Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
जननायक कर्पूरी ठाकुर की सौंवीं जयंती पर संस्थान के सदस्यों ने किया याद - श्रीनारद मीडिया

जननायक कर्पूरी ठाकुर की सौंवीं जयंती पर संस्थान के सदस्यों ने किया याद

जननायक कर्पूरी ठाकुर की सौंवीं जयंती पर संस्थान के सदस्यों ने किया याद

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, पंकज मिश्रा, अमनौर, छपरा (बिहार):

जननायक कर्पूरी ठाकुर विकास सेवा संस्थान के तत्वाधान में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व सामाजिक न्याय के पुरोधा जननायक कर्पूरी ठाकुर की 100 वीं जयंती काफी हर्षोल्लास पूर्वक वातावरण में मनाया गया।

अमनौर चौक पर स्थापित कर्पूरी ठाकुर के आदम कद पर कर्पूरी ठाकुर विकास सेवा संस्थान के संस्थापक सचिव उमेश शर्मा पत्रकार ने मालार्पण कर उनके चरणों मे श्रद्धा सुमन अर्पित किया। जयंती कार्यक्रम में आये दर्जनों बुद्धिजीवी,समाजसेवियों ने भी पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया।कर्पूरी ठाकुर अमर रहे ग़रीबों के मसीहा अमर रहे का नारा लगाया गया।इसके पश्चात वक्ताओं ने उनके कृतित्व व ब्यक्तिव पर प्रकाश डाला।

मरणोउपरांत देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से समानित किये जाने की केंद्र सरकार के पहल की सराहना किया।सचिव उमेश शर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा कि कर्पूरी ठाकुर जीवन भर समाज के उत्थान के लिए काम करते रहे।राजनीतिक जीवन मे उन्होंने कई चुनौतियों को पार कर कई उपलब्धियों को हासिल किया।

इन्होंने डिप्टी सीएम रहते अंग्रेजी की अनिवार्यता समाप्त किया। मालगुजारी हटाई ,नौकरी में आरक्षण देकर दलित वंचित उपेक्षित अगड़ा- पिछड़ा वर्ग के लोगो का कल्याण किया ।इन्होंने कर्पूरी के बिचारो के साथ आगे चलने के लिए लोगों से आह्वान किया। संस्थान के उपाध्यक्ष व पूर्व मुखिया विजय कुमार विद्यार्थी ने कहा कि सच्चे मायने में कर्पूरी ठाकुर गरीबों का हितैषी थे। जरूरत है आज कर्पूरी ठाकुर के विचारों को अपनाने की। उनके विचार आज भी प्रासंगिक है।

संस्थान के संरक्षक देवेन्द्र शर्मा ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने जो आवाज गरीबों को दिया है। उसे संरक्षित करने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में पंकज मिश्रा पत्रकार , उपाध्यक्ष कुलदीप महासेठ ,रामप्रवेश महतो,मेघ नाथ प्रसाद ,अशोक कुशवाहा ,बिरला प्रसाद, योगेंद्र राम, पंडित बिरेंद्र तिवारी बिरजू प्रसाद, पूर्व मुखिया राज कुमार सिंह, बिनोद कुशवाहा ,बिकाश महतो गुड्डू पाण्डेय , सुरेन्द्र राम, कुदरुश मियां, लालबाबू राय, अरबिंद सिंह, मुन्ना उपाध्याय, देवेन्द्र शर्मा, वार्ड सदस्य अशोक कुमार, राजेश खटीक , राजद नेता राम प्रवेश महतो ,लक्ष्मण खटीक, समेत दर्जनों बुद्धिजीवी शामिल थे।इधर राजद जिला अध्यक्ष सुनील राय ने भी कर्पूरी ठाकुर के आदम कद पर पुष्प अर्पण कर नमन किया। व कहा कि सच्चे मायने में कर्पूरी ठाकुर गरीबों के हितैषी थे।

यह भी पढ़े

मधेपुरा जिले का सबसे बड़ा शराब माफिया विवेक सिंह गिरफ्तार

आर्केस्ट्रा में हथियार लहराने वाले आरोपी गिरफ्तार

अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर भजन संध्‍या का आयोजन

प्रो. डॉ प्रमेंद्र कुमार वाजपेई जेपी विश्वविद्यालय के कुलपति बने

दस वर्षों में कैसे बदल गया देश का विधान?

कर्पूरी ठाकुर जन्म शताब्दी समारोह की सफलता को ले हुई बैठक

फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मैच में दिल्ली ने सीवान को हराया

Leave a Reply

error: Content is protected !!