Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
बिहार-झारखंड में मोस्ट वांटेड नक्सली कमांडर सीताराम रजवार गिरफ्तार - श्रीनारद मीडिया

बिहार-झारखंड में मोस्ट वांटेड नक्सली कमांडर सीताराम रजवार गिरफ्तार

बिहार-झारखंड में मोस्ट वांटेड नक्सली कमांडर सीताराम रजवार गिरफ्तार

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

दोनों राज्यों में घोषित था 13 लाख का इनाम

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

बिहार-झारखंड में 51 नक्सल वारदातों में वांटेड रहे माओवादी सीताराम रजवार उर्फ रमन रजवार को झारखंड के पलामू जिले की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उस पर झारखंड सरकार ने 10 लाख और बिहार सरकार ने 3 लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। 65 वर्षीय सीताराम रजवार पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में झपिया पहाड़ के पास अपने दस्ते के साथ रुका हुआ था और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहा था पलामू एसपी ने दी जानकारी पलामू की एसपी रिष्मा रमेशन ने शुक्रवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की ओर से चलाए गए ऑपरेशन के दौरान सीताराम रजवार को पकड़ा गया।

माओवादी संगठन में उसका ओहदा जोनल कमांडर का है। उसके साथ 15 लाख का इनामी नितेश यादव भी था, लेकिन पुलिस टीम को देखते ही वह अंधेरे का फायदा उठाकर अपने दस्ते के साथ भागने में सफल रहा। नक्सली पर 28 केस दर्ज एसपी ने बताया कि सीताराम रजवार बिहार के औरंगाबाद जिला अंतर्गत एनटीपीसी खैरा थाना क्षेत्र के सलैया गांव का रहने वाला है। वह बिहार और झारखंड दोनों राज्यों में बड़े नक्सली कांडों में शामिल रहा है। पलामू जिले में उसके खिलाफ 28 केस दर्ज हैं।

 

जबकि, बिहार, औरंगाबाद और गया जिलों के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में उस पर 23 एफआईआर दर्ज हैं। वह 35-40 वर्षों से माओवादी दस्ते में शामिल था। उसके खिलाफ वर्ष 1995 में पहला मुकदमा दर्ज किया गया था एके-56 लेकर चलता था नक्सली सीताराम एके-56 लेकर चलता था। वर्ष 2001 में बिहार के माली थाने पर हमला बोलकर छह पुलिसकर्मियों की हत्या और हथियारों की लूट, औरंगाबाद जिले में एक जमींदार की हत्या, मोनबार में जन अदालत लगाकर चार लोगों को फांसी पर चढ़ा देने, वर्ष 2009 में विधानसभा चुनाव के समय झारखंड के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र में पोलिंग पार्टी पर हमला, काला पहाड़ में पुलिस वाहन को उड़ाने जैसी घटनाओं की अगुवाई सीताराम रजवार ने ही की थी।

यह भी पढ़े

पं दीनदयाल नगर में भगवान शंकर का प्रतिदिन होता है अलग-अलग श्रृंगार

बिहार पृथ्वी दिवस पर विद्यार्थियों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

सम्पूर्ण क्रांति मंच, बिहार के नौ सदस्यीय शिष्टमंडल ने उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!