भाजपा मैरवा एवं नौतन मंडल की सदस्यता अभियान कार्यशाला आयोजित

भाजपा मैरवा एवं नौतन मंडल की सदस्यता अभियान कार्यशाला आयोजित

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):


राम जानकी मैरिज हॉल मैरवा के सभागार मे सम्पन्न हुई। कार्यशाला में सदस्यता अभियान के विषय में जानकारी देते हुए भाजपा जिरादेई विधानसभा संयोजक राजीव कुमार सिंह उर्फ बिट्टू सिंह ने कहा कि यह सदस्यता अभियान अपने आप में ऐतिहासिक है, क्योंकि इस सदस्यता अभियान में भाजपा के समस्त कार्यकर्ताओं को पुनः पार्टी की सदस्यता ग्रहण करना आवश्यक है।

 

यह अभियान 1 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद प्रारंभ होगा।
2 सितंबर को सभी भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय पदाधिकारीगण सदस्यता ग्रहण कर सदस्यता अभियान को प्रारंभ करेंगे। उसी तरह प्रदेश जिला व मंडल में यह अभियान प्रारंभ होगा। पार्टी ने प्रत्येक बूथ में 200 सदस्यों का लक्ष्य निर्धारित किया है, जिसे सभी कार्यकर्ताओं को अपनी लगन व मेहनत से पूरा करना है।

हम सभी कार्यकर्ताओं को भी नई सदस्यता ग्रहण करना है। यह सदस्यता अभियान पार्टी को सशक्त व मजबूत करने के दृष्टिकोण से बहुत ही महत्वपूर्ण अभियान है, जिसमें हम सब कार्यकर्ताओं को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना है और पार्टी के लक्ष्य को पूरा करना है ।

इस कार्यशाला में भाजपा जिरादेई विधानसभा संयोजक राजीव कुमार सिंह उर्फ बिट्टू सिंह, जिरादेई विधानसभा प्रभारी राजेश श्रीवास्तव, सदस्यता प्रभारी कुंदन सिंह, भाजपा कार्यालय मंत्री कुमार सत्यम सिंह सोनू,भाजपा मैरवा नगर मंडल अध्यक्ष सुमंत बरनवाल, भाजपा मैरवा सदर मंडल अध्यक्ष आनंद प्रताप शाही, भाजपा नौतन मंडल अध्यक्ष कृष्ण प्रसाद ,

भाजपा जिरादेई उत्तरी मंडल अध्यक्ष सुधांशु शेखर उर्फ बबलू सिंह, भाजपा जिरादेई दक्षिणी मंडल अध्यक्ष राजकुमार शर्मा, धर्मेंद्र मिश्रा, विनय प्रताप शाही, वशिष्ठ पाठक, बैजनाथ मिश्रा, मंटू तिवारी, ओम प्रकाश जायसवाल, त्रिपुरारी सिंह उर्फ बम जी, भाजपा जिला महामंत्री राम पुकार चौहान, पुरुषोत्तम राय, रितेश सिंह, अशोक सिंह समेत कई लोग मौजूद थे।

यह भी पढ़े

एनटीपीसी पूर्वी क्षेत्र-I मुख्यालय ने जोश और उत्साह के साथ मनाया राष्ट्रीय खेल दिवस

एनटीपीसी पूर्वी क्षेत्र-I मुख्यालय ने जोश और उत्साह के साथ मनाया राष्ट्रीय खेल दिवस

सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर किया है कब्जा, तो सर्वे के बाद क्या होगा?

खरीफ फसलों के खाद उपलब्धता को लेकर बैठक सम्पन्न

हक दो वादा निभाओ अभियान के तहत भाकपा माले ने किया प्रदर्शन  

जहीर के घर बनवाने के लिए 25 करोड़ में बेच दिया सोनाक्षी ने अपना घर ?

ट्रक पर गोलीबारी करने वाले 5 अपराधी गिरफ्तार:सुपौल में एक देसी पिस्टल

मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, मोतिहारी में एक अपराधी गिरफ्तार:पांच देसी कट्टा, गन बनाने वाला सामान भी जब्त

बिहार के मोतिहारी में 10 करोड़ की चरस बरामद, नेपाल से खेप भेजी जा रही थी मुंबई

Leave a Reply

error: Content is protected !!