Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
पटना उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति के कर कमलो द्वारा मेधा छात्रवृति सह कंबल वितरण समारोह संपन्न - श्रीनारद मीडिया

पटना उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति के कर कमलो द्वारा मेधा छात्रवृति सह कंबल वितरण समारोह संपन्न

पटना उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति के कर कमलो द्वारा मेधा छात्रवृति सह कंबल वितरण समारोह संपन्न

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, मनोज तिवारी, छपरा (बिहार):

स्व.सीता सिह की पुण्य स्मृति मे राधेश्याम सिंह मेमोरियल ट्रस्ट के सौजन्य से तीन उच्च विद्यालयो मे प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओ के बीच मेधा छात्रवृति व ट्राफी का वितरण पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश राजीव राय एवम् सेवानिवृत न्याधीश दिनेश कुमार सिंह ,बिहार सरकार के कला एवं संस्कृति मंत्री जितेन्द्र राय,डांक्टर गणेश सिंह ,सर्वोच्च न्यायालय के अधिवक्ता आदित्य वैभव सिंह, श्रीमती आरूषि सिह एवं प्रशान्त भारद्वाज तथा ट्रस्ट के सचिव श्रीमति रंजना सिह ने संयुक्त रूप से की।

इसके पूर्व सभी महानुभावो व उपस्थित गणमान्य सदस्यों ने स्व. गगणदेव नारायण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि आर्पित किया।छात्रवृति प्राप्त करने वाले छात्रो मे प्रथम स्थान उच्च विद्यालय डुमरी के लक्की कुमार जिन्होनो तीनो विद्यालयो मे सबसे ज्यादा 444 अंक प्राप्त किया,दूसरा स्थान इसी विद्यालय के खुशबू कुमारी 434 अंक के साॅथ प्राप्त किया तथा तीसरे स्थान पर दो छात्र उच्च विद्यालय नरांव के सविना नूर तथा गगण देव नारायण सिह धनौडा उच्च विद्यालय के छात्रा काजल कुमारी ने 424 अंक के साथ तीसरा पुरस्कार प्राप्त किया।

छात्रवृति सह कंबल वितरण समारोह मे छात्रवृति वितरण के बाद गगणदेव नारायण सिंह उच्च विद्यालय के आस पास के आधा दर्जन पंचायतो के चयनित नि:शक्त और जरूरतमंद लोगो के अतिरिक्त दर्जनो गाॅवो मे स्थित प्रमुख मंदिर के पूजेडीयों व पंडितो के बीच कंबल वितरण किया गया।

नि:शक्त और विक्लांग लाभार्थीयो को कंबल के साॅथ पारितोषिक राशि का भी वितरण ट्रस्ट के कोष से प्रदान किया गया।समारोह मे उपस्थित प्रमुख गणमान्य लोगो मे पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता विंध्याचल सिंह,अवधेश सिंह, अनुराग कुमार,उत्सव आनंद,कुमारी अच्छता सिंह,गंगा सिंह कालेज छपरा के पूर्व प्राचार्य जयराम सिंह,देवेन्द्र नारायण सिंह,समाज सेवी शैलेन्द्र सिंह आदि गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।मंच संचालन कोठिया के पूर्व सरपंच हरेन्द्र सिंह ने किया।

कंबल प्राप्त कर्ताओ मे मुख्य थे नराॅव मन्दिर के पूजेरी विष्णु दास जी महाराज,रामेश्वर दास जी महाराज,पूजेरी जी,गीरी बाबा,महंगु साह,भकसु साह,लालझरी कुअर,मलमलिया कुअर,ललीता देवी,शकन्तली देवी,विध्याचल महतो,नसीबा बीबी,ऊपा मीया आदि सामिल थे।

यह भी पढ़े

बहादुरपुर के सीएसपी संचालक से रास्ते में हुई लूट के बाद दहशत, बदमाश पुलिस की गिरफ्त से बाहर

आज नहीं तो कल होगा, जनता की सहयोग से ही समस्या का हल होगा!

छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्री बनने के क्या कारण है?

क्या मानवाधिकार दिवस मनाने की सार्थकता सफल होगी?

Leave a Reply

error: Content is protected !!