Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
बलिया के मसहां में बलिया के मसहां में ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ की हुई बैठकब्राह्मण स्वयंसेवक संघ की हुई बैठक - श्रीनारद मीडिया
Breaking

बलिया के मसहां में बलिया के मसहां में ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ की हुई बैठकब्राह्मण स्वयंसेवक संघ की हुई बैठक

बलिया के मसहां में ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ की हुई बैठक

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

आचार्य चाणक्य के जन्मदिवस को विश्व ब्राम्हण दिवस के रूप में मनाने को लेकर हुई चर्चा

श्रीनारद मीडिया, प्रकाश चंद्र द्विवेदी, बलिया (उत्तर प्रदेश)

ब्राम्हण स्वयंसेवक संघ की एक बैठक प्रदेश महासचिव राजेश मिश्र के आवास मसहां में संपन्न हुई। बैठक में आगामी 1 जून को विश्व ब्राम्हण दिवस मनाने के कार्यक्रम पर चर्चा किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए राजेश मिश्र ने कहा कि ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ पिछले कई वर्षों से आचार्य चाणक्य के जन्मदिन को विश्व ब्राह्मण दिवस के रूप में मनाता है इस दिन अपने पूर्वजों तथा अपने गौरव को याद करता है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है तथा अपने समाज के सम्मानित लोगों का सम्मान किया जाता है।

जिला अध्यक्ष रिंकू दुबे ने कहा कि बलिया में यह कार्यक्रम भव्य रुप से मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि 1 जून को टाउन हॉल में आचार्य चाणक्य का जन्मदिन एवं विश्व ब्राह्मण दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस अवसर पर ब्राह्मण समाज के 125 सम्मानित व्यक्तियों को तथा संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्यों को सम्मानित किया जाएगा।

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर मिश्र, प्रदेश प्रवक्ता विद्यासागर उपाध्याय, प्रदेश सचिव राज दीपक तिवारी, पूर्व पूर्वांचल प्रभारी राहुल मिश्र, जिला संरक्षक चंद्रशेखर उपाध्याय, दयाशंकर तिवारी, ओम प्रकाश पांडे, धनेश पांडेय, सत्य प्रकाश ओझा, पंकज मिश्रा, जितेंद्र तिवारी, विष्णु कुमार मिश्र, रत्नेश पांडे, पप्पू मिश्र, सत्येंद्र पांडे, रत्नाकर दुबे, सरोज दुबे, मनीष दुबे, आत्मा पांडे आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता दयाशंकर तिवारी एवं संचालन विष्णु कुमार मिश्र ने किया।

यह भी पढ़े

समर्पण, समरसता, सत्यता के सशक्त संपोषक थे सावरकर: गणेश दत्त पाठक

जल संकट के लिए अभी नहीं संभले तो हालात विकट होंगे.

अमेरिका में बंदूक को लेकर बहस शुरू हो गयी है,क्यों?

कौन हैं गीतांजलि श्री?जिन्हें मिला इंटरनेशनल बुकर पुरस्कार, खिताब पाने वाली हिंदी की पहली पुस्तक

Leave a Reply

error: Content is protected !!