Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
 मशरक की खबरें :  बोलेरो की टक्कर से  वृद्ध महिला की मौत - श्रीनारद मीडिया

 मशरक की खबरें :  बोलेरो की टक्कर से  वृद्ध महिला की मौत

मशरक की खबरें :  बोलेरो की टक्कर से  वृद्ध महिला की मौत

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

 

सारण जिला के मशरक के देवरिया गांव में एन एच 227 ए राम जानकी पथ पर अनियंत्रित बोलेरो की चपेट में आने से वृद्ध महिला की मौत हो गई। मृतक देवरिया गांव निवासी स्व विशेश्वर राय की 69 वर्षीय पत्नी सुखिया देवी हैं। पति स्व विशेश्वर राय मशरक थाना में चौकीदार के पद पर थें।

घटना के बारे में ग्रामीणों ने बताया कि वृद्ध महिला खेत में फसल देखने गयी थी वहीं से वापस आने के दौरान देवरिया गांव में मुख्य सड़क एन एच 227 ए राम जानकी पथ पर अनियंत्रित बोलेरो ने टक्कर मार दी और फरार हो गया। मौके पर ग्रामीणों की मदद से घायल वृद्ध महिला को सीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया

जहां से सदर अस्पताल छपरा रेफर किया गया जहां रास्ते में ही मौत हो गई। मृतक वृद्ध महिला को दो पुत्री हैं। मौत की खबर लगते ही परिजनों में मातम छा गया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया।

 

सड़क दुर्घटना में महिला घायल

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

मशरक के चैनपुर रेलवे ओवरब्रिज पर बाइक दुर्घटना में महिला सोमवार की सुबह 9 बजें घायल हो गयी। महिला पानापुर के बगडीहा गांव निवासी रेखा देवी उम्र 35 वर्ष पति मुन्ना सिंह हैं। जो घर से बाइक पर सवार होकर मशरक आ रहीं थीं कि चैनपुर रेलवे ओवरब्रिज पर बाइक दुर्घटना में घायल हो गयी। इलाज के लिए सीएचसी मशरक में भर्ती कराई गई।

 

अलग-अलग गांवों में मारपीट की घटनाओं में एक दर्जन घायल

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

मशरक थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में मारपीट की घटनाओं में एक दर्जन घायल इलाज के लिए सीएचसी मशरक में भर्ती कराए गए। घायलों का ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार किया। कवलपुरा गांव के विशाल कुमार उम्र 18 वर्ष पिता रतन सिंह घायल हो गए।

हरपुरजान गांव में आपसी विवाद में मारपीट में मेराजुद्दीन उम्र 28 वर्ष पिता अख्तर मियां घायल हो गए। हंसापीर गांव में रूपये के लेन-देन में ज्ञान्ती देवी उम्र 50 वर्ष पति जयमंगल यादव, ममता कुमारी उम्र 16 वर्ष पिता जयमंगल यादव, सरस्वती देवी उम्र 65 वर्ष पति विष्णुदेव राय, विशुनदेव राय उम्र 75 वर्ष पिता स्व जंगबहादुर राय और दूसरे तरफ से रामजीत कुमार उम्र 34 वर्ष पिता देवनाथ राय,दिलावती देवी उम्र 32 वर्ष पति रामजीत राय घायल हो गए।

कर्ण कुदरिया गांव में रूपा कुमारी उम्र 19 वर्ष पिता स्व योगेन्द्र राय, बिंदु देवी उम्र 35 वर्ष पति विजय राय घायल हो गए। वहीं हनुमानगंज गांव में महिला को डायन कहने के विवाद में मारपीट में सुनीता देवी उम्र 30 वर्ष पति सचिन प्रसाद,14 वर्षीय निखिल कुमार कुशवाहा और सुनीता देवी उम्र 40 वर्ष पति सच्चितानंद शर्मा घायल हो गए। सभी मामलों में थाना पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

 

मां दुर्गा की प्रतिमा का गाजे बाजे के साथ हुआ विसर्जन

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

मशरक के डाक-बंगला चौंक अवस्थित मां सिद्धिदात्री मंदिर परिसर में अवस्थित मां दुर्गा की प्रतिमा का गाजे बाजे के साथ सोमवार को विसर्जन किया गया। विसर्जन के मां दुर्गा की प्रतिमा को वाहनों पर रख बाजार क्षेत्र के महावीर चौक, अस्पताल चौंक, थाना चौक होते हुए चरिहारा गांव अवस्थित घोघाड़ी नदी में विसर्जित किया गया। मौके पर सिद्धिदात्री मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह मोड़ मालिक ने बताया कि मंदिर परिसर में स्थापित मां दुर्गा की पूजा-अर्चना के बाद हवन पूजन कर विसर्जन किया गया। वहीं विसर्जन जूलूस में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे। थानाध्यक्ष धनंजय राय दल बल के साथ गश्त लगाते दिखें।

 

दो पक्षों में हुई मारपीट में युवक घायल

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

मशरक के पूरब टोला गांव में आपसी विवाद को लेकर मारपीट में युवक को घायल हालत में 112 पुलिस टीम के द्वारा सीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया। घायल पूरब टोला गांव निवासी प्रभाकर ओझा का 30 वर्षीय पुत्र प्रियांशु कुमार ओझा हैं। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार किया। घायल ने बताया कि आपसी विवाद को लेकर मारपीट कर घायल कर दिया गया। मामले में थाना पुलिस जांच में जुटी।

यह भी पढ़े

शरद पूर्णिमा क्यों मनाई जाती है ?

क्या ताइवान पर चीन कब्जा करने की तैयारी में है?

शरद पूर्णिमा क्यों मनाई जाती है ?

क्या ताइवान पर चीन कब्जा करने की तैयारी में है?

वक्फ बिल पर संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की बैठक का सांसदों ने किया बहिष्कार

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!