Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
MS Dhoni hits World Cup 2011 Final like six during IPL 2023 practice session CSK Shares Video - श्रीनारद मीडिया

MS Dhoni hits World Cup 2011 Final like six during IPL 2023 practice session CSK Shares Video

Hindustan Hindi News


ऐप पर पढ़ें

भारतीय टीम ने 12 साल पहले आज ही के दिन यानी 2 अप्रैल 2011 को वनडे वर्ल्ड कप पर कब्जा किया था। भारत 28 साल के सूखे को खत्म करते हुए दूसरी बार वनडे चैंपियन बना था। टीम इंडिया की फाइनल में श्रीलंका से भिड़ंत हुई थी। खिताबी मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। भारत को फाइनल में 275 रन टारगेट मिला था, जिसके बाद गौतम गंभीर (97) और एमएस धोनी (नाबाद 91) ने यादगार पारी खेली। धोनी ने 78 गेंदों का सामना करते हुए 8 चौके और 2 छक्के लगाए थे। उन्होंने कुलाशेखरा द्वारा डाले गए 49वें ओवर की दूसरी गेंद पर छक्का लगाकर भारत को जीत दिलाई थी।

धोनी के विजयी छक्का जड़ते ही ना सिर्फ स्टेडियम में मौजूद दर्शक बल्कि पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ गई थी। धोनी का यह आइकॉनिक सिक्स क्रिकेट इतिहास के खास पलों में शुमार है। धोनी ने एक बार फिर फाइनल जैसा सिक्स लगाया है, जिसके वीडियो रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर पर शेयर किया। वीडियो में धोनी के 12 साल बाद भी वही तेवर दिख रहे हैं। दरअसल, धोनी ने फाइनल वाला सीन आईपीएल 2023 के प्रैक्टिस सेशन के दौरान रिक्रिएट किया। सीएसके ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, ”जब पुरानी यादें ताजा हो जाएं।”

वर्ल्ड कप 2011 फाइनल की बात करें तो भारतीय पारी की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग बिना खाता खोले पहले ओवर में पवेलियन लौट गए। सचिन तेंदुलकर ने 14 गेंदों में 18 रन का योगदान दिया। हालांकि, गंभीर एक छोर पर डटे रहे। उन्होंने विराट कोहली (35) के साथ तीसरे विकेट के लिए 83 रन की साझेदारी की। इसके बाद, गंभीर और धोनी ने जबरदस्त अंदाज में मोर्चा संभाला। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 109 रन की अहम पार्टनरशिप की। गंभीर 42वें ओवर में आउट हुए। ऐसे में धोनी ने युवराज सिंह (नाबाद 21) के संग पांचवें विकेट के लिए 53 रन की अटूट साझेदार कर भारत की जीत की नैया पार लगाई। भारत ने 6 विकेट से फाइनल अपने नाम किया।

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow



Source link

Leave a Reply

error: Content is protected !!