Breaking

मानसून का आगाज, कई इलाके में गर्जना के साथ बरसे बादल.

मानसून का आगाज, कई इलाके में गर्जना के साथ बरसे बादल.

०१
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

 

दक्षिण-पश्चिमी मानसून का प्रवेश शनिवार को झारखंड में हो गया। यह मानसून राज्य में उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में ऑन सेट हुआ। परिस्थिति अनुकूल रहने की वजह से तेज गति से आगे बढ़ रहा मानसून रविवार को झारखंड के अन्य हिस्से में ऑनसेट होगा।

मौसम केंद्र के वैज्ञानिक के मुताबिक नॉदर्न लिमिट ऑफ मानसून लाइन शनिवार को ओडिशा के तटीय इलाके से आरंभ होकर पुरुलिया, धनबाद होते हुए बिहार के दरभंगा तक पहुंच गया है। इसके प्रभाव से आने वाले दो दिन में बारिश में तेजी आने की संभावना है। इसके बाद आने वाले पांच से छह दिनों राज्य के कई इलाको में झमाझम बारिश शुरू हो जाएगी।

इसके साथ ही किसान खरीफ खासकर धान की खेती के बिचड़े तैयार करने में जुट जाएंगे। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र शुक्रवार को रात में ओडिशा के ऊपर पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर से तेजी से आगे बढ़ रहा है। इससे रांची समेत अन्य इलाके में शनिवार को शाम में बारिश हुई।

राज्यभर में आने वाले पांच दिनों तक हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी। पिछले 24 घंटे के अंदर झारखंड के हजारीबाग में सबसे ज्यादा 65.0 मिमी बारिश रिकार्ड हुई। मैथन में 57.2, बालूमाथ में 51.0, रांची में 50.4 मिमी बारिश हुई।

ये भी पढ़े……

Leave a Reply

error: Content is protected !!