Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
बिहार में बेखौफ हुए बदमाश: घर में घुसकर महिला को मारी गोली, मामूली बात को लेकर हुआ था विवाद - श्रीनारद मीडिया
Breaking

बिहार में बेखौफ हुए बदमाश: घर में घुसकर महिला को मारी गोली, मामूली बात को लेकर हुआ था विवाद

बिहार में बेखौफ हुए बदमाश: घर में घुसकर महिला को मारी गोली, मामूली बात को लेकर हुआ था विवाद

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। मोतिहारी में अपराधियों ने घर पर चढ़कर एक महिला को गोली मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है।

 

घटना नगर थाना क्षेत्र के अगरवा ब्रह्मस्थान की है।अपराधियों की गोली से गंभीर रूप से घायल महिला की पहचान सुरेश सहनी की 50 वर्षीय पत्नी सीमा देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सीमा देवी का बेटा विशाल सहनी बाजार से सब्जी खरीदकर वापस घर लौट रहा था, तभी रास्ते में उसका विवाद विक्रम सहनी से हो गया था। विक्रम सहनी ने उसे अंजाम भुगतने की धमकी दी थी।उसके बाद मामला शांत हो गया था।

रविवार को अचानक चार पांच बाइक पर सवार हो कर आठ से दस की संख्या में अपने साथियों को साळ लेकर विक्रम आया और आने के साथ ही फायरिंग करने लगा। इस दौरान एक गोली सीमा देवी को जा लगी। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश मौके से फरार हो गए। इस दौरान एक बदमाश की बाइक मौके पर ही छूट गई।

 

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस ने घटना स्थल से एक खोखा और एक गोली बरामद किया है। मोतिहारी एसपी कांतेश मिश्रा के निर्देश पर सदर एएसपी शिखर चौधरी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच की। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी का गठन किया गया है।

यह भी पढ़े

पीएम मोदी सिर्फ अपने चमचों को इंटरव्यू देते हैं-राहुल गांधी

ED से बचने को PM नरेंद्र मोदी ने गढ़ दी परमात्मा वाली कहानी: राहुल गांधी

जवाहर लाल नेहरू की 60वीं पु‍ण्यति‍थ‍ि आज,देश ने किया याद

क्या है साइक्लोन ‘रेमल’ का मतलब, कैसे पड़ता है इसका नाम?

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!