Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर मशरक भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई जयंती - श्रीनारद मीडिया

भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर मशरक भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई जयंती

भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर मशरक भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई जयंती

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

मशरक प्रखंड क्षेत्र के भाजपा नेता कुमार रजनीश उर्फ झुन्ना पांडेय के आवास पर शनिवार को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की 97 वी जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा कार्यक्रम आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। मौके पर प्रखंड भाजपा अध्यक्ष बीरबल प्रसाद कुशवाहा, कुमार रजनीश उर्फ झुन्ना पांडेय, किसान मोर्चा मंत्री रवि रंजन सिंह मंटू, सुरेश सिंह सहित अन्य भाजपा नेताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी।

भाजपा प्रखंड अध्यक्ष बीरबल प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि अटलजी भी देशहित में कोई फैसला लेने में हिचकिचाते नहीं थे। उनकी सरकार के कुछ फैसले इसकी मिसाल हैं। अटल सरकार ने निजीकरण को बढ़ावा दिया, विनिवेश की शुरुआत की तो संचार क्रांति का दूसराभी अटल राज में ही शुरू हुआ था।

इसके अलावा सर्व शिक्षा अभियान, पोखरण का परीक्षण, पोटा कानून, संविधान समीक्षा आयोग का गठन, जातिवार जनगणना पर रोक जैसे फैसले लेकर अटल सरकार ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। उन्होंने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजनेता नहीं बल्कि कभी मन प्रखर वक्ता थे।भाजपा नेता कुमार रजनीश उर्फ झुन्ना पांडेय ने कहा कि अटल जी एक व्यक्ति नही बल्कि एक विचार है और उनका जीवन एक संस्कार है।

जिन्होंने भारत को विश्व मानचित्र पर एक सु²ढ़ वैश्विक शक्ति के रूप में स्थापित कर विचारधारा-सिद्धांतों व आदर्श पर आधारित अपनी राजनीति व राष्ट्र समर्पित जीवन से भारत में विकास, गरीब कल्याण और सुशासन के युग की शुरुआत कर जन जन के प्रिय हो गये। कहा कि अटल जी की कर्तव्यनिष्ठा व राष्ट्र सेवा हमारे लिये सदैव प्रेरणा का केंद्र रहेगी। वही कार्यक्रम के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक के परिसर में पहुंच मरीजों के बीच फल, बिस्कुट के पैकेट का वितरण किया।

यह भी पढ़े

जोशीमठ’ अब अपने शुद्ध ‘ज्योर्तिमठ’ नाम से जाना जाएगा अपभ्रंश नाम से नही – स्वामिश्रीः ‘१००८’ अविमुक्तेश्वरानंदः सरस्वती

शराब और शराब माफियाओं पर नकेल कसेगा मशरक अंचल में तैनात एएलटीएफ फोर्स: मढ़ौरा डीएसपी

अखिल भारतीय सारण जिला ब्राह्मण महासभा ने महामना‚ अटल की जयंती मनायी

पूर्व पीएम के जन्मदिन के मौके पर किया गया पौधरोपण

 

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!