Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
मशरक की खबरें :  दो लक्जरी वाहन में 135 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ तीन गिरफ्तार - श्रीनारद मीडिया

मशरक की खबरें :  दो लक्जरी वाहन में 135 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ तीन गिरफ्तार

मशरक की खबरें :  दो लक्जरी वाहन में 135 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ तीन गिरफ्तार

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

सारण जिला के मशरक के उत्पाद थाना के सामने मुख्य सड़क पर उत्पाद थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान दो लक्जरी वाहन में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ 3 को गिरफ्तार किया। मामले में दारोगा कुंदन कुमार ने बताया कि उत्पाद इंस्पेक्टर के निर्देश पर भारी संख्या में पुलिस बल के साथ गुप्त सूचना के आधार पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

उसी दौरान एक मारूति कार में भी गुप्त तहखाना बनाकर रखा 34 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ वैशाली जिले के सराय थाना क्षेत्र के शीतलपुर भकुदर गांव निवासी प्रगति कुमार पिता हरिशंकर प्रसाद सिंह को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार ने बताया कि शराब यूपी से हाजीपुर ले जाया जा रहा था।

वहीं वाहन चेकिंग अभियान के दौरान टाटा सफारी में लदा 103 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ समस्तीपुर जिला के कर्पूरी ग्राम थाना क्षेत्र के डरिया बेला गांव निवासी चालक सुनिल महंतों पिता बैधनाथ महंतों व खानपुर थाना क्षेत्र गीटियाही गांव निवासी उप चालक सुनील कुमार महंतों पिता रामचंद्र महंतों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि शराब यूपी से समस्तीपुर ले जाया जा रहा था। दारोगा कुंदन कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।

 

मशरक के सभी पंचायतों में बनेंगे खेल मैदान : मनरेगा पदाधिकारी

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

मशरक प्रखंड के सभी 15 पंचायतों में खेल मैदान का निर्माण किया जाएगा। इसको लेकर मनरेगा पदाधिकारी संजय साव की अध्यक्षता में प्रखंड प्रमुख रवि प्रकाश सिंह मंटू की मौजूदगी में प्रखंड कार्यालय के मनरेगा सभागार में बैठक आयोजित की गयी।

मौके पर बीडीसी किमी देवी समेत अन्य मौजूद रहें। उन्होंने कहा कि सभी पंचायतों के गांवों में खेल मैदान का निर्माण कराया जाएगा। इस आधुनिक खेल मैदान में बैठने की व्यवस्था सहित खेलने-कूदने अन्य इंतजाम भी रहेंगे। उन्होंने बताया कि 15 पंचायतों का खेल मैदान निर्माण के लिए चयन किया गया है।

जिसमें लगभग 10 लाख की लागत से मनरेगा के तहत प्रत्येक पंचायत में एक एक खेल मैदान निर्माण किया जाएगा। वहीं डुमरसन, खजुरी और नवादा में जमीन चयन में दिक्कत आई है जिसके लिए सीओ से जमीन चयन की मांग की गयी हैं।खेल मैदान में बैठने से लेकर बैडमिंटन, वालीबाल कोर्ट की भी व्यवस्था रहेगी।

मौके पर प्रखंड प्रमुख रवि प्रकाश सिंह मंटू ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण स्तर पर खेल को बढ़ावा देने के लिए खेल मैदान बनाने की योजना पर तेजी से कार्य कर रही है। इसको लेकर मशरक प्रखंड के सभी 15 ग्राम पंचायतों में खेल मैदान बनाये जाएंगे। यह खेल मैदान मनरेगा विभाग के द्वारा तैयार किया जाएगा। विभाग इसकी तैयारी में जुट गयी है। प्रत्येक खेल मैदान निर्माण में करीब 10 लाख की राशि खर्च होंगे

 

 

68 वी राष्ट्रीय स्कूली खेल वुशू में भाग लेने सारण से दो प्रतिभागी दिल्ली रवाना

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):


दिल्ली में आयोजित 68 वी राष्ट्रीय विद्यालय खेल वुशू अंडर 19 आयु वर्ग में भाग लेने वाली बिहार टीम में सारण से दो प्रतिभागी रवाना हुए। बालक एवं बालिका वर्ग के 21 सदस्यीय टीम में सारण के मशरक प्रखंड मुख्यालय अवस्थित राजकीयकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मशरक की छात्रा दीपशिखा कुमारी पिता अमरनाथ महतो शेरूकहा गांव निवासी जबकि बिहार बालक टीम कोच के रूप में सारण वूशु संघ के सचिव मशरक के बंगरा निवासी विनय पंडित टीम के साथ है।

वहीं बालिका टीम की कोच गुशु कुमारी जबकि टीम प्रबंधक अनूप कुमार बनाए गए है। बिहार टीम में सारण के अलावे मुजफ्फरपुर, आरा, बक्सर, कटिहार, बेतिया, नालंदा, लखीसराय, वैशाली , समस्तीपुर के खिलाड़ी शामिल है।

टीम के बेहतर प्रदर्शन के लिए जिला खेल पदाधिकारी मो शमीम अंसारी,प्रखंड प्रमुख मशरक रवि प्रकाश सिंह मंटू, प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष अजीत सिंह,विद्यालय प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार , संजय कुमार सिंह , सुजीत कुमार , पंकज चौहान, रूपनारायण जी , पंकज कुमार , यशपाल सिंह , किशोर कुणाल , सुनील कुमार सिंह , कुमार कौशलेंद्र, अमित गिरी, खुर्शीद आलम , कुंदन कुमार सहित अन्य ने शुभकामना दी है।

यह भी पढ़े

देश भर में अनोखे सगाई की हो रही है चर्चा,पढ़े पूरी खबर

बिहार के मोतिहारी में 4 करोड़ से ज्यादा का ब्राउन शुगर और चरस जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार

जमीन के विवाद में हुई थी पारस राय की हत्या, घर में घुसकर मारी थी गोली 

मोतिहारी में  अपराध कि योजना बनाते 2 आरोपी गिरफ्तार

राज्यसभा के सभापति के खिलाफ विपक्ष ला सकता है अविश्वास प्रस्ताव!

कंपनियों को सरकारी सेवाओं का लाभ लेने के लिए रिश्वत क्यों देनी पड़ती है?

अमेरिका के अरबपति कारोबारी जॉर्ज सोरोस एक बार फिर चर्चा में क्यों है?

वर्गवार जनसंख्या संतुलन बनाए रखना क्यों आवश्यक है?

वर्गवार जनसंख्या संतुलन बनाए रखना क्यों आवश्यक है?

Leave a Reply

error: Content is protected !!