनिवार की रात 10वीं की छात्रा अर्चना कुमारी उर्फ तेतरी की हत्या कर दी गई। अर्चना घर के अंदर अकेली सो रही थी। उसका पिता हेमंत साव एक कमरे वाले उस घर के दरवाजे पर सोया हुआ था। घटना वाली रात परिवार का अन्य कोई भी सदस्य घर पर नहीं था। हेमंत साव के दोनों पुत्र बाहर रहते हैं। उसकी पुत्रवधू भी एक दिन पहले ही अपने मायके चली गई थी। ग्रामीणों ने बताया कि हेमंत साव शनिवार की देर रात शराब पीकर आया तो उसकी बेटी घर का दरवाजा नहीं खोल रही थी।

हालांकि, बाद में अपने चचेरे भाई के कहने पर उसने दरवाजा खोल दिया था। अपने पिता को खाना दिया। रविवार की सुबह हेमंत साव ने पड़ोसी महिलाओं से कहा कि उसकी बेटी अभी तक सो कर नहीं उठी है। पड़ोसी महिला ने घर के अंदर देखा कि खून से लथपथ अर्चना कुमारी अर्धनग्न अवस्था में बेड पर पड़ी हुई है। पंचायत समिति सदस्य रविन्द्र सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी प्राप्त होने पर डुमरिया थाना की पुलिस जब गांव में आई तो मृतिका के पिता हेमंत साव भागने की कोशिश में था। परंतु उसे पकड़ लिया गया।

थानाध्यक्ष बिमल कुमार ने बताया कि इस मामले में अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मृतका के पिता को शक के आधार पर पूछताछ के लिए थाना लाया गया है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि मृत किशोरी के सिर में गहरा जख्म था। शायद किसी तेज हथियार के वार से हमला किया गया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए एएनएमसीएच गया भेज गया है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!