चार एसपी को चकमा दे चुके मोस्ट वांटेड अपराधी पप्पू मंडल का जमुई कोर्ट में किया सरेंडर, पुलिस ने रखा था लाखों के इनाम
श्रीनारद मीडिया, स्टेट डेस्क:
बिहार के जमुई से बड़ी खबर निकल कर आ रही है। जमुई का मोस्ट वांटेड दो लाख का इनामी अपराधी पप्पू मंडल जमुई पुलिस की जबरदस्त दबिश के बाद आखिरकार जमुई कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। आपको बता दें पप्पू मंडल पर विभिन्न धाराओं के आधार पर कुल 9 केस जमुई थाने में दर्ज है। हाईकोर्ट ने खारिज कर दी जमानत की अर्जी बताया जा रहा है कि पटना हाईकोर्ट में जमानत की अर्जी खारिज होने के बाद पप्पू मंडल ने जमुई सिविल कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है।
जमुई एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन ने बताया की जमुई पुलिस की लगातार दबिश और ताबड़तोड छापेमारी के बाद यह इनामी अपराधी कोर्ट में सरेंडर करने को मजबूर हो गया। साथ ही उन्होंने बताया की पप्पू मंडल का बहुत पुराना अपराधिक इतिहास रहा है। यह बहुत ही शातिर अपराधी था और हमेशा पुलिस को चकमा देकर भाग जाया करता था।
मिली जानकारी के आधार पर यह कहना लाज़िमी है की पूर्व के चार एसपी के नाक में दम करने के बाद आज वर्तमान एसपी शौर्य सुमन को यह सफलता मिली है।जमुई पुलिस ने इसे 2021 में ही फरार घोषित कर चुकी थी। लेकिन जनवरी महीने में संगथू गांव में हुए गोलीबारी कांड में भी इसका नाम आया था और फायरिंग करते हुए इसका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल था।जिसके बाद यह अपराधी जमुई एसपीi शौर्य सुमन के हिट लिस्ट में आ गया था। जमुई एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन के अथक प्रयास और कानूनी कार्रवाई के परिणाम स्वरूप पप्पू मंडल ने अंततः जमुई कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। आपको बता दें जमुई पुलिस इसे बहुत बड़ी सफलता मान रही है।
अपराधियों को पकड़ने गई पुलिस पर फायरिंग:जवाबी कार्रवाई में दो अपराधी गिरफ्ता
श्रीनारद मीडिया, स्टेट डेस्क:
नवगछिया के नदी थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ी खाल दियारा मधेपुरा सीमावर्ती इलाके में कुछ अपराधियों के द्वारा बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए इकट्ठा हुए थे। जिसकी जानकारी नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज को गुप्त सूचना से प्राप्त हुई। उक्त सूचना के आलोक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नवगछिया के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा दियारा क्षेत्र में छापेमारी की गई।
यह भी पढ़े
पटना रेल पुलिस ऑपरेशन मुस्कान के तहत 175 गुम मोबाइल को उनके धारकों को किया वापस, चेहरों पर लौटा खुशी
गिरिडीह में एसबीआई का फर्जी लिंक बनाकर ठगी करने वाले तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार
पेट्रोल पंप के नोजलमैन से हथियार के बल पर लूटकांड मामले में दो अपराधी गिरफ्तार
भारतीय समाज व्यवस्था और उसका आर्थिक पक्ष पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ आयोजन
भारत के लिये समुद्री सुरक्षा का क्या महत्त्व है?
BPSC से बने शिक्षक का हुआ पकड़ुआ विवाह,कैसे?
क्या सुरंग हादसा से सबक सीखने की आवश्यकता है?