मशरक की खबरें : रूद्र महायज्ञ के समापन में शामिल हुए सांसद, विधायक
श्रीनारद मीडिया, विक्की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):
सारण जिला के मशरक के देवरिया गांव में आयोजित 9 दिवसीय रूद्र महायज्ञ का मंगलवार को हवन पूजन के बाद समापन किया गया। सुबह से ही आचार्य हरे राम शास्त्री ने यजमान नागेन्द्र सिंह, मुकुल सिंह,पवन सिंह, उपेन्द्र सिंह, अजीत सिंह, मुकेश सिंह,रूनू सिंह समेत अन्य ग्रामीणों की मौजूदगी में यज्ञ स्थल के हवन मंडप में हवन पूजन किया गया।
वहीं यज्ञ में महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल और बनियापुर विधायक केदारनाथ सिंह ने पहुंच पूजा-अर्चना की और महायज्ञ में शामिल हुएं। मौके पर यज्ञ समिति के आयोजन कर्ता प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष अजीत सिंह ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।
मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहें। सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने कहा कि महा यज्ञ में शामिल होना और यज्ञ मंडप का परिक्रमा पूजा करना यह सब तभी संभव है जब आप कोई अच्छे कर्म किए हों।
यज्ञ के दौरान यज्ञ स्थल पर देवताओं का वास होता है। मेरा भी सौभाग्य है कि मैं यज्ञ में शामिल हो पाया। हवन पूजन के बाद कन्या भोजन भी कराया गया।
जमीन निबंधन से राजस्व संग्रह मशरक में 20 करोड़ के पार में
श्रीनारद मीडिया, विक्की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):
मशरक निबंधन कार्यालय द्वारा वर्ष 2024-25 में मशरक द्वारा 20.24 करोड़ का राजस्व प्राप्त किया गया है। इसकी जानकारी सारण डीएम अमन समीर ने दी जिले को 210.98 करोड़ की राजस्व प्राप्ति की गई है जो पिछले वित्तीय वर्ष में प्राप्त 173.94 करोड़ से 37 करोड़ अधिक है। सदर निबंधन कार्यालय द्वारा 100.12 करोड़ की प्राप्ति की गई है , और पहली बार 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया गया है। जिला के सोनपुर कार्यालय द्वारा 32.57 करोड़, परसा द्वारा 16.64 करोड़, मरहौरा द्वारा 16.06 करोड़, मशरक द्वारा 20.24 करोड़, एकमा द्वारा 25.35 करोड़ की राजस्व प्राप्ति की गई है।वित्तीय वर्ष 2024-25 में कुल 55034 दस्तावेजों का निबंधन किया गया।जबकि पिछले वित्तीय वर्ष में 46791 दस्तावेजों का निबंधन किया गया था।वित्तीय वर्ष में पूरे जिले में 55034 दस्तावेजों का निबंधन किया गया और लगभग 211 करोड़ का लक्ष्य प्राप्त किया है।
यह भी पढ़े
आरपीएफ के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त ने मशरक जंक्शन का किया निरीक्षण
देश का नमक खाकर कर रहा था गद्दारी
सीवान की खबरें : भगवान परशुराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया
बुजुर्गों को 10 लाख का फ्री इलाज,आयुष्मान भारत वय वंदना योजना का हुआ शुभारंभ
खबरें जरा हट के : दूल्हें संग भाग गई सास
बांका पुलिस ने किया कमाल! महज 8 घंटे में अपहृत युवक को किया बरामद
पासपोर्ट से गिरफ्तार हुआ 4.84 करोड़ के साइबर ठग