MS Dhoni record at M Chinnaswamy Stadium in IPL RCB vs CSK 2023

Hindustan Hindi News


ऐप पर पढ़ें

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 में आज के मैच का इंतजार फैन्स को बहुत ही बेसब्री से है। ऑफ द फील्ड एमएस धोनी और विराट कोहली की केमेस्ट्री कैसी है वह सब जानते हैं, लेकिन आज के मैच में दोनों मैदान पर एक-दूसरे के खिलाफ खेलने उतरेंगे। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) और चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) के बीच मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर खेला जाना है। विराट कोहली खुलेआम कई बार महेंद्र सिंह धोनी की जमकर तारीफ कर चुके हैं। धोनी की कप्तानी में विराट कोहली ने अपना इंटरनेशनल करियर शुरू किया, तो वहीं विराट कोहली की कप्तानी में महेंद्र सिंह धोनी ने अपना इंटरनेशनल करियर खत्म किया। विराट ने खुद कहा है कि धोनी ने टीम इंडिया के कप्तान के तौर पर उन्हें अपना उत्तराधिकारी चुना था। आईपीएल 2023 में अभी तक विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी दोनों ही दमदार फॉर्म में नजर आए हैं। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर धोनी का रिकॉर्ड दमदार है, इस मैदान पर माही ने जमकर गेंदबाजों की क्लास लगाई है और इसकी गवाही आंकड़े देते हैं।

7 साल की तपस्या के बावजूद बटलर से नहीं टूटा स्मिथ का धांसू IPL रिकॉर्ड

आईपीएल में इस मैदान पर धोनी ने अभी तक 92.60 के औसत से और 180.86 के स्ट्राइक रेट से कुल 463 रन बनाए हैं। धोनी ने इस मैदान पर पांच पचासे ठोके हैं और कुल 35 चौके और 32 छक्के लगाए हैं। एक बार फिर फैन्स को धोनी से ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद होगी। मौजूदा आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में विराट कोहली टॉप-5 में मौजूद हैं, तो वहीं धोनी इस सीजन में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। 

CSK के पूर्व क्रिकेटर का ‘2000%’ दावा- धोनी ले लेंगे IPL से रिटायरमेंट

विराट कोहली इस सीजन में अभी तक चार पारियों में 71.33 की औसत और 147.58 के स्ट्राइक रेट से कुल 214 रन बना चुके हैं। विराट चार में से तीन पारियों में पचासा ठोक चुके हैं। अब ऐसे में सीएसके और आरसीबी दोनों के बीच होने वाला आज का मैच काफी रोमांचक हो सकता है। 

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow



Source link

Leave a Reply

error: Content is protected !!