Breaking

MS Dhoni to entertain fans but Mumbai Indians to beat Chennai Super Kings in IPL 2023 12th match says Yusuf Pathan – MI vs CSK मैच में यूसुफ पठान मुंबई इंडियंस के जीतने के सपोर्ट में, कहा

Hindustan Hindi News


ऐप पर पढ़ें

भारत के पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान ने वानखेड़े स्टेडियम को मुंबई इंडियन्स का गढ़ बताते हुए कहा है कि घरेलू मैदान पर पांच बार की आईपीएल चैंपियन को हराना बेहद मुश्किल है। मुंबई को शनिवार शाम के मुकाबले में वानखेड़े स्टेडियम पर चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपरकग्सिं का सामना करना है, और यूसुफ ने मुकाबला जीतने के लिये मेजबान टीम का समर्थन किया है। 

यूसुफ ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आधिकारिक प्रसारक स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा, ”मुंबई में प्रशंसक हमेशा चाहेंगे कि महेंद्र सिंह धोनी अपने प्रदर्शन से उनका मनोरंजन करें लेकिन वह मैच में मुंबई इंडियंस के जीतने की कामना करेंगे। आपको पता है कि मुंबई इंडियंस को उनके घरेलू मैदान पर हराना मुश्किल है। वानखेड़े स्टेडियम पर चेन्नई और मुंबई के बीच अब तक 10 मैच हुए हैं और मुंबई ने सात बार जीत दर्ज की है। आंकड़ों पर जायें तो मुंबई निश्चित ही दो प्वाइंट अपने नाम करने वाली है।” 

इस बीच, भारत के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने मुंबई इंडियंस को चेन्नई को हल्के में न लेने की चेतावनी दी। कैफ ने कहा, “मुंबई हमेशा घर में मजबूत दिखती है लेकिन चेन्नई को किसी भी मैदान पर हराना मुश्किल होता है। ऐसे में मुंबई इंडियंस को इस सीजन के अपने पहले दो अंक हासिल करने के लिये वानखेड़े में कड़ी मेहनत करनी होगी।”

भारत के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी इरफान पठान ने गुजरात टाइटन्स, लखनऊ सुपरजायंट्स और और चेन्नई का उदाहरण देते हुए कहा कि मुंबई भी अपने घरेलू मैदान पर पहला मुकाबला जरूर जीतेगी।

IPL 2023 : मनीष पांडे ने रचा इतिहास, दिल्ली के लिए डेब्यू करते ही विराट कोहली, एमएस धोनी के खास क्लब में हुए

इरफान ने कहा, “मुंबई और चेन्नई के बीच एक विजेता चुनना मुश्किल है, लेकिन चूंकि मुंबई इंडियंस अपने घर में खेल रही है, इसलिए उनके पास इस मैच को जीतने की बेहतर संभावनाएं हैं।” 

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow



Source link

Leave a Reply

error: Content is protected !!