Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
"इंडिया" गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता के थानेसर के सेक्टरों और कॉलोनियों में बैठक  - श्रीनारद मीडिया

“इंडिया” गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता के थानेसर के सेक्टरों और कॉलोनियों में बैठक 

“इंडिया” गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता के थानेसर के सेक्टरों और कॉलोनियों में बैठक

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, कुरूक्षेत्र :

राम नवमी के अवसर पर आजाद नगर स्थित अपने घर पर पूजा अर्चना कर कुरुक्षेत्र के अच्छे भविष्य की कामना की।
रामराज्य की अवधारणा और आदर्शों पर चलकर काम कर रही आम आदमी पार्टी : डॉ सुशील गुप्ता।
कुरुक्षेत्र में भी धर्म और अधर्म की लड़ाई, धर्म की जीत निश्चित: डॉ. सुशील गुप्ता।
धर्मनगरी कुरुक्षेत्र से जीत दर्ज कर हरियाणा में रामराज्य की शुरुआत करेगी “आप” : डॉ सुशील गुप्ता।

कुरुक्षेत्र, 17 अप्रैल :
आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और कुरुक्षेत्र लोकसभा से ‘इंडिया’ गठबंधन के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने बुधवार को थानेसर विधानसभा के सेक्टरों और कॉलोनियों में चुनावी यात्रा शुरू की। इससे पूर्व उन्होंने रामनवमी के अवसर पर आजाद नगर स्थित अपने घर और प्राचीन हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना कर कुरुक्षेत्र के अच्छे भविष्य और देश में सुख शांति की कामना की। इसके बाद डॉ. सुशील गुप्ता ने ई रिक्शा में बैठकर चुनाव प्रचार किया और कुरुक्षेत्र की जनता के हकों की आवाज उठाने का वादा किया। इस दौरान जनता ने डॉ सुशील गुप्ता का दिल खोलकर स्वागत किया।
उन्होंने अपनी चुनावी यात्रा थानेसर के शांति एनक्लेव से शुरू की। इसके बाद वे शास्त्री मार्केट में लोगों से मिले। वहां से कच्चा घेर मार्केट में लोगों से रूबरू हुए। इसके बाद विवेकानंद कॉलोनी में पहुंचे। यहां से नहर कॉलोनी, सेक्टर-5, सेक्टर-7, मोहन नगर, सेक्टर-2, सेक्टर-7 और लाडवा के गांव लोहारा में लोगों को संबोधित किया और आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने बुजुर्गों और महिलाओं का आशीर्वाद लिया और “इंडिया” गठबंधन को भारी बहुमत से जिताने की अपील की।
डॉ. सुशील गुप्ता ने दुकानदारों और जनता को राम नवमी की बधाई देते हुए कहा कि व्यक्ति अपने गुणों और कर्मों से ही पहचान बनाता है। भगवान श्री राम भी अपने स्वभाव, गुणों और कर्मों के कारण मर्दाया पुरुषोत्तम कहलाए। उन्होंने राजपाट छोड़ 14 साल वनवास में बिताए, लेकिन फिर भी एक श्रेष्ठ राजा कहलाते हैं क्योंकि उन्होंने सत्य, दया, करुणा, धर्म और मर्यादा के मार्ग पर चलते हुए राज किया।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी रामराज्य की अवधारणा और आदर्श से प्रेरणा लेकर दिल्ली और पंजाब में सरकार चला रही है। आम आदमी पार्टी की कोशिश है कि कोई भूखा न सोएं, हर गरीब को मुफ्त राशन मिले, बेघरों के लिए रहने, खाने और पीने की व्यवस्था की जाए, हर बच्चे को अच्छी शिक्षा मिले, हर व्यक्ति को अच्छा और मुफ्त इलाज मिले, महिलाओं को सुरक्षा मिले, हर व्यक्ति को 24 घंटे बिजली, पीने का पानी और सम्मान मिले। अब दिल्ली और पंजाब में हर बच्चे को अच्छी शिक्षा मिलने लगी है और हर व्यक्ति को मुफ्त इलाज मिल रहा है। हरियाणा में भी आम आदमी पार्टी धर्मनगरी कुरुक्षेत्र से रामराज्य की शुरुआत करेगी।
उन्होंने कहा कि जब देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए “इंडिया” गठबंधन बना तो सरकारी एजेंसियों दुरुपयोग कर अरविंद केजरीवाल को जेल में डाल दिया। देश में लोकसभा चुनावों के वक्त ऐसी कार्रवाई बीजेपी का डर दिखा रही है। आज अरविंद केजरीवाल बेशक जेल में हैं, लेकिन उनकी सोच जनता के बीच है। कुरुक्षेत्र में भी अधर्म और धर्म की लड़ाई है। हजारों वर्षों पहले भी अधर्म पर धर्म की जीत हुई थी। महज कुछ पांडवों ने हजारों की संख्या में कौरवों को हराने का काम किया। हमारे साथ भगवान श्री कृष्ण का आशीर्वाद है। कुरुक्षेत्र लोकसभा की जनता से और गांव में जो प्यार मिल रहा है। वो सब भगवान का आशीर्वाद है। जनता ने जो सम्मान और प्यार दिया है, उसको दुगना करके लौटाने का काम करूंगा। देश की संसद में कुरुक्षेत्र की जनता की आवाज को पहुंचाने का काम करूंगा।

उन्होंने कहा कि बीजेपी का कुरुक्षेत्र से एक डरा हुआ प्रत्याशी चुनाव लड़ रहा है। बीजेपी को कोई प्रत्याशी नहीं मिला तो नवीन जिंदल को ईडी का डर दिखा कर उम्मीदवार बना दिया। जिस व्यक्ति को खुद बीजेपी ने कुरूक्षेत्र की धरती पर कोयला चोर कहा, उसे ही कुरुक्षेत्र से बीजेपी का प्रत्याशी बना दिया। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति अपनी आवाज नहीं उठा सकता वो कुरुक्षेत्र की जनता की आवाज क्या उठाएगा। आज कुरुक्षेत्र की जनता को मजबूर उम्मीदवार नहीं मजबूत उम्मीदवार की जरूरत है।

यह भी पढ़े

मोदी जीते तो बदल जायेगा संविधान-तेजस्वी यादव

वाराणसी में लहरतारा स्थित पूर्वोत्तर रेलवे स्टेडियम के मैदान में आयोजित पूर्वांचल कप क्रिकेट प्रतियोगिता

बिहार में अगले पांच दिनों तक लू का अलर्ट

बिहार में अगले पांच दिनों तक लू का अलर्ट

Leave a Reply

error: Content is protected !!